ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में विपक्षी एकता से पहले आज दिल्ली में बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक; पासवान, सहनी, मांझी, कुशवाहा पर मंथन

UB India News by UB India News
June 15, 2023
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
पटना में विपक्षी एकता से पहले आज दिल्ली में बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक; पासवान, सहनी, मांझी, कुशवाहा पर मंथन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे डॉ. संतोष सुमन के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज है । इसके बीच आज भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक दिल्ली में होने वाली है। कोर कमेटी की बैठक इस बार कई मायनों में खास होगी।‌

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने सम्राट चौधरी टीम का विस्तार अब तक नहीं हो पाया है। इसको लेकर भी यह बैठक खास है।‌ वहीं, जीतन राम मांझी को NDA में कैसे सेट किया जाए? आने वाले समय में जीतन राम मांझी की NDA में क्या भूमिका रहेगी और आने वाले चुनाव में उन्हें क्या टास्क दिया जाएगा? इस पर भी चर्चा होगी। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति पर मंथन होगा।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

30 सीटों पर लड़ने की प्लानिंग में बीजेपी
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर दोपहर 3 बजे होने वाली इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर बीजेपी तैयारी करें, इसके साथ बिहार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि बिहार बीजेपी के नेताओं की इच्छा है कि पार्टी कम से कम 30 सीटों पर चुनाव लड़े।

चिराग, कुशवाहा और मांझी पर मंथन
वहीं, दूसरी तरफ चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा होगी। यह तय किया जाएगा कि इन तीनों को कैसे और कहां सेट किया जाए। ताजा मामला जीतन राम मांझी का है तो इन पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

कोर कमेटी सदस्यों की संख्या 17 से बढ़कर 21
लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर बिहार बीजेपी कोर कमेटी के सदस्यों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पहले कोर कमेटी में 17 सदस्य होते थे, जिनकी संख्या बढाकर 21 कर दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के बिहार कोर कमेटी में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, झारखंड संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिवेदी, बिहार बीजेपी के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी, बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, तार किशोर प्रसाद, मंगल पांडे, रेणु देवी, राजेंद्र गुप्ता, जनक राम और नवल किशोर यादव शामिल हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की……

है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की......

चुनाव से पहले मुझे झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में फंसा रहे बाइडेन …….

चुनाव से पहले मुझे झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में फंसा रहे बाइडेन .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend