ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जो डर जाए, वो मोदी नहीं’ , ये लोग मेरी कब्र खोदने की बात करते हैं :रायपुर में प्रधानमंत्री

UB India News by UB India News
July 8, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
जो डर जाए, वो मोदी नहीं’ , ये लोग मेरी कब्र खोदने की बात करते हैं :रायपुर में प्रधानमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार राज्यों की यात्रा पर निकले हुए हैं। इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने छत्तीसगढ़ से की है। इसके बाद प्रधानमंत्री यहां से गोरखपुर जाएंगे। गोरखपुर में वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे व अन्य कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं। बता दें कि रायपुर में प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो डर जाए वो मोदी नहीं। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज एक अहम दिन है। आज छत्तीसगढ़ को 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। सड़क विकास के तहत नया कॉरिडोर, नई पाइपलाइन बनेगी जिसके जरिए हजारों किमी का सफर आधा हो जाएगा।

जो डर जाए वो मोदी नहीं
भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। लेकिन एक बहुत बड़ा पंजा छत्तीसगढ़ के विकास के सामने दीवार बनकर खड़ा है। ये पंजा कांग्रेस का है. छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। कांग्रेस के रग-रग में करप्शन है। भ्रष्टाचार के बगैर कांग्रेस सांस तक नहीं ले सकती है. कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है करप्शन. उन्होंने विपक्षी महागठबंधन पर कहा कि जिनके दामन में दाग है, वे सब आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग एक दूसरे को पीनी पी-पीकर कोसते थे. आज वे एक साथ आने के बहाने खोज रहे हैं।

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज रायपुर (Raipur) पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को हज़ारों करोड़ रुपये की सौगात दी है. पीएम ने यहां लोगों को भी संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा. पीएम ने कहा “जो गलत किया वह बचेगा नहीं. कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एटीएम है.

कहा कि भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे. यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी.

साथ ही पीएम मोदी ने कहा “आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है. ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और यहां के लोगों का जीवन आसान बनाने और यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है.” साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में छत्तीसगढ़ के हजारों आदिवासी गांवों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कें पहुंची हैं.

नेशनल हाईवे की परियोजनाएं स्वीकृत
पीएम ने कहा कि भारत सरकार ने यहां करीब साढ़े 3 हजार किमी लंबी नेशनल हाईवे की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं. इसमें सबसे लगभग 3 हजार किमी की परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं. पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करने को हम प्रतिबद्ध हैं. साथ ही पीएम ने रायपुर में 6400 करोड़ रुपये से अधिक के हाई-वे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास का किया है. यही नहीं पीएम ने यहां अंतागढ़ से रायपुर चलने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

बता दें कई केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में पीएम मोदी ने ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ सेक्शन के जिन 3 नेशनल हाई-वे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी. उनमें से एक उदंती वन्यजीव अभयारण्य से गुजरने वाला है.यहां वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन को पूरी तरह से ध्यान में रखा गया है. इसके लिए 2.8 किलोमीटर लंबी 6-लेन वाली सुरंग के साथ ही 27 Animal Passes और 17 Monkey Canopies का निर्माण किया जाएगा.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आए हैं. प्रभु राम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूं. प्रधानमंत्री से हम अनेक मंचों में मिलते हैं. नीति आयोग आदि की बैठकों में भी उनसे मुलाकात होती है. उन्होंने कहा कि हम मांगे भी करते हैं, लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता.

सीएम ने कहा कि मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूं. हम उनसे जितना मांगते हैं, वो उससे ज्यादा ही देते हैं. हम तो मांगते ही रहेंगे, लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूं. बस इतना कहना चाहता हूं कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे.

उन्होंने कहा कि देश के हर भ्रष्टाचारियों को कान खोलकर यह सुन लेनी चाहिए कि अगर वो भ्रष्टाचार की गारंटी हैं तो मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी है. जिसने भी गलत किया है वो बचेगा नहीं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे कब्र खोदने की धमकी दी जाती है। मेरे खिलाफ साजिश रची जाती है। विपक्षी एकता से मोदी को डरा नहीं पाएंगे. जो डर जाए वो मोदी नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 12, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
मंत्रियों को टाइट रखने के लिए रखे जाते हैं पाठक जैसे अफसर

मंत्रियों को टाइट रखने के लिए रखे जाते हैं पाठक जैसे अफसर

गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को झटका, पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन

गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को झटका, पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend