ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जगह का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जायजा लिया और कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटना स्थल पर पहुचे है । पहले वे बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा किये और फिर कटक के अस्पताल का दौरा करेंगे . इसके पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दोनों ने घटनास्थल पर बातचीत की. उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात भी की. रेलमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ितों की पूरी मदद करेगी और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर हालात का जायजा लेने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वह मौके पर मौजूद अधिकारियों ने घटना को लेकर जानकारी ले रहे हैं. कल शाम को यहां तीन ट्रेनों की टक्कर हो गई थी. इस हादसे में अब तक 280 लोगों की जान जाने की सूचना सामने आ रही है, जबकि 900 लोग जख्मी हैं. हादसे को लेकर उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट भी किया था. उन्होंने लिखा था- ओडिशा में ट्रेन हादसे की घटना से व्यथित हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है.
#WATCH ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। #OdishaTrainAccident pic.twitter.com/YwZ73Begph
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2023
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति का जायजा लेने के लिए बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। #OdishaTrainAccident pic.twitter.com/ombyLlmb58
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2023
#WATCH | Railways Minister Ashwini Vaishnaw thanks NDRF officials who are actively engaged in the search and rescue operation in #Balasore#OdishaTrainTragedy pic.twitter.com/AcQvmexrr8
— ANI (@ANI) June 3, 2023
#WATCH ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायज़ा लिया।#BalasoreTrainAccident pic.twitter.com/Vquq2WdV8O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2023
हादसे में 238 लोगों की मौत
बालासोर में हुए इस हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. NDRF के वरिष्ठ कमांडेंट जैकब किस्पोट्टा ने बालासोर हादसे पर कहा कि हमारी 6 टीम कल रात से यहां तैनात है. लगभग सभी जीवित लोगों को निकाल लिया गया है, अब शवों को निकाला जा रहा है, जल्द ही हम उन्हें भी निकाल लेंगे. उन्होंने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों और जिला मुख्यालय से जुड़े अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा जाएंगे। पहले वे बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल का दौरा करेंगे: सूत्र#BalasoreTrainAccident pic.twitter.com/iwPWVnucrn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2023
PM Modi to go to Odisha today, will visit accident site and hospital: Govt sources
— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2023
#BalasoreTrainAccident | As per the information received till now, there are 238 casualties. Around 650 injured passengers have been taken to the Hospitals of Gopalpur, Khantapara, Balasore, Bhadrak and Soro: South Eastern Railway pic.twitter.com/L1FClXmEuE
— ANI (@ANI) June 3, 2023
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-सभी कार्यक्रम रहेंगे रद्द
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में कल शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है. मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं. इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ–साथ देश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है. मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं. ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें.







