ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी गलत नहीं कहते हैं……..

UB India News by UB India News
April 8, 2023
in खास खबर, हास्य - व्यंग
0
मोदी गलत नहीं कहते हैं……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोदी जी गलत नहीं कहते हैं। वह कुछ भी करें‚ उनको विरोधियों से हमेशा विरोध ही मिलेगा। हां! हिमांत बिश्व शर्मा की तरह‚ विरोधी खुद ही पाला फांद कर‚ उनके भक्तों मेें मिल जाएं‚ तो बात दूसरी है।
अब बताइए‚ जब मोदी जी देश में सबके लिए अमृतकाल लाए हैं‚ तो क्या स्टूडेंट लोग को यूं ही छोड़ देते‚ बिना अमृत पिलाए। आखिर‚ अमृतकाल के अमृत में कुछ हिस्सा तो स्टूडेंट लोग का भी बनता है या नहींॽ पर अमृत पिलाने की छोड़ो‚ मोदी जी का इतिहास की पढ़ाई के बोझ में जरा सी काट–छांट कर के‚ स्टूडेंट लोग की जिंदगी में कुछ पल की खुशी लाना भी गुनाह हो गया। कोई इसे बच्चों को अनपढ़ बनाना बता रहा है‚ तो कोई सांप्रदायिक बनाना। यह कोई नहीं देखता कि यह तो शुद्ध रूप से बच्चों को खुश करना है। बच्चों को इतिहास–मुक्त कर के खुश करने के रास्ते पर बढ़ेगा इंडिया‚ तभी तो वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में उपर चढ़ेगा इंडिया। पर विरोधियों को तो बस विरोध करने से मतलब है‚ उन्हें न बच्चों की खुशी से मतलब है और न हैप्पीनेस इंडेक्स में नये इंडिया के‚ नये अफगानिस्तान से पीछे रह जाने से। और विरोध भी वो वाला कि चित भी मेरी‚ पट भी मेरी! बताइए‚ अंगरेजी राज से भी पुराने‚ मुगलों वगैरह के राज के पूरे–पूरे चैप्टर फाड़ दिए‚ तो उसका भी विरोध कर रहे हैं। सैकड़ों साल गायब ही कर दिए‚ ये कैसा इतिहास हुआॽ लेकिन‚ जब बाकी सब रखा बस‚ गुजरात के २००२ के नरसंहार के आगे से सिर्फ मुस्लिमविरोधी का विशेषण उड़ा दिया‚ तो उस पर भी ऑब्जेक्शन है। यह तो काट–छांटकर अर्थ का अनर्थ ही करना हो गया! जरा सा जनतंत्र को छांट दिया‚ तो यह तानाशाही का आना हो गया!

जरा सा छांटें तो भी विरोध‚ पूरा काटें तो भी विरोध; मोदी जी बच्चों को अमृतकाल का अमृत बांटें भी तो बांटें कैसेॽ और तो और विरोधियों को तो इतिहास की इतनी सी साफ–सफाई तक मंजूर नहीं है कि कम–से–कम कहानी में खून–वून का जिक्र न रहे; बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। कहते हैं कि गांधी की हत्या और उसके चक्कर में आरएसएस पर पाबंदी का जिक्र क्यों हटा दियाॽ हत्या‚ गांधी की हो या किसी और की‚ हत्या अगर बुरी चीज है‚ तो उसे बार–बार याद करना अच्छा कैसे हो सकता हैॽ स्वच्छता ज्यादा बड़ी चीज है‚ इतिहास तो लिखते–मिटते रहते हैं।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
सरकार का सही फैसला……

सरकार का सही फैसला......

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और विकास के लिए जरूरी हैं साफ़ पानी ………

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और विकास के लिए जरूरी हैं साफ़ पानी .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend