ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

…तो क्या भारत की संसद का उद्घाटन पाकिस्तान का पीएम करेगा’, आचार्य प्रमोद ने विपक्ष पर उठाए सवाल

UB India News by UB India News
May 25, 2023
in खास खबर, राष्ट्रीय, सांसद
0
…तो क्या भारत की संसद का उद्घाटन पाकिस्तान का पीएम करेगा’, आचार्य प्रमोद ने विपक्ष पर उठाए सवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद भवन की नई इमारत को लेकर जमकर सियासत हो रही है और विपक्ष के अधिकांश दलों ने रविवार को होने वाले इसके उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का एलान किया है। विपक्षी दलों की मांग है कि इमारत का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कराया जाए, जबकि बीजेपी इसे लेकर अपने तर्क दे रही है। इस बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद का उद्घाटन करना कहीं से गलत नहीं है और विपक्षी दलों को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

…तो क्या पाकिस्तान का प्रधानमंत्री उद्घाटन करेगा’

RELATED POSTS

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर देश की संसद का उद्घाटन भारत का प्रधानमंत्री नहीं करेगा तो क्या पाकिस्तान का पीएम करेगा। उन्होंने कहा, ‘भारत की संसद देश की धरोहर है, बीजेपी की नहीं। देश की संसद का उद्घाटन देश का प्रधानमंत्री नहीं करेगा तो कौन करेगा? हिंदुस्तान की संसद का उद्घाटन हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री नहीं करेगा तो क्या पाकिस्तान का प्रधानमंत्री करेगा? संसद, राष्ट्रपति भवन ये इस तरह की इमारतें हैं जो किसी पार्टी की नहीं होतीं, पूरे देश की होती हैं। हमें मोदी का विरोध करने का हक है, लेकिन देश का विरोध करना उचित नहीं है।’

…तमाम विपक्ष असदुद्दीन ओवैसी के रास्ते पर न चले’
आचार्य प्रमोद ने आगे कहा, ‘हम प्रधानमंत्री की नीतियों का विरोध करें। हमें करना चाहिए, हम करेंगे, हम सड़क पर करेंगे, हर जगह करेंगे। जनमानस की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। मैं विपक्ष से अपील करना चाहता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। भारत की संसद को बीजेपी का समझना गलत है, इसीलिए मेरा निवेदन है कि तमाम विपक्ष ओवैसी के रास्ते पर न चले।’ इससे पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने भी पीएम मोदी द्वारा संसद के उद्घाटन का विरोध करने के विपक्ष के फैसले को गलत करार दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने यूटर्न ले लिया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

by UB India News
August 4, 2026
0

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन है। सोमवार को संसद की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ गई।...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
उत्तराखंड को PM मोदी ने दी पहली वंदे भारत की सौगात

उत्तराखंड को PM मोदी ने दी पहली वंदे भारत की सौगात

संसद की नई इमारत के उद्घाटन को लेकर फंस गया पेंच? सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

संसद की नई इमारत के उद्घाटन को लेकर फंस गया पेंच? सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend