ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों के किराए में कटौती:25% तक घटेगा AC चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया

UB India News by UB India News
July 9, 2023
in खास खबर, परिवहन
0
बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन पटना पहुंची,ट्रेन के ट्रायल रन की सफलता उपरान्त परिचालन की तारीख होगी निर्धारित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों के AC चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25% तक की कटौती करने का ऐलान किया है।

रेलवे बोर्ड ने उन ट्रेनों में किराया कम करने का फैसला लिया है, जिनके AC चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास में पिछले 30 दिन में 50% से कम सीटें हीं भर पाई थीं। किराए की राशि में कितनी कमी की जाएगी, इसका फैसला बोर्ड ने जोन पर छोड़ दिया है।

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

यानी जोन अपने-अपने जोन में किराया तय करेंगे। रेलवे के अनुसार, मूल किराए में 25% तक की छूट दी जा सकती है। अन्य शुल्क जैसे आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट अधिभार, GST आदि अलग से लगाए जाएंगे।

जून में भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में केवल 29% सीटें भरी
रिपोर्ट के मुताबिक, जून महीने में भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में केवल 29% सीट ही भरी हुई थीं। वहीं, इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में केवल 21% ऑक्यूपेंसी रही। भोपाल से जबलपुर तक एसी चेयर का किराया ₹1,055 है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार टिकट की कीमत ₹1,880 है।

हालांकि, वापसी में इसका किराया अलग है। इसमें एक एसी चेयर के लिए ₹955 और एक एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए ₹1790 का टिकट है। इसके अलावा इंदौर से भोपाल तक एसी चेयर का किराया ₹810 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार टिकट की कीमत ₹1,510 है।

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत की भी सीटें फुल नहीं हो पा रही है
नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की करीब 55% सीटें ही फुल हो पा रही हैं। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,045 रुपए है, जबकि चेयर कार का किराया 1,075 रुपए है।

सबसे ज्यादा कासरगोड-त्रिवेन्द्रम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री सफर कर रहे हैं
देश भर में अब तक 46 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा चुकी हैं। टॉप ऑक्यूपेंसी वाली वंदे भारत ट्रेनों में कासरगोड से त्रिवेन्द्रम (183%), त्रिवेन्द्रम से कासरगोड (176%), गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल (134%)शामिल हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
महाराष्ट्र में छिड़े सियासी घमासान

महाराष्ट्र में छिड़े सियासी घमासान

शिक्षकों पर लगाम लगाने के लिए नीतीश का ‘पाठक प्लान’

शिक्षकों पर लगाम लगाने के लिए नीतीश का 'पाठक प्लान'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend