ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शहडोल में कोदो भात-कुटकी खीर खा पूरे विंध्य को साधेंगे पीएम

UB India News by UB India News
July 2, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी 70 हजार युवाओं को सौपें सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किये संवाद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शहडोल के दौरे पर रहेंगे। वे शहडोल के लालपुर में सिकलसेल एनीमिया मिशन को लॉन्च करेंगे। वे 1 करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे। इसके बाद 6 किलोमीटर दूर पकरिया गांव जाएंगे, जहां जनजातीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 3.25 बजे लालपुर आएंगे और शाम 6.40 बजे लौटेंगे। शहडोल का मौसम लगातार बदल रहा है। कभी आसमान साफ तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने दोनों तरह से तैयारी कर रखी है। यदि कोई अड़चन आती है तो PM वर्चुअली भी कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। इससे पहले PM मोदी 27 जून को शहडोल जिले के इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उनका दौरा निरस्त कर दिया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी का मिनट टु मिनट कार्यक्रम
दोपहर 3.25 बजे लालपुर हेलीपैड पर आगमन 3.30 से 4.45 बजे तक लालपुर में सभा शाम 4.50 बजे लालपुर से पकरिया प्रस्थान 5 से 6.25 बजे तक पकरिया में जनजातीय समुदाय का कार्यक्रम 6.30 बजे पकरिया से लालपुर हवाई पट्टी प्रस्थान 6.40 बजे लालपुर हवाई पट्टी से प्रस्थान

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

सीएम शिवराज और राज्यपाल मंगूभाई पटेल शहडोल रवाना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगूभाई पटेल जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां हेलीकॉप्टर से शहडोल के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी 2:15 बजे पर जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल उनकी अगवानी करेंगे।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगूभाई पटेल जबलपुर से शहडोल के लिए रवाना हुए।
पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगूभाई पटेल जबलपुर से शहडोल के लिए रवाना हुए।
इन पकवानों से सजेगी PM मोदी की थाली

पकरिया गांव के जल्दी टोला में PM के भोज की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मेन्यू में 17 प्रकार के पकवानों को शामिल किया गया है। इनमें रोजलेट्टा (अमरू) का शरबत, बेल का शरबत और आम का पना शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री को परोसी जाने वाली थाली में कोदो भात, कुटकी खीर, ज्वार और मक्के की रोटी, इंद्रहर की कढ़ी, कमल ककड़ी की सब्जी, हल्दी का अचार और महुआ के व्यंजन, खीर या लड्डू भी शामिल किए गए हैं।

गांव के चूल्हे पर लकड़ी से पकेंगे पकवान
शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा ने बताया कि PM नरेंद्र मोदी के लिए जो देसी पकवान तैयार किए जाएंगे, उन्हें गांव के चूल्हे पर ही तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री समेत करीब 20 मेहमानों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। इस भोजन की जांच PM के सुरक्षा मानकों के अनुरूप की जाएगी।

मंच पर होंगे जनजातीय समाज के फ्रीडम फाइटर
लालपुर में जनसभा के मंच पर जनजातीय समुदाय को ही फोकस किया गया है। जिस मंच से PM नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे, उस पर जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को विशेष महत्व दिया जाएगा। वीरांगना रानी दुर्गावती के साथ शंकर शाह, रघुनाथ शाह, टंट्या भील और बिरसा मुंडा जैसे नायकों की प्रतिमा लगाई जाएंगी।

जिस गांव में आ रहे मोदी, वहां महिलाओं का दबदबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस गांव में बैठकर पूरे देश को महिला सशक्तीकरण का पाठ पढ़ा रहे होंगे, वह पकरिया गांव महिलाओं को उनका अधिकार देने में बहुत आगे है। एक ओर जहां पंचायत की कमान महिलाओं के हाथ है, वहीं गांव में 200 से ज्यादा लखपति बहनें भी हैं।

बुढ़ार जनपद अंतर्गत आने वाले पकरिया पंचायत की वर्तमान सरपंच जनजातीय समुदाय की एक महिला ही है। गांव की जनता ने ग्राम पंचायत में उप सरपंच का दायित्व भी एक महिला को सौंप रखा है। सरपंच गेंदाबाई बैगा लगातार 5 साल सरपंच रहने के बाद दोबारा गांव की कमान संभाल रही हैं। उप सरपंच रेखा दीपक चौधरी भी वर्तमान और पिछली पंचवर्षीय से निर्विरोध उप सरपंच का दायित्व संभालती चली आ रही हैं।

362 लोगों से संवाद और 26 मेहमानों के साथ भोजन करेंगे PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पकरिया गांव में आम के बगीचे में 362 लोगों से संवाद करेंगे। इनमें पेसा एक्ट से संबंधित 62, जनजातीय समाज के 100, स्व सहायता समूह की 100 महिला सदस्य और और फुटबॉल क्लब के 100 खिलाड़ी होंगे। इनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग तरीके से बात करेंगे। इसके अलावा वे जनजातीय समुदाय के 26 लोगों के साथ भोजन करेंगे।

प्रधानमंत्री को आदिवासी परंपरा के गिफ्ट दिए जाएंगे
PM को जनजातीय समुदाय की परंपरा के अनुसार गिफ्ट देने की भी तैयारी है। डिंडोरी निवासी पद्मश्री विजेता अर्जुन सिंह बैगा नृत्य के बाद PM मोदी को कलगी भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री का विदाई गिफ्ट भी बैगा आर्ट ही होगा, जिसे उमरिया की रहने वाली पद्मश्री अवार्ड विजेता जोधईया बाई ने तैयार किया है। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश सरकार ने डिंडोरी जिले के कलाकार अर्जुन सिंह को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

गुदुम दल अगुवानी नृत्य से करेगा स्वागत
PM नरेंद्र मोदी का स्वागत जनजातीय समाज के प्रसिद्ध अगुवानी नृत्य से किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पारंपरिक गोंड जनजातीय गुदुम बाजा नृतक दल बीजापुरी नंबर एक गांव को सौंपी गई है। अनूपपुर जिले के इस दल के प्रमुख शिव प्रसाद धुर्वे बताते हैं कि यह नृत्य औसतन 15 मिनट का होता है, जिसे समय के अनुसार घटाया-बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान हम डगर चली, गुरगुसा, भजन चढ़नी, लावनी चढ़नी, गुमक करते हुए पिरामिड बनाते हैं। इसके बाद झूमर करमा, लहमी करमा के बाद नमस्कार करते हुए कार्यक्रम समाप्त कर देते हैं। नृतक दल में 15 कलाकार होते हैं। 11 कलाकारों के हाथ में गुदुम बाजा और 4 कलाकारों के हाथ में डफला, शहनाई, टिमकी और मजीरा होते हैं।

सैला नृत्य भी देखेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के दौरान मशहूर सैला नृत्य भी देखेंगे। इसकी प्रस्तुति भी बीजापुरी गांव का नृतक दल देगा। दल के प्रमुख चेतराम मसराम बताते हैं कि हमारे दल में 20 कलाकार होंगे। इनमें 7 महिला, 7 पुरुष और 6 वादक कलाकार होंगे। वादकों के हाथ में मादर, टिमकी, शहनाई, गुदुम, मंजीरा, ठिसकी जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्र रहेंगे।

जमीन पर बैठकर भोजन करेंगे प्रधानमंत्री
PM मोदी जनजातीय समुदाय के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करेंगे। इसके लिए खास पीढ़ा (पटा) के भी इंतजाम किए गए हैं। प्राचीन भारत की सभ्यता के अनुरूप पेड़ के नीचे बैठक व्यवस्था की जा रही है। बारिश को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। PM जमीन पर ही बैठकर पत्तल में भोजन करेंगे। भोज में PM मोदी के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे।

चंदिया की सुराही का पिएंगे पानी
PM मोदी के पेयजल के लिए चंदिया की मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग होगा। कमिश्नर राजीव शर्मा ने बताया कि चंदिया की मशहूर सुराही में प्रधानमंत्री के लिए पीने का पानी रखा जाएगा। मिट्टी के ही जग और ग्लास में उन्हें पेय पदार्थ दिए जाएंगे।

50 से ज्यादा IPS अफसरों की तैनाती
PM की सुरक्षा में 50 से ज्यादा IPS अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इनकी जिम्मेदारी सभा में पहुंचने वाली भीड़ के अलावा प्रधानमंत्री की गतिविधि से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्थाओं पर नजर रखने की होगी। बताया जा रहा है कि PM मोदी की सुरक्षा संभालने राज्य के अलावा केंद्र से भी कई IPS अधिकारी शहडोल पहुंचेंगे।

6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया
लालपुर मैदान पर उतरने के बाद PM मोदी सड़क मार्ग से पकरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत जल्दी टोला के बरटोला पहुंचेंगे। इसके लिए लालपुर से पकरिया तक 6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया गया है। इसमें लकड़ी की 15 हजार बल्लियां और बांस की 20 हजार बल्लियों का उपयोग किया गया है। इस 6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। जब PM मोदी का काफिला यहां से गुजरेगा तो कॉरिडोर से किसी को भी गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

वाटर प्रूफ पंडाल और डोम लगाए गए
लालपुर और पकरिया में पानी से बचने के लिए वाटर प्रूफ पंडाल और डोम लगाए जा रहे हैं। सभा स्थल लालपुर को पूरी तरह वाटर प्रूफ कर दिया गया है। पकरिया में भी एक विशेष पंडाल लगाया गया है। इसमें बारिश के दौरान भी कार्यक्रम किया जा सकेगा। मौसम ही तय करेगा कि पकरिया का कार्यक्रम आम्रकुंज के नीचे होगा या फिर पंडाल के भीतर।

2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद
लालपुर मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में 4 हजार बसों से लगभग 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सभा स्थल पर इसी संख्या को अनुमानित मानकर सुरक्षा की तैयारी की जा रही है। इस बात की पुष्टि पुलिस विभाग द्वारा भी की गई है।

मप्र में 25 हजार स्थानों पर दिए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
CM शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री का शहडोल दौरा सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। देशभर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में 25 हजार स्थानों पर इसकी व्यवस्था की जाएगी। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री शहडोल में प्रतीकात्मक रूप से करेंगे। सिकलसेल और एनीमिया के खिलाफ भी लड़ाई के लिए मिशन का आगाज किया जाएगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
तत्काल सरेंडर करें तीस्ता : हाईकोर्ट

तत्काल सरेंडर करें तीस्ता : हाईकोर्ट

डोमिसाइल नीति के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी ,प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, कई हिरासत में

डोमिसाइल नीति के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी ,प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, कई हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend