ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शरद पवार के बाद शुरू हुआ इस्तीफों का दौर …

UB India News by UB India News
May 4, 2023
in खास खबर, महाराष्ट्र
0
शरद पवार के बाद शुरू हुआ इस्तीफों का दौर …
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एनसीपी चीफ शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद से मंगलवार (2 मई) को इस्तीफे का एलान कर दिया. उनकी इस घोषणा के बाद से ही महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है. अगला एनसीपी अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है. हालांकि, कार्यकर्ताओं ने शरद पवार के इस फैसले का विरोध भी किया है. पवार के इस्तीफे के बाद एनसीपी में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है. पवार पर इस्तीफा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पवार इस्तीफा वापस लेते हैं या अपने फैसले पर कायम रहते हैं.

  • एनसीपी के लिए आज का दिन अहम है। एनसीपी की स्थापना से लेकर 24 साल तक उसकी कमान संभालने वाले शरद पवार ने कल इस्तीफे की घोषणा की थी। पवार ने अपनी आत्मकथा लोक मांझे सांगाती के अनावरण के लिए पूरे राज्य से कार्यकर्ताओं और नेताओं को बुलाया था। इसी कार्यक्रम के आखिर में उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक जिम्मेदारी संभाली। इस लंबे राजनीतिक करियर के बाद कहीं ना कहीं रुकने के बारे में सोचना चाहिए. किसी को भी लालची नहीं होना चाहिए। इसलिए अब मैं रिटायरमेंट ले रहा हूं। इसके साथ ही पवार ने ऐलान किया है कि वह कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। शरद पवार का बतौर राज्यसभा सांसद अभी तीन साल का कार्यकाल बचा हुआ है।
  • 12:32 PM,May 03 2023
    NCP महासचिव जितेंद्र आव्हाड का इस्तीफा

    शरद पवार के इस्तीफे के बाद एनसीपी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। एनसीपी के महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आव्हाड ठाणे से आते हैं और बड़े मराठा नेताओं में उनकी गिनती होती है। ठाणे में एनसीपी के सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शरद पवार ने मंगलवार को एनसीपी अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया था।
  • 11:46 AM,May 03 2023
    एनसीपी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू

    मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में एनसीपी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। इस बैठक में शरद पवार, अजित पवार, सुप्रिया सुले समेत सभी बड़े नेता मौजूद हैं। इस बैठक में आज एनसीपी को एक नया अध्यक्ष मिल सकता है।
  • 11:10 AM,May 03 2023
    नए एनसीपी अध्यक्ष पर मंथन के लिए बैठक

    एनसीपी का नया अध्यक्ष कौन होगा? शरद पवार के इस्तीफे के बाद यह लाख टके का सवाल है। इस बीच नए अध्यक्ष पर मंथन के लिए मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में एनसीपी की बैठक हो रही है। साढ़े 11 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए शरद पवार, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल पहुंच चुके हैं। वहीं अजित पवार भी वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंच रहे हैं। इस बीच एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा है कि शरद पवार ने जो कमिटी बनाई है, वह नए अध्यक्ष पर फैसला लेगी। इस कमिटी में पीसी चाको, हसन मुशरिफ, जयंत पाटिल, नरहरि जिरवाल, सुप्रिया सुले और अजित पवार जैसे नेताओं का नाम शामिल है।
  • 11:03 AM,May 03 2023
    सुप्रिया सुले एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकती हैं

    फ़िलहाल यह चर्चा महाराष्ट्र में शुरू है कि सुप्रिया सुले एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकती हैं। आज वह कर्नाटक दौरे पर जाने वाली थी। हालांकि, उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी सामने आ रही है कि अजित पवार और शरद के बीच में कुछ चर्चा भी हुई है। आज वाईबी चव्हाण सेंटर में समिति की बैठक भी होगी। आज सुबह साढ़े गयारह बजे एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है।
  • 10:58 AM,May 03 2023
    कार्यकर्ता ने लिखा खून से पत्र

    राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के इस्तीफे से राज्य के पदाधिकारियों में खलबली मच गई है। यह बेचैनी अब उनके कार्यों में व्यक्त की जा रही है। सोलापुर जिले के सांगोला तालुका के खिलारवाड़ी के एक कार्यकर्ता भूषण बागल ने अपने खून से शरद पवार को एक पत्र लिखकर उनसे अपना फैसला वापस लेने का अनुरोध किया है।
  • 10:57 AM,May 03 2023
    एनसीपी के कई पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

    NCP कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक शरद पवार अपने रिटायरमेंट के फैसले को नहीं बदलते तब तक हम किसी पद पर काम नहीं करेंगे। पवार साहब हमारे नेता हैं। धाराशिव जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने स्टैंड लिया है कि हमारे पिता एक हैं, इसलिए हम अपने पिता को नहीं बदल सकते। साथ ही पृथ्वीराज अंधाले ने जानकारी दी है कि एनसीपी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
  • 10:55 AM,May 03 2023
    अजीत पवार को मिलेगी NCP की कमान?

    अजीत पवार ने दो दिन पहले पुणे में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत की थी। पुणे में पत्रकारों ने अजीत पवार से पूछा कि उन्होंने कर्नाटक में प्रचार क्यों किया? इस बारे में बात करते हुए, मैं वहां स्टार प्रचारक नहीं हूं, मैं अपना महाराष्ट्र नहीं छोड़ूंगा, मैंने छह महीने के लिए दिल्ली का दौरा किया, मुझे दिल्ली पसंद नहीं आई। अजित पवार ने बयान दिया था कि मुझे हमारा महाराष्ट्र और महाराष्ट्र की जनता पसंद है। इसलिए ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि महाराष्ट्र में एनसीपी की जिम्मेदारी अजित पवार के पास होगी।
  • 10:53 AM,May 03 2023
    एनसीपी का अगला अध्यक्ष कौन ?

    एनसीपी की राष्ट्रीय राजनीति में सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल काम कर रहे हैं। प्रफुल्ल पटेल वर्तमान में पार्टी उपाध्यक्ष के पद पर हैं। महाराष्ट्र के साथ-साथ केरल, नागालैंड, लक्षद्वीप, झारखंड, मध्य प्रदेश में एनसीपी कुछ हद तक काम कर रही है। उसके चलते चर्चा है कि पार्टी किसी ऐसे नेता को सौंपी जाएगी जो राष्ट्रीय राजनीति में काम कर रहा हो। सांसद सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल का नाम सबसे आगे है। हालांकि अजीत पवार की भूमिका को लेकर भी चर्चा है।
  • 10:51 AM,May 03 2023
    नाना पटोले बोले- समय आने पर देंगे जवाब

    एनसीपी प्रमुख के रूप में शरद पवार के इस्तीफे पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि इससे महा विकास अघाड़ी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई बदनाम नहीं होगा। एनसीपी कोई गलती नहीं करेगी जो आंबेडकर की विचारधारा के विपरीत हो। अध्यक्ष पद रखना, छोड़ना और बनाना उनकी पार्टी का मामला है। हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते। शरद पवार बड़े नेता हैं और मैं एक छोटा कार्यकर्ता हूं कुछ नहीं कह सकता हूं। हम समय आने पर जवाब देंगे।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
भारत माता की – जय  बजरंग बली की – जय   मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने ……….

भारत माता की - जय बजरंग बली की - जय मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने ..........

‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद के बीच सेंसर बोर्ड ने जारी किया ‘ए’ सर्टिफिकेट.

‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद के बीच सेंसर बोर्ड ने जारी किया 'ए' सर्टिफिकेट.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend