ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेरोजगारी और आत्महत्या…….

UB India News by UB India News
July 15, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार, संपादकीय
0
बेरोजगारी और आत्महत्या…….

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लम्बे समय से बेरोजगारी और आत्महत्या के बीच संंबंधों का संकेत ताजा अध्ययन दे रहे हैं। यह प्रयोग पारंपरिक सांख्यकीय तकनीकों के उपयोग द्वारा किया गया। हालांकि बेरोजगारी व खुदकुशी का रिश्ता कारणात्मक है या नहीं‚ यह स्पष्ट नहीं है जिसमें कहा जा रहा है कि बेरोजगारी सीधे तौर पर आत्महत्या की ओर ले जाती है‚ यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। यह अनुमान आस्ट्रलियाई सांख्यकीय ब्यूरो के श्रम व आत्महत्या दरों से जुड़े़ आंकड़़ों के आधार पर लगाया गया है जिसके अनुसार २००४–१७ के दौरान तेरह सालों में बेरोजगारी व अल्प रोजगार के कारण तीन हजार से ज्यादा आस्ट्रेलियाई नागरिकों ने खुदकुशी की। इस परीक्षण के लिए अभिसरण क्रॉस मैपिंग नामक तकनीक लागू की गई जो बीते एक दशक में विकसित की गई व अन्य कई अध्ययन भी कर रही है। बेरोजगारी व आत्महत्या के दरम्यान स्पष्ट संबंध सरकारों व संस्थानों की नीतियों को अधिक जिम्मेदारी लेने की चुनौती देता है। यह अध्ययन भले ही एक देश‚ विशेष समाज के भीतर किया गया है मगर लंबे समय से सारी दुनिया में आत्महत्याओं में तेजी आती जा रही है। विशेषज्ञ इसके लिए तमाम अन्य कारकों दोषी बताते रहे हैं। अपने देश में प्रति एक लाख व्यक्ति में १२ खुदकुशी करते हैं। आकस्मिक मृत्यु या आत्महत्या करने वालों में २०२१ में तेरह हजार से ज्यादा तो छात्र ही थे। आंकड़़ा नैशनल क्राइम रिकॉर्ड़ ब्यूरो का है। सारी दुनिया में होने वाली आत्महत्याओं में ७७ फीसदी के करीब निम्न व मध्य आय वर्ग वाले देशों में होना‚ इस अध्ययन की पुष्टि करने के लिए काफी है। मुकरा नहीं जा सकता कि खुद को मारने में अतिसमृद्ध व संपन्न लोग भी शामिल होते हैं। मगर उसके पीछे के कारणोें में बहुत अंतर होता है। आर्थिक हालात के चलते पारिवारिक स्थितियां कमजोर पड़़ जाती हैं। सेहत संबंधी दिक्कतें‚ उचित इलाज का अभाव‚ शिक्षा में व्यवधानों से लेकर खाने‚ रहने‚ जीवन यापन संबंधी अड़़चनें प्रति दिन मुंह बाये खड़़ी होती हैं। ऐसे में दैहिक रुग्णता के साथ मानसिक समस्याएं भी जकड़़ती चली जाती हैं। अभावों से जूझने और भविष्य के प्रति बढते नैराश्य में उलझ कर कोई भी अपनी जीवन लीला समाप्त करने को अंतिम समाधान मान बैठता है। बेहद चिंतनीय होने के बावजूद इसका समाधान ढूंढने के प्रति निरंतर लापरवाही हो रही है‚ जो किसी भी समाज के लिए कभी भी खतरेे की घंटी साबित हो सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

by UB India News
July 22, 2026
0

कथित राजनीतिक दल काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संसद चलो मार्च के समय प्रदर्शनकारियों ने जैसी हिंसा की, वह...

Next Post
भारत के लिए फ्रांस खास क्यों…….

भारत के लिए फ्रांस खास क्यों.......

पटना पुलिस विजय सिंह के परिजनों पर दबाव बना रही है !

पटना पुलिस विजय सिंह के परिजनों पर दबाव बना रही है !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend