राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ गई है. चाचा और भतीजे के बीच पार्टी पर हक लड़ाई जारी है. इसे लेकर गुरुवार को कार्यकारिणी की बैठक में शरद पवार और अजित पवार के बीच जमकर बयानबाजी देखी गई. इस बीच खबर है कि शरद पवार के खेमे से तीन और विधायक अजित गुट से जुड़ने की कोशिश में है. यह शरद पवार के लिए एक और साबित हो सकता है. हालांकि अभी अधिकारिक तौर इन विधायकों ने कोई भी बयानबाजी नहीं की है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, विधायक चेतन तुपे और सुनील भुसारा ने हाल ही में अजित से मुलाकात की. इनमें टोपे, भुसारा और अजित के बीच बैठक गुरुवार रात देवगिरी बंगले में हुई.
वहीं तुपे शुक्रवार की सुबह अजित से मिलने के लिए पहुंचे. अभी यह बिल्कुल साफ नहीं है कि दोनों के नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई. बहरहाल तीनों विधायकों का कहना है कि वह सीनियर के साथ बने रहने वाले हैं. आपको बताते दें कि कोरोनावायरस महामारी में टोपे काफी चर्चित रहे हैं. महाराष्ट्र में महामारी पर नियंत्रण को लेकर उनकी सराहना भी हुई.







