ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हम लोकतंत्र को जीते हैं…

UB India News by UB India News
June 24, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
‘लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हम लोकतंत्र को जीते हैं…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका विजिट के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सभी को इंतजार था कि पीएम मोदी जब पत्रकारों से मुखातिब होंगे तो क्या सवाल पूछे जाएंगे। इस दौरान एक महिला पत्रकार ने पीएम मोदी से भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में जब सवाल पूछा, तो पीएम मोदी ने ऐसा करारा जवाब दिया कि बीच में ताली बज उठी। इस दौरान राष्ट्रपति बाइडेन भी पीएम मोदी का जवाब ध्यान से सुन रहे थे।

पीएम मोदी ने धैर्य से सुना सवाल, फिर दिया ये जवाब

पीएम मोदी से विदेशी पत्रकार ने भारत में कथित रूप से अल्पसंख्यकों से भेदभाव से जुड़ा सवाल किया। इस पर पीएम मोदी ने उस महिला पत्रकार के सवाल को धैर्यपूर्वक सुना और फिर जवाब देना शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘लोकतंत्र हमारी रगों में हैं। हम लोकतंत्र को जीते हैं। हमारे यहां लोकतंत्र में जाति, पंथ या धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव का सवाल ही नहीं है।

RELATED POSTS

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘जैसा राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि लोकतंत्र भारत और अमेरिका के डीएनए में है। इसलिए   भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं है। हमारा देश संविधान से चलता है।‘ पीएम मोदी ने यह भी कहा कि‘ हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलती है और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भेदभाव नहीं है।

‘हम लोकतंत्र को जीते हैं, भेदभाव की बात नहीं होती‘

पीएम मोदी ने महिला पत्रकार को दो टूक कहा कि ‘मुझे आश्चर्य हो रहा है कि आप कह रही हैं कि लोग कहते हैं। लोग कहते हैं नहीं,  भारत लोकतंत्र है। और जैसा राष्ट्रपति बाइडन ने कहा भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी ताकत है। पीएम मोदी ने कहा, ‘लोकतंत्र को हम जीते हैं। हमारे पूर्वजों ने संविधान के रूप में शब्दों में ढाला है। जब हम लोकतंत्र को जीते हैं तब भेदभाव की बात ही नहीं आती।‘

सरकार की योजनाएं सभी के लिएः पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि ‘भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भेदभाव नहीं है।‘ उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं सभी के लिए है और इसमें जाति, धर्म या पंथ, संप्रदाय आदि को लेकर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। पीएम मोदी ने कहा कि जब आप लोकतंत्र की बात करते हैं, लोकतंत्र में रहते हैं तब इसमे भेदभाव का कोई स्थान ही नहीं है।‘

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

by UB India News
August 15, 2026
0

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार,...

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया....

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में राजस्थानी 'बंधेज' पगड़ी पहनी....

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

by UB India News
August 15, 2026
0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने लगातार दूसरे साल लाल किले पर सेलीब्रेट किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस...

Next Post
सदन में किया जाता है अध्यादेश का विरोध, अभी से इतना प्रचार क्यों?

सदन में किया जाता है अध्यादेश का विरोध, अभी से इतना प्रचार क्यों?

एकजुटता एकमात्र विकल्प

बिहार में विपक्षी दलों की बैठक पर कही भारी न पड जाए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend