ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महामारी शुरू कैसे हुई………….

UB India News by UB India News
June 26, 2023
in Lokshbha2024, स्वास्थ
0
महामारी शुरू कैसे हुई………….

RELATED POSTS

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी कांग्रेस के कहने पर जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार‚ कोरोना वायरस प्रयोगशाला से लीक नहीं हुआ था। अमेरिकी अधिकारियों ने यह खुफिया रिपोर्ट जारी की है। वे इस बात को लेकर विभाजित हैं कि महामारी कैसे शुरू हुई। कहा गया कि स्वतंत्र जांच में चीन के रोड़़ा अटकाने के कारण यह पता लगाना नामुमकिन हो गया कि महामारी की शुरुआत कैसे हुई थी। हालांकि इस रिपोर्ट से रिपब्लिकन पार्टी के कुछ लोग नाराज हो गए। उनका मानना है कि प्रशासन गलत तरीके से गुप्त सूचनाओं व अनुसंधानकर्ताओं को रोक रहा है। चार अन्य एजेंसियों का मानना है कि वायरस पशु से मानव में फैला जबकि ऊर्जा विभाग व संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के अनुसार‚ वायरस प्रयोगशाला से लीक हुआ। महामारी के प्रारंभ में ही माना गया था कि चीन के वुहान से यह फैली थी। वहां विषाणु विज्ञान संस्थान स्थित है। रिपोर्ट कह रही है कि प्रयोगशाला में अलग–अलग वायरस को मिलाने के प्रयास समेत अनुसंधान के हिस्से के तौर पर अनुवांशिक रूप से वायरस विकसित किए गए। यह भी कहा कि वहां काम कर रहे अनुसंधानकर्ताओं के २०१९ में बीमार पड़़ने व श्वास संबंधी लक्षण होना भी किसी निष्कर्ष पर नहीं ले गया। दुनिया भर के लाखों लोगों को अपनी चपेट में लेने वाले इस वायरस की पहचान पहले कभी नहीं की गई थी‚ जो संक्रमित के खांसने‚ छींकने व सांस से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन अपनी रिपोर्ट में बता चुका है कि केवल भारत में ४७ लाख लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई। संक्रमण की भयावहता को भांपते हुए सरकार ने देश में टोटल लॉक ड़ाउन लगा दिया था। जिसका असर समूचे देश की आर्थिक स्थिति में स्पष्ट नजर आया। मगर आज तक यह साफ नहीं हो सका कि यह वायरस कहां से‚ कैसे फैला। चीन इस हकीकत से शुरुआत से ही मुकर रहा है। जब भी जांच टीमें वहीं गई‚ चीनी सरकार ने असहयोग का रवैया ही अपनाया। हालांकि वह खुद भी इससे अछूता नहीं रहा‚ वहां भी कोरोना के चलते अनगिनत मौतें हुइ और महीनों लॉक ड़ाउन लगा रहा। वैश्विक विशेषज्ञों ने आशंका व्यक्त की है कि चीन की प्रयोगशालाओं में इस तरह के खतरनाक वायरसों पर लगातारप्रयोग जारी हैं। पर उन्हें रोक पाने में दुनिया भर की ताकतें असफल सिद्ध हो रही हैं। इसलिए कोरोना के संक्रमण पर संशय बना हुआ है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 19, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

by UB India News
July 17, 2026
0

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक एक 10 वर्षीय बच्चे...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

Next Post
नौनिहालों की इज्जत………..

नौनिहालों की इज्जत...........

बंधन बैंक ने पंजाब और हरियाणा क्षेत्र में शुरू कीं 5 नई शाखाएँ

बंधन बैंक ने पंजाब और हरियाणा क्षेत्र में शुरू कीं 5 नई शाखाएँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend