ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आशुतोष शाही हत्याकांड : मुख्य आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा बिहार

UB India News by UB India News
August 4, 2023
in अपराध, खास खबर, मुजफ्फरपुर
0
आशुतोष शाही हत्याकांड : मुख्य आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा बिहार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत चार लोगों की हत्या मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. हत्याकांड के साजिशकर्ता मंटू शर्मा और मुख्य शूटर गोविंद झा को बिहार एसटीएफ की टीम ने रामेश्वरम के बीच के पास से गिरफ्तार किया है. 21 जुलाई को मुजफ्फरपुर में घटना को अंजाम देने के बाद दोनों दिल्ली चले गए थे. यहां से मुंबई और फिर चेन्नई चले गए थे. एसटीएफ इस घटना के बाद से ही लगातार लोकेशन ट्रेस कर रही थी, लेकिन दोनों बार-बार अपना लोकेशन और सिम कार्ड बदल रहे थे.

बुधवार (2 अगस्त) की शाम मिली पुख्ता जानकारी के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया. दोनों को आज ट्रांजिट रिमांड पर लेकर एसटीएफ मुजफ्फरपुर लाएगी. मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या मामले में कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद झा सहित पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई थी. इन दोनों की गिरफ्तारी बड़ी मानी जा रही है.

RELATED POSTS

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

सीआईडी कर रही है मामले की जांच
बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में आईजी पंकज सिन्हा की अनुशंसा पर सीआईडी जांच कर रही है. घटना में प्रॉपर्टी डीलर समेत अब तक कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है. मंगलवार (1 अगस्त) को सीआईडी के डीआईजी दलजीत सिंह ने इस मामले की जांच शुरू की. क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया था.

इलाज के दौरान हुई थी चौथी मौत
21 जुलाई को प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके दो बॉडीगार्ड की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. वहीं इस गोलीकांड में उनके एक और बॉडीगार्ड की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई थी. आशुतोष शाही जिस वकील के घर पर गए थे उसे भी गोली लगी थी. वकील का इलाज चल रहा है.

पत्नी ने छह लोगों पर दर्ज कराया है केस
आशुतोष शाही की पत्नी ने इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज कराया है. इसमें गोलीकांड में घायल हुए वकील, मंटू शर्मा, विक्कू शुक्ला, पूर्व वार्ड पार्षद शेरू अहमद, गोविंद और ओंकार सिंह को अभियुक्त बनाया गया है. इसमें विक्कू शुक्ला और पूर्व वार्ड पार्षद शेरू अहमद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. अब रामेश्वरम से दो और बड़ी गिरफ्तारी की गई है.

यह है पूरा मामला : चार बदमाशों ने पांच लोगों को मारी थी गोली
मुजफ्फरपुर में बीती 21 जुलाई को आशुतोष शाही की बॉडीगार्ड समेत हत्या कर दी गई थी। शाही के एक अन्य बॉडीगार्ड की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अपराधियों ने घर में घुसकर गोलियां मारी थीं। वारदात के वक्त शाही अपने वकील के अपने अधिवक्ता डॉलर के घर पर किसी मामले पर विमर्श कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दि‍या था। हमले में दोनों बॉडीगार्ड को भी गोली लगी थी। कुल पांच लोगों को गोलियां मारी गई थी। चार लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। आशुतोष शाही जमीन के कारोबार से जुड़े थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
अमेरिकी रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दिखी गिरावट

अमेरिकी रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दिखी गिरावट

सुप्रीम कोर्ट की संविधान बेंच अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज दुसरे दिन कर रही सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की संविधान बेंच अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज दुसरे दिन कर रही सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend