Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2023/07/nitish-3.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने की उम्मीद अब छोड़ दी!

UB India News by UB India News
July 22, 2023
in पटना, ब्लॉग, मुख्यमंत्री
0
नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने की उम्मीद अब छोड़ दी!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने की उम्मीद भी अब छोड़ दी है। ठीक उसी तरह, जैसे उन्होंने प्रधानमंत्री की दावेदारी से अपने को अलग कर लिया था। बिहार में 2025 का लोकसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ने की नीतीश पहले ही घोषणा कर चुके हैं। वे भले किसी पद की लालसा से इनकार करते रहे, लेकिन उनके मन में भी कोई न कोई उम्मीद जरूर रही होगी। इसलिए कि 2025 के बाद की अपनी भूमिका खुलासा उन्होंने अब तक नहीं किया है। विपक्षी एकता का आरंभ जिस जुनून के साथ नीतीश ने किया था, आगे बढ़ते ही उन्हें एहसास होने लगा है कि इसका कोई खास लाभ उनके नाम-काम के अनुरूप अब शायद ही मिले। बेंगलुरु की बैठक से उन्हें यह भी एहसास हुआ कि राजनीति के वे अकेले धुरंधर नहीं हैं। कह तो रहे हैं कि विपक्षी एकता में जो कुछ भी हुआ, वह उनके मन के मुताबिक ही था। उन्हें अगले दिन राजगीर जाना था, इसलिए साझा प्रेस कांफ्रेस में शामिल हुए बगैर लौट आए। पर, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही।

नीतीश की सफाई पर भरोसा नहीं हो रहा
उनके इस कथन की सच्चाई पर संदेह इसलिए होता है कि बेंगलुरु से पटना की सीधी फ्लाइट में दो-ढाई घंटे से अधिक का वक्त नहीं लगता। कुछ देर और रुक जाते तो कोई फर्क पड़ने वाला नहीं था, क्योंकि वे चार्टर्ड प्लेन से गए थे और उसके लिए उड़ान की कोई निर्धारित समय सारणी नहीं होती। दरअसल नीतीश ने पीएम पद की दावेदारी दांव पर लगा कर ही विपक्ष को एकजुट किया था। उन्हें उम्मीद थी कि एकजुटता प्रयास के सूत्रधार होने के नाते उन्हें संयोजक बना दिया जाएगा। पटना की बैठक के बाद कहा भी गया था कि अगली बैठक में संयोजक बनाने समेत बाकी मुद्दे तय होंगे। लेकिन बैठक में अपने साथ कांग्रेस का सुलूक और बाकी विपक्षी दलों का रुख देख कर उन्हें यकीन हो गया कि उनकी कोशिश बालू से तेल निकालने जैसी है। नीतीश जी कुछ भी कहें, पर उनके इस अंदाज ने तो संदेह के बीज तो बो ही दिए हैं।

RELATED POSTS

समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

क्या आखिर तक बनी रहेगी विपक्षी एकता
सबसे बड़ा सवाल है कि पटना में जिस विपक्षी एकता की नींव पड़ी, वह बेंगलुरु पहुंच कर विस्तारित जरूर हुई, लेकिन इसके साथ ही उन मुद्दों को गठबंधन कैसे सुलझाएगा, जहां पहुंच कर विपक्षी एकता टूटती रही है ? वह है सीटों का बंटवारा और राज्यों में आपसी टकराव। विपक्षी एकता के नाम पर बेमेल गठबंधन कभी कामयाब नहीं हो सकता। कोई 11 नहीं, 21 लोगों की कमेटी इसके लिए बना ले, इस पेंच को सुलझाना आसान नहीं।

बंगाल पर कांग्रेस व CPM में मचा बवाल
विपक्षी एकता की बात टुकड़े-टुकड़े में ममता बनर्जी और केसी राव ने शुरू की थी। तीसरी कोशिश नीतीश कुमार ने कांग्रेस की सहमति से शुरू की। शीर्ष नेताओं को विपक्षी एकता से कोई परेशानी तो नहीं हुई, लेकिन राज्य स्तर के नेता-कार्यकर्ता इस कवायद से हैरान-परेशान हैं। खासकर पश्चिम बंगाल, दिल्ली और केरल में इसे लेकर भीतर ही भीतर भारी उबाल है। अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद हैं। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से किसी तरह के गठबंधन के पक्ष में वे नहीं हैं। इसके वाजिब कारण हैं। ममता बनर्जी ने जिस तरह कांग्रेस के साथ बंगाल में व्यवहार किया है, उससे चौधरी की नाराजगी को नकारा नहीं जा सकता। इसीलिए वे अक्सर बंगाल में गठबंधन के खिलाफ बोलते रहे हैं। जिस दिन बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक चल रही थी, उसी रात बंगाल बीजेपी के एक नेता अधीर रंजन चौधरी का हालचाल पूछ रहे थे। यह खतरा सभी दलों के लिए है। बंगाल में अभी कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां साथ हैं। लेफ्ट में दबदबा सीपीएम का है। विपक्षी बैठक के तुरंत बाद सीपीएम के शीर्ष नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के साथ सीपीएम का कोई समझौता नहीं होगा। गठबंधन में चुनाव होगा, लेकिन राज्य स्तर पर तालमेल किया जाएगा।

महाराष्ट्र में पवार पर है एनडीए की नजर
महाराष्ट्र में पहले शिवसेना टूटी। बाद में एनसीपी भी टूट गई। खुद को सेकुलर पॉलिटिक्स के पैरोकार बताने वाले शरद पवार की उम्र भी अब राजनीति में सक्रिय रहने की नहीं रह गई है। उनका परिवार सियासत के अखाड़े में जरूर जमा है। परिवार के कई लोग राजनीति में हों तो खटपट स्वाभाविक है। इसलिए कि सबकी चाहत आगे बढ़ने की रहती है और आगे बढ़ने के लिए लंगड़ी मारने में कोई अपने-पराये की पहचान नहीं कर पाता। ऐसे में अनबन तो होगी ही। शरद पवार ने जब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था तो इसके पीछे सियासी अनबन ही थी। समाधान भी उन्होंने ईमानदारी से नहीं किया। बेटी को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया और भतीजे अजित पवार को छोड़ दिया। अजित पवार ने अपनी अलग रणनीति अख्तियार की और बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ चले गए। अब एनडीए की नजर शरद पवार पर है। अजित पवार एनसीपी से अलग हुए अपने समर्थकों के साथ दो बार शरद पवार से मिलने गए तो इसके पीछे का कारण यही बताया जाता है। शरद पवार ही क्यों, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य के साथ अजित पवार से अचानक मिलने उनके कार्यालय चले गए। शरद को अपनी बेटी सुप्रिया सुले की चिंता है तो उद्धव को अपने बेटे आदित्य ठाकरे की। छन कर जो अपुष्ट सूचनाएं बाहर आ रही हैं, उसके मुताबिक दीपावली तक महाराष्ट्र में एक और बड़ा सियासी खेल एनडीए कर सकता है।

सीटों के बंटवारे में विपक्ष की अग्निपरीक्षा
विपक्ष के सामने एकजुटता को अमल में लाने की राह में तीन अहम रुकावट दिखती हैं। पहला तो संयोजक का चयन, दूसरा सीटों का बंटवारा और तीसरा प्रधानमंत्री का चेहरा। प्रधानमंत्री का चेहरा चुनाव परिणाम आने तक टाला जा सकता है। संयोजक का चयन भी थोड़ी तनातनी के बीच हो सकता है। लेकिन सीटों के बंटवारे में सबके पसीने छूट जाएंगे। पिछले चार-पांच लोकसभा चुनावों को देखें तो कांग्रेस कभी 400 से कम सीटों पर नहीं लड़ी। गठबंधन में पहली बार ऐसा होगा, जब कांग्रेस को पिछली बार से कम सीटों पर लड़ना पड़ेगा। कांग्रेस ने वैसे भी 350 सीटों पर लड़ने का मन बनाया है। यानी विपक्ष के लिए कांग्रेस को तकरीबन 200 सीटें छोड़ने में कोई आपत्ति नहीं है। पर, ये 200 सीटें कहां की होंगी ? बिहार में 40 सीटें हैं, बंगाल में 42 सीटें हैं, झारखंड में 14 सीटें हैं, यूपी में 80 हैं तो महाराष्ट्र में 48 सीटें हैं। कांग्रेस शासित चार राज्यों को छोड़ दें तो इन राज्यों में कौन कांग्रेस के लिए सीट छोड़ने को तैयार होगा, ताकि वह 350 सीटों पर लड़ सके। जिस तरह येचुरी बंगाल के बारे में बोल रहे और केरल इकाई कांग्रेस से समझौते के खिलाफ है, वैसे में वहां कांग्रेस क्या करेगी ? इसलिए नवंबर-दिसंबर के बाद ही साफ हो पाएगा कि विपक्ष एनडीए के खिलाफ वन टू वन फाइट की जो बात बार-बार कह रहा है, वह कितना सफल हो पाएगा।

राज्यों में टकराव, राष्ट्रीय स्तर पर साथ !
विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं को लगता है कि राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मना लेंगे तो यह बड़ा मुश्किल काम है। बिहार में आरजेडी के साथ जेडीयू के जाने का खामियाजा नीतीश कुमार झेल रहे हैं। नेता-कार्यकर्ता जेडीयू की इस दोस्ती को पचा नहीं पा रहे। साथ छोड़ते जा रहे। बंगाल में टीएमसी समर्थकों की प्रताड़ना कांग्रेस और वाम दलों के कार्यकर्ता कैसे भुला पाएंगे ? समर्थकों को शीर्ष नेता भेड़-बकरी समझ रहे, उन्हें डंडे से जिधर चाहें हांक लें। पर, ऐसा हो नहीं पाएगा और अपना अस्तित्व बचाने के लिए कई राजनीतिक दल आत्मघाती कदम उठाने से शायद बचना भी चाहेंगे। तभी तो विपक्षी बैठक के तुरंत बाद सीताराम येचुरी को यह कहना पड़ा कि बंगाल में टीएमसी से कोई समझौता नहीं होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पिता की राजनीतिक विरासत में मदहोश राजकुमार!

समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………

by UB India News
January 28, 2026
0

 UGC की नई नियमावली ने देश सहित बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। अपर कास्ट के बढ़ते आक्रोश...

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

by UB India News
January 28, 2026
0

बिहार में राजनीतिक दिग्गजों और वीआईपी नेताओं की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य...

बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

by UB India News
January 28, 2026
0

28 जनवरी, बिहार में निगेटिव पॉलिटिक्स की एक न भूलने वाली तारीख है। 1968 में इसी दिन बिहार में पहली...

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

by UB India News
January 28, 2026
0

बिहार से ही इंदिरा गांधी के विरोध में आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे उनकी सत्ता का अंत हुआ। अब बिहार...

लालू परिवार में टूट के बीच रोहिणी का दूसरा पोस्ट; तेजस्वी से पूछे कई सवाल

चंद लोगों ने RJD को बर्बाद कर दिया’……..

by UB India News
January 28, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अंदरूनी हालात को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. लालू प्रसाद...

Next Post
मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण प्राथमिकता, मुख्यमंत्री एन बीरेन पद पर बने रहेंगे : सूत्र

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण प्राथमिकता, मुख्यमंत्री एन बीरेन पद पर बने रहेंगे : सूत्र

शरद पवार को एक और बड़ा झटका, नागालैंड के सभी 7 NCP विधायकों ने अजित गुट को किया सपोर्ट

शरद पवार को एक और बड़ा झटका, नागालैंड के सभी 7 NCP विधायकों ने अजित गुट को किया सपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend