ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार पर किसी को संदेह क्यों होता है ?

UB India News by UB India News
April 7, 2023
in पटना, बिहार
0
नीतीश कुमार पर किसी को संदेह क्यों होता है ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बीजेपी के प्रति कैसा नजरिया है, इसे वह किसी को समझने नहीं देते। हमेशा उलझा कर रखते हैं। इसीलिए तरह-तरह के अनुमान-अटकलें लगते रहते हैं। अटकल-अनुमान की वे पूरी गुंजाइश बना देते हैं। बुधवार को उन्होंने बिना नाम लिये गृह मंत्री अमित शाह को सब कुछ सुना दिया था, पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुप रहे। अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की। गुरुवार को वे मुजफ्फरपुर में बने एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे तो अपने भाषण में उन्होंने पीएम मोदी के लिए ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी’ का संबोधन किया। कार्यक्रम में शरीक हुए बीजेपी एमएलसी और पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन की इस बात के लिए तारीफ की कि बीजेपी के दूसरे नेता उनके कार्यक्रम में शामिल होने से परहेज करते हैं, लेकिन शाहनवाज जी ने वैसा नहीं किया।

नीतीश ने कहा- शाहनवाज जी से मेरे निजी संबंध

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सैय्यद शाहनवाज हुसैन जी से हमारा व्यक्तिगत संबंध है। वे यहां उपस्थित हैं, यह काफी खुशी की बात है। दूसरे लोग यहां आने की हिम्मत नहीं करते। अपने इस कथन से उन्होंने यह भी सार्वजिनक कर दिया कि बीजेपी के प्रति उनके मन में दुश्मनी का कोई स्थायी भाव नहीं है। अमित शाह के आरोपों पर बुधवार को भी उन्होंने जो कहा था, उसका भी संकेत साफ था कि बीजेपी में अमित शाह ही सब कुछ नहीं हैं। शाह ने कहा था कि बीजेपी में नीतीश के लिए सदा के लिए दरवाजे बंद हो गए हैं। इस पर नीतीश ने कहा था कि उनका कौन-सा दरवाजा है, जो बंद करेंगे ?

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

नरेंद्र मोदी के प्रति नफरत है तो आदर भी है

नीतीश कुमार की जरा इस बात पर गौर कीजिए- ‘2020 में जब हम मिले तो हमने आदरणीय प्रधानमंत्री जी से मिलकर बिहार में एथेनॉल प्लांट लगाने से संबंधित वर्ष 2007 एवं उसके बाद जितने भी प्रयास किये गये, उन तमाम चीजों से उन्हें अवगत कराया।‘ ये वही नीतीश कुमार हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर 2022 को पीएम मोदी के बारे में कहा था- ‘आजकल आधुनिक भारत के नये पिता की चर्चा हो रही है। क्या किया है उन्होंने देश के लिए ? कुछ काम किये है ? कहां भारत आगे बढ़ा है ? कौन सा काम हुआ है ? केवल प्रचार हुआ है। रामनवमी हिंसा के बाद सियासी तनातनी के बावजूद आज उनकी जुबान से पीएम के लिए आदरणीय संबोधन सुन कर थोड़ा आश्चर्य भी हुआ और अनुमान भी लगा कि बीजेपी के प्रति उनके मन में अब भी कोई कोना खाली पड़ा है।

नीतीश कुमार पर किसी को संदेह क्यों होता है ?

नीतीश कुमार ने दो बार भाजपा का साथ छोड़ा और इतनी ही बार जोड़ा भी है। साथ छोड़ कर वे आरजेडी के पास जाते रहे हैं और अधिकतम 17 महीने साथ रह पाने का रिकार्ड है। इसके ठीक पलट सितंबर 22 के बाद से अब तक के 6 और पिछले 17 महीने यानी कुल 23 महीने ही वे आरजेडी के साथ रहे हैं। बिहार में 17 साल के अपने कार्यकाल में नीतीश अधिकतर समय बीजेपी के साथ ही रहे। आरजेडी के जंगल राज के विरोध के बूते ही तो बिहार की सत्ता हासिल उन्होंने हासिल की थी। कभी खुल कर तो अधिकतर बिना नाम लिये नीतीश अपने शासन से जंगल राज की तुलना करते रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान तो उन्होंने जेडीयू का चुनावी कैंपेन को ही लालू-राबड़ी के 15 साल और अपने शासन के 15 साल की तुलना पर आधारित किया था। लालू परिवार भी उनकी आलोचना में कभी पीछे नहीं रहा। लालू-राबड़ी ने पलटू राम का विशेषण उनको दिया तो बेटों- तेजस्वी-तेज प्रताप ने व्यंग्य में नीतीश को चाचा कहना शुरू किया। सुशासन बाबू की छवि पर पलटू राम के विशेषण और चाचा के व्यंग्यात्मक संबोधन ने नीतीश कुमार के मन में कितनी कोफ्त पैदा की होगी, इसका महज अनुभव किया जा सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
वैश्विक अर्थव्यवस्था 1990 के बाद से विकास के सबसे कमजोर दौर की ओर बढ़ रही

वैश्विक अर्थव्यवस्था 1990 के बाद से विकास के सबसे कमजोर दौर की ओर बढ़ रही

बजट सत्र के दूसरे भाग में 5.3 फीसद ही हुआ काम

बजट सत्र के दूसरे भाग में 5.3 फीसद ही हुआ काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend