ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपने ही व्यान में घिरे गहलोत- PMO ने कहा आपका दफ्तर बोला था नही शामिल होंगे सीएम

UB India News by UB India News
July 28, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
अपने ही व्यान में घिरे गहलोत- PMO ने कहा आपका दफ्तर बोला था नही शामिल होंगे सीएम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को राजस्थान (Rajasthan) के दौरे पर हैं. इस दौरान वे कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाने के साथ ही किसानों को 14 वीं किस्त भी देंगे. हालांकि पीएम मोदी के दौरे से पहले ही सियासी पारा हाई हो गया है. पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक ट्वीट ने सियासी संग्राम शुरू कर दिया है. सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान उनके भाषण को ही हटा दिया गया है. हालांकि अशोक गहलोत के इस आरोप पर सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO से ही पलटवार सामने आ गया. पीएमओ ने भी ट्वीट के जरिए मामले की पूरी सच्चाई खोल कर रख दी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

यह है पूरा मामला
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं. उनके इस दौरे से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट के जरिए नए विवाद को जन्म दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पूर्व निर्धारित संबोधन को पीएम ऑफिस से हटा दिया गया है. वहीं सीएम इस आरोप पर तुरंत ही पीएमओ की ओर से जवाब आ गया.

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

Shri @ashokgehlot51 Ji,

In accordance with protocol, you have been duly invited and your speech was also slotted. But, your office said you will not be able to join.

During PM @narendramodi’s previous visits as well you have always been invited and you have also graced those… https://t.co/BHQkHCHJzQ

— PMO India (@PMOIndia) July 27, 2023

PMO ने क्या कहा?
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लगाए आरोप के जवाब में पीएमओ की ओर से सीधी प्रतिक्रिया आई. पीएमओ ने अपने ट्वीट में कहा कि अशोक गहलोत जी प्रोटोकॉल के तहत आपको भी कार्यक्रम का न्योता भेजा गया था, इतना ही कार्यक्रम में आपका भाषण भी शामिल था. लेकिन आपके दफ्तर यानी सीएमओ से ये जानकारी दी गई है कि आप किसी कारणवश इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पहले भी हर कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के तहत आपको निमंत्रण भेजे गए हैं. इसके साथ ही विकास को लेकर भी जो काम प्रधानमंत्री जी की ओर से किए जा रहे हैं उन पट्टिकाओं में भी आपके नाम को शामिल किया गया है. लेकिन आपको हाल में लगी चोट के चलते अगर फिजिकिली कार्यक्रम में आने में आपको दिक्कत ना हो तो आपकी मौजूदगी अब भी कार्यक्रम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

सीएम अशोक गहलोत ने की ये मांगें

उधर इससे पहले अपने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी कुछ मांगे भी रखीं. इसमें अग्निवीर योजना को वापस लेने से लेकर कुछ अन्य मांगे भी शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
दिल्ली बिल राज्यसभा में पास होना पक्का, YSR का मिला साथ , इधर दुविधा में हरिवंश

दिल्ली बिल राज्यसभा में पास होना पक्का, YSR का मिला साथ , इधर दुविधा में हरिवंश

देश के 8.5 करोड़ किसानों को मिला गिफ्ट, खाते में जमा हुए 2000-2000 रुपए

देश के 8.5 करोड़ किसानों को मिला गिफ्ट, खाते में जमा हुए 2000-2000 रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend