ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नवीन पटनायक से मिले नीतीश कुमार, जानें ओडिशा और बिहार के CM ने क्या कहा

UB India News by UB India News
May 9, 2023
in मुख्यमंत्री
0
नवीन पटनायक से मिले नीतीश कुमार, जानें ओडिशा और बिहार के CM ने क्या कहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) लगातार विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए अलग-अलग नेताओं से मिल रहे हैं. मकसद एक ही कि किस तरह सबको एक साथ लाया जाए और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ 2024 में लड़ाई लड़ी जाए. नीतीश कुमार ने हाल ही में दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी. कांग्रेस से नीतीश कुमार को जिम्मेदारी दी गई थी कि जिनका सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी से नाता नहीं है उनके साथ वह बातचीत करें. सहमति के बारे में बात करें. इसी को लेकर मंगलवार (9 मई) को वे ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मिले.

विपक्षी दल लोकसभा चुनाव को लेकर एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मंगलवार (9 मई) को मुलाकात की.

RELATED POSTS

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

Lok Sabha Election 2024: नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नवीन पटनायक बोले- हमारी दोस्ती पुरानी, गठबंधन को लेकर किया ये दावा

बीजू जनता दल (BJD) के प्रमुख नवीन पटनायक ने नीतीश कुमार से मिलने के बाद कहा, ”हमारी दोस्ती पुरानी है. हमने साथ मिलकर भी काम किया है. आज गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.” हालांकि दोनों नेताओं ने ये नहीं बताया कि किस मुद्दे पर बात हुई है.

Lok Sabha Election 2024: नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नवीन पटनायक बोले- हमारी दोस्ती पुरानी, गठबंधन को लेकर किया ये दावा

नीतीश कुमार की आम चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश को झटका माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि नवीन पटनायक ने अभी इसको लेकर कुछ साफ नहीं किया.

Lok Sabha Election 2024: नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नवीन पटनायक बोले- हमारी दोस्ती पुरानी, गठबंधन को लेकर किया ये दावा

नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एक साथ करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. वो हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिले थे. इसके बाद दोनों नेताओं ने कहा था कि चर्चा अच्छी हुई है. इससे पहले नीतीश कुमार ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी.

Lok Sabha Election 2024: नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नवीन पटनायक बोले- हमारी दोस्ती पुरानी, गठबंधन को लेकर किया ये दावा

नीतीश कुमार और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अप्रैल में राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी. इसके बाद से नीतीश कुमार विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से मिलकर गठबंधन को लेकर बात कर रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नवीन पटनायक बोले- हमारी दोस्ती पुरानी, गठबंधन को लेकर किया ये दावा

नीतीश कुमार कहते रहे हैं कि बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों का साथ में मिलकर लड़ाई करना जरूरी है. वो बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाने की उम्मीद कर रहे हैं.

इसके पहले पांच मई को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से नीतीश कुमार मिलने वाले थे, लेकिन समय नहीं मिलने के चलते यह मुलाकात स्थगित हो गई थी. इसके बाद आज जाकर उन्होंने भुवनेश्वर में मुलाकात की है. इसके पहले नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से और उसी दिन उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी.

नवीन पटनायक ने क्या कहा?

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नवीन पटनायक ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भुवनेश्वर में मिलकर अच्छा लगा. बिहार और सभी पड़ोसी राज्यों के साथ ओडिशा का अच्छा संबंध है. उम्मीद है कि नीतीश कुमार का ओडिशा आना सुखद और फायदेमंद रहा होगा.”

नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन के मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है. नीतीश ने कहा कि उन दोनों के रिश्ते पुराने हैं. कोई पॉलिटिकल चर्चा नहीं हुई है. कहा कि ओडिशा में बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं इसलिए वो भी चले आए हैं.

वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार की इस मुलाकात में एक बात और सामने आ रही है कि नवीन पटनायक के बारे में कहा जा रहा था कि वह किसी भी धारे में नहीं जाएंगे. क्योंकि उनके संबंध सभी पार्टी के नेताओं से अच्छे हैं. हालांकि ओडिशा की राजनीतिक दृष्टिकोण से उनका किसी के साथ जाना सही रहेगा या नहीं ये बाद में तय होगा.

बता दें कि नीतीश कुमार मुंबई भी जाने वाले हैं. वहां शरद पवार और उद्धव ठाकरे से उनकी मुलाकात होने वाली है. चर्चा है कि 11 मई को नीतीश कुमार मुंबई जा सकते हैं. हालांकि अभी इस तारीख पर संशय है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

by UB India News
August 12, 2026
0

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को...

मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग …………

मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग …………

by UB India News
August 11, 2026
0

अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को कहा कि बिहार में फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। लोकेशन का चयन...

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

Next Post
भाजपा के दबाव में हुई आश्रितों के लिए मुआवजे की घोषणाः मोदी

जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक बुलाये नीतीश सरकार

यौन शोषण के मामले में अमेरिकी अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को माना दोषी

यौन शोषण के मामले में अमेरिकी अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को माना दोषी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend