ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक में शपथ ग्रहण कल , शक्ति प्रदर्शन और विपक्षी एकजुटता का बड़ा संदेश , नीतीश होंगे शामिल

UB India News by UB India News
May 20, 2023
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
कर्नाटक में शपथ ग्रहण कल , शक्ति प्रदर्शन और विपक्षी एकजुटता का बड़ा संदेश , नीतीश होंगे शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस पार्टी के लिए 20 मई बड़ा दिन है। इस दिन कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। सिद्धारमैया सीएम होंगे और डीके शिवकुमार उनके डेप्युटी बनेंगे। खास बात यह है कि कांग्रेस इस मौके का इस्तेमाल अपने शक्ति प्रदर्शन और विपक्षी एकजुटता के लिए करना चाहती है, जो 2024 के लिए बड़ा संदेश होगा। कांग्रेस ने इसके लिए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं को न्योता भेजा है। हालांकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई नेताओं को न्योता नहीं गया है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि कांग्रेस ने किसे बुलाया है और किसे छोड़ दिया। न बुलाने की एक वजह ऐंटी-कांग्रेस मोर्चे की सुगबुगाहट भी मानी जा रही है। कुछ विपक्षी नेता कांग्रेस को छोड़ तीसरा मोर्चा खड़ा करने की कोशिश करते देखे गए थे। बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नेताओं को आमंत्रित किया है।

शपथ ग्रहण में कांग्रेस का इन्हें न्योता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
नेशनल कांफ्रेस के नेता फारूक अब्दुल्ला
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

… और इन्हें भूली कांग्रेस

सूत्रों ने बताया है कि बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को न्योता नहीं भेजा गया है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आंध्र के सीएम जगनमोहन रेड्डी को भी कांग्रेस ने नहीं बुलाया है।

पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय के अंदर से जानकारी आई है कि ममता बनर्जी सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह से दूर रह सकती हैं और उनकी जगह कोई प्रतिनिधि जा सकता है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने निमंत्रण मिलने की पुष्टि की है। एक दिन पहले कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया था कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। कांग्रेस शपथ ग्रहण के मौके पर विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास कर रही है।

देखा भी गया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ महीनों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और JDU नेता नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं। आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष के प्रमुख नेताओं की एक बैठक भी होने वाली है। कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। कांग्रेस को 135 सीटें, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा को 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस को मात्र 19 सीटें मिली हैं। कांग्रेस खेमा इस जीत के बाद पूरी तरह उत्साहित है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
बाबा बागेश्वर पहुंचे पटना, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया स्वागत

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बिहार यात्रा......

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ज्ञानवापी मामला, रमजान के लिए वजू खाना क्षेत्र को डी-सील करने की मांग

ज्ञानवापी मस्जिद में 'शिवलिंग' के वैज्ञानिक सर्वे पर SC में आज सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend