ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार भाजपा छोड़ने के एक दिन बाद कांग्रेस में शामिल

UB India News by UB India News
April 18, 2023
in Lokshbha2024, दक्षिण भारत
0
कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार भाजपा छोड़ने के एक दिन बाद कांग्रेस में शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व मुख्यमंत्री और कर्नाटक के प्रमुख लिंगायत (Lingayat) नेता जगदीश शेट्टार (Jagdish Shettar) सोमवार सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार की उपस्थिति में शेट्टार ने कांग्रेस की सदस्यता ली. इसके पहले जगदीश शेट्टार ने रविवार शाम बेंगलुरु में डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और रणदीप सुरजेवाला के साथ अहम बैठक कर उन्हें अपनी शर्तों से अवगत कराया था. उन्हें हुबली-धारवाड़ केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट (Karnataka Assembly Elections 2023) मिलने की भी संभावना है. जगदीश शेट्टार छह बार के विधायक हैं. उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्य अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट से वंचित कर दिया गया था.

सीएम बोम्मई ने माना शेट्टार के जाने का पड़ेगा फर्क
इस बीच जगदीश शेट्टार ने भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी ने उन्हें अपमानित कर उनके साथ बुरा व्यवहार किया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे अपमानित किया गया और भाजपा नेताओं ने मेरे साथ बुरा व्यवहार किया. राज्य में कुछ नेता भाजपा के तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो बेहद दुखद है.’ कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने कहा कि शेट्टार के पार्टी से जाने का असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा, ‘जगदीश शेट्टार एक वरिष्ठ नेता हैं और उनके पार्टी छोड़ने का असर पड़ेगा. हमने नई दिल्ली में एक प्रमुख पद और उनके परिवार के सदस्य को विधानसभा का टिकट देकर उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन शेट्टार अपने विधानसभा टिकट को लेकर बहुत अड़े थे और हमारी शर्तों से सहमत नहीं थे. फिर भी अब हम हुबली-धारवाड़ क्षेत्र में उनके प्रभाव को दूर करेंगे.’

RELATED POSTS

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

येदियुरप्पा ने किया शेट्टार पर कटाक्ष
पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने भी जगदीश शेट्टार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके फैसले ने उन्हें नाखुश कर दिया. बीएसवाय ने कहा, जगदीश शेट्टार को युवा पीढ़ी के लिए एक मार्ग प्रशस्त करना चाहिए. यदि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं, तो मैं व्यक्तिगत रूप से उनके निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि उनकी हार हो. लिंगायत समुदाय हमेशा भाजपा के साथ रहेगा.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 14, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

by UB India News
July 7, 2026
0

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो...

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

by UB India News
June 9, 2026
0

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है,...

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान ………….

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

by UB India News
May 29, 2026
0

कर्नाटक में कांग्रेस ने कार्यकाल के बीच सीएम बदल दिया। 77 साल के सिद्धारमैया की जगह 64 साल के डीके...

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

by UB India News
May 28, 2026
0

कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सत्ता हस्तांतरण के विवाद पर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने निर्णायक कदम उठा...

Next Post
अतीक का नहीं कानून का निकला है जनाजा: तेजस्वी

अतीक का नहीं कानून का निकला है जनाजा: तेजस्वी

बाल-बाल बचे राज्यपाल , काफिले में शामिल गाड़ी  हुई दुर्घटनाग्रस्त ,  कई लोग घायल

बाल-बाल बचे राज्यपाल , काफिले में शामिल गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त , कई लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend