ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट जारी , FY24 में GDP ग्रोथ 6.5% रहने की उमीद

UB India News by UB India News
May 31, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट जारी , FY24 में GDP ग्रोथ 6.5% रहने की उमीद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट (RBI Annual Report for 2022-23) जारी की. इस रिपोर्ट के मुताबिक ठोस आर्थिक नीतियों और वस्तुओं की कीमतों में नरमी के कारण, भारत की विकास गति 2023-24 में बनी रहने की संभावना है, जो महंगाई के दबाव को कम करने में कारगर साबित होगी.

FY24 में GDP ग्रोथ 6.5% बरकरार
RBI ने अपनी सालाना रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2024 में GDP ग्रोथ 6.5% रहने के अनुमान को बरकरार रखा है. एनुअल रिपोर्ट में RBI ने कहा है कि देश में महंगाई का खतरा कम हुआ है. 2023-24 में महंगाई का अनुमान 5.2% पर बरकरार रखा है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

RBI की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘स्थिर एक्सचेंज रेट और सामान्य मॉनसून के साथ – जब तक अल नीनो की घटना नहीं होती है – महंगाई की ट्रैजेक्ट्री 2023-24 से नीचे जाने की उम्मीद है, हेडलाइन महंगाई 6.7% के औसत स्तर से 5.2% नीचे आ रही है.’

सामान्य मानसून से कम होगी महंगाई
रिपोर्ट के मुताबिक अगर इस साल देश में सामान्य मानसून रहता है और अगर अल नीनो घटना नहीं होती है तो 2023-24 में महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है। 2023-24 में थोक महंगाई दर के घटकर 5.2% रहने का अनुमान है, जो बीते वित्त वर्ष में 6.7% थी।

अल नीनो एक जलवायु पैटर्न है। इसमें समुद्र का तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ जाता है। इसके प्रभाव से ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। भारत में “अल नीनो” के कारण मानसून अक्सर कमजोर होता है। जिससे सूखे की स्थिति निर्मित होती है।

500, 2000 नोटों का सर्कुलेशन

वैल्यू टर्म में, वित्त वर्ष 2023 में 500 रुपये और 2000 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन करेंसी के हिस्से के रूप में बढ़ा है. मार्च 2022 से 500 रुपये और 2,000 रुपये के नोटों का हिस्सा 87.1% से बढ़कर मार्च 2023 तक 87.9% हो गया. वैल्यू टर्म में 500 रुपये के डिनॉमिनेशन का 37.9% पर सबसे ऊंची हिस्सेदारी रही.

रिपोर्ट के अनुसार, 2,000 रुपये के नोटों की संख्या घटकर 181 करोड़ रह गई, जो सालाना आधार पर 15.4% कम है. वैल्यू टर्म में, सर्कुलेशन में कुल करेंसी के हिस्से के रूप में 2,000 रुपये के करेंसी नोट केवल 1.3% थे.

कंटिनजेंसी फंड में 1.3 लाख करोड़ ट्रांसफर

RBI ने वित्त वर्ष 2023 में अपने कंटिनजेंसी फंड (contingency) में 1.3 लाख करोड़ रुपये डाले हैं, जिससे बफर का लेवल बढ़ा है. रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक कंटिनजेंसी फंड बफर को मार्च 2023 तक 6% पर बनाए रखा गया है, जबकि एक साल पहले यह 5.5% था. रिजर्व बैंक के मौजूदा नियमों के मुताबिक इस बफर को 5.5-6.5% पर बनाए रखना होता है. कंटिनजेंसी फंड पिछले साल के मुकाबले 13% बढ़कर 3.51 लाख करोड़ रुपये हो गया है

रिजर्व बैंक की बैलेंस शीट सालाना आधार पर 2.5% बढ़कर वित्त वर्ष (FY23) में 63.4 लाख करोड़ रुपये हुई है.

GDP क्या है?
GDP इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है। GDP देश के भीतर एक स्पेसिफिक टाइम पीरियड में प्रोड्यूस सभी गुड्स और सर्विस की वैल्यू को रिप्रजेंट करती है। इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं, उन्हें भी शामिल किया जाता है। जब इकोनॉमी हेल्दी होती है, तो आमतौर पर बेरोजगारी का लेवल कम होता है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों ने खोला नया मोर्चा, गंगा में बहाएंगे मेडल, करेंगे आमरण अनशन

बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों ने खोला नया मोर्चा, गंगा में बहाएंगे मेडल, करेंगे आमरण अनशन

मणिपुर में चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन….  : CDS अनिल चौहान

मणिपुर में चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन.... : CDS अनिल चौहान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend