ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीमा हैदर की तर्ज पर पाकिस्तान पहुंची भारत की अंजू, पति को फोन कर कहा- ‘सहेली’ से मिलने आई हूं लाहौर

UB India News by UB India News
July 25, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, महिला युग
0
सीमा हैदर की तर्ज पर पाकिस्तान पहुंची भारत की अंजू, पति को फोन कर कहा- ‘सहेली’ से मिलने आई हूं लाहौर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जिस तरह पाकिस्तान से सीमा हैदर भारत में अपने प्रेमी के पास आ गई और शादी करके रहने लगी उसी तरह राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाली एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर लाहौर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के एक नसरुल्ला नाम के युवक से उसके दोस्ती हुई और वह अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर लाहौर पहुंच गई.

उसने पति को फोन करके सिर्फ इतना ही बताया गया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है, तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी. लेकिन पाकिस्तान के मीडिया में भारत की इस महिला अंजू पत्नी अरविंद के पाकिस्तान पहुंचने की खबर प्रकाशित होने के बाद भिवाड़ी में भी हड़कंप मच गया कि आखिर दो बच्चों की मां बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान किस तरह पहुंच गई.

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

मिली जानकारी के अनुसार मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खरपुरा गांव के निवासी अरविंद की पत्नी अंजू तीन दिन पहले लाहौर पहुंच गई. आज बच्चों से जब वीडियो कॉल पर बात की कि वह अपनी सहेली से मिलने के लिए लाहौर पहुंची है, तब इसके पति और परिवार को पता चला.

अंजू का परिवार क्रिश्चियन परिवार है और टपूकड़ा के टेरा ईजीलेस सोसाइटी में रहता है. वैसे तो अरविंद 2005 से भिवाड़ी में जॉब कर रहा है और इसकी शादी वर्ष 2007 में मध्य प्रदेश के गुना जिले की निवासी अंजू से हुई थी. अंजू भी भिवाड़ी के टपूकड़ा में एक कंपनी में जॉब करती है.

उसके पति अरविंद ने बताया कि मुझे सिर्फ इतना पता चला है कि वह अपनी सहेली से मिलने के लिए लाहौर गई है. जब उससे पूछा गया कि पाकिस्तान में नसरुल्ला नाम के व्यक्ति से मिलने गई है तो उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि वह पबजी खेलती है. अंजू ने पूर्व में ही पासपोर्ट बनवा लिया था. पासपोर्ट उसके पुराने पते से बना हुआ है. उसका परिवार दो साल से इस सोसाइटी में रह रहा है.

अरविंद को अंजू के लाहौर जाने की कोई भनक नहीं लगी और ना ही इस बात का घर में कोई जिक्र किया गया. उन्होंने बताया कि इससे पहले वह कभी घर से बाहर नहीं गई थी. एक बार फरीदाबाद में अपने रिश्तेदार से मिलने गई थी. लेकिन अब जब सुना है कि वह पाकिस्तान में है तो अब इस संबंध में मैं क्या कह सकता हूं. लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी आ जाएगी. उसने बताया है कि तीन-चार दिन में भारत आ जाएगी.

अरविंद की 15 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है. बड़ी बात यह है कि अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए एक नया सिम खरीदा था जिसका नंबर भी उसने अपने पति को नहीं दिया. इस सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ कर रही है. आखिर उसका वीजा किसने तैयार कराया और वहां सोशल मीडिया के जरिए किससे उसकी दोस्ती हुई. अब इस बात का पता लगाया जा रहा है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
यमुना फिर खतरे के निशान के पार, बाढ़ की आशंका, अलर्ट पर दिल्‍ली सरकार

यमुना फिर खतरे के निशान के पार, बाढ़ की आशंका, अलर्ट पर दिल्‍ली सरकार

जीवन सत्ता की संभावनाओं का प्रकटीकरण विषय पर एक विशेष वेबिनार का आयोजन

जीवन सत्ता की संभावनाओं का प्रकटीकरण विषय पर एक विशेष वेबिनार का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend