ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी ने कई राज्यों के अध्यक्ष बदले,झारखंड में बाबूलाल मरांडी, पंजाब में सुनील जाखड़ को कमान

UB India News by UB India News
July 5, 2023
in खास खबर
0
बीजेपी का पूरा फोकस कास्ट कांबिनेशन पर…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी के संगठन को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयार करने और चुनाव में जुटने की रणनीति के तहत कई स्टेट में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं। पार्टी ने जिन राज्यों में पार्टी अध्यक्षों को बदला है, उनमें तेलंगाना, झारखंड, आंध्र प्रदेश और पंजाब राज्य शामिल हैं। बाबूलाल मरांडी झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बनाए गए हैं। जी किशन रेडडी को तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी मिली है।  डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

कौन हैं बाबूलाल मरांडी?
बाबूलाल मरांडी झारखंड में बीजेपी के कद्दावार नेता माने जाते हैं. वो राज्य के पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय करवा लिया था. गौरतलब है कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं. अभी एनडीए गठबंधन के पास 12 सीट हैं.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे सुनील जाखड़
सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. पूर्व में वो कांग्रेस पार्टी के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. सुनील जाखड़ को इससे पहले राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था. कांग्रेस छोड़ने के बाद जाखड़ ने कहा था कि . निजी स्वार्थ के लिए राजनीति का इस्तेमाल नहीं करता. मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया, तोड़ने का नहीं.

जानिए जिन राज्यों में अध्यक्ष बदले, वहां क्या हैं समीकरण

महाराष्ट्र में मचे राजनीतिक तूफान के बीच बीजेपी ने उन राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। जहां वर्तमान में बीजेपी की सरकार नहीं हैं। यहां संगठन को और ताकतवर बनाने के लिए बीजेपी ने नई रणनीति और तैयारियों के तहत इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलकर राज्य के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक कार्य करने की नई जिम्मेदारी प्रदान की है। इन भूमिकाओं को निभाने के लिए इन प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। फरवरी 2020 में बाबूलाल मरांडी बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी बनाया गया था। हालांकि बाबूलाल मरांडी जो कि पूर्व सीएम रह चुके हैं। वे शासन और प्रशासन की बारीकियों को अच्छी तरह समझते हैं। इस समय झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार है। ऐसे में झारखंड में आगमी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी को खासी मशक्कत करना होगी। ऐसे में बाबूलाल मरांडी का राजनीतिक अनुभव काम आएगा।

पंजाबः ‘आप‘ की आंधी में उड़ गए थे कई दिग्गज, जाखड़ के लिए कड़ी चुनौती

पंजाब की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। ‘आप‘ की आंधी में पिछले चुनाव में अच्छे अच्छे दिग्गज हार गए थे। कांग्रेस और अकाली दल का सूपड़ा साफ हो गया था। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में बीजेपी को नए सिरे से तैयार करने में सुनील जाखड़ की अहम भूमिका होगी। बीजेपी ने पंजाब में सुनील जाखड़ को पार्टी की कमान सौंपी है।

आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में भी स्टेट पार्टियों से मिलेगी कड़ी चुनौती

वहीं आंध्रप्रदेश की बात करें तो यहां भी बीजेपी को लोकसभा चुनाव के लिए जोर लगाना होगा। यहां भी राज्य में न उनकी सरकार है, न उनके समर्थन की सरकार। क्योंकि चंद्रबाबू नायडू का दौर कब का बीत चुका है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बीजेपी की ओर से डी. पुरेंदेश्वरी को जिम्मेदारी दी गई है। सबसे बड़ा उलटफेर तेलंगाना में हुआ है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को हटा दिया है। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जिम्मेदारी दी गई है। बंदी संजय कुमार जमीन पर काफी सक्रिय थे, लेकिन बताया जाता है कि वो संगठन को एक साथ लेकर चलने में असफल रहे। इसी वजह से पार्टी ने ये फैसला लिया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
एनसीपी तोड़ना बीजेपी को पड़ सकता है भारी?

एनसीपी तोड़ना बीजेपी को पड़ सकता है भारी?

कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस करेंगी गठबंधन?

कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस करेंगी गठबंधन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend