एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच जारी जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. दोनों नेताओं ने अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करनी शुरू कर दी है. अजित पवार की बैठक में 30 विधायकों के पहुंचने की खबर है. वहीं, शरद पवार की मीटिंग में 6 विधायकों के आने की सूचना है. इसमें 2 वो विधायक हैं जो पाला बदलकर अजित गुट से शरद पवार खेमे में शामिल हुए हैं. अजित पवार के गुट में छगन भुजबल, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, दिलीप वलसे पाटिल, धनंजय मुंडे, राम राजे निंबालकर, हसन मुश्रिफ, नरहरि झिरवड़ समेत अन्य विधायक शामिल हैं.
बैठक से पहले शिंदे गुट में शामिल हुए डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी पर दावा ठोकते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. वहीं, शरद पवार ने भी चुनाव आयोग में कैविएट याचिका दाखिल कर चुनाव चिह्न और सिंबल पर अधिकार जताया है. शरद पवार खेमे की ओर से चुनाव आयोग को पूरी स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई है.
अजित कैंप की बैठक जारी है. बैठक में मंच से बोलते हुए छगन भुजबल ने दावा किया कि 40 से ज्यादा विधायक हमारे साथ हैं. कुछ विधायक विदेश में हैं. कुछ ट्रैफिक में हैं, जल्द मंच पर होंगे.
अजित पवार की बैठक में अभी तक 27 विधायक पहुंचे हैं. अजित खेमे ने 42 विधायकों के समर्थन का दावा किया है.
अजित पवार
छगन भुजबल
अदिति तटकरे
दिलीप वलसे पाटिल
हसन मुशरिफ
धर्मराव आत्राम
संजय बनसोडे
धनंजय मुंडे
अनिल पाटिल
प्रकाश सोलंके- माजलगाव बीड
बालासाहेब पाटिल लातूर
बालासाहेब आजबे, बिड आष्टी
संग्राम जंगताप, अहमदनगर
सुनिल शलके, मावल पुणे
अतुल बेनके, जुन्नर पुणे
नीलेश लंके, पारनेर, अहमदनगर
दत्ता भरने। इंदापुर पुणे
मकिराव कोकाटे, सिन्नर नासिक
दिलीप मोहिते
राजू कोरेमोरे
विधान परिषद विधायक
रामराजे निम्बालकर
अनिकेत तटकरे
अमोल मिटकरी
विक्रम काले
शरद पवार के समर्थन में अब तक 13 विधायक और 4 सांसद वाई बी चव्हाण सेंटर पहुंचे हैं.
विधायक
अनिल देशमुख
रोहित पवार
राजेंद्र शिंगणे
अशोक पवार
किरण लहमाटे
देवेंद्र भुयार
प्राजक्त तनपुरे
बालासाहेब पाटिल
जितेंद्र आव्हाड
चेतन दुबे
शशिकांत शिंदे (विधान परिषद)
बबाजनी दुरानी (विधान परिषद)
राजेश टोपे
सांसद
श्रीनिवास पाटील
सुप्रिया सुले
फौजिया खान
अमोल कोल्हे







