ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरकार और विपक्ष में रार…….

UB India News by UB India News
April 7, 2023
in खास खबर, ब्लॉग, सांसद
0
लंदन में दिए राहुल गांधी के बयान पर संसद में संग्राम ,कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में भारी अवरोध के कारण एक दिन भी सुचारू रूप से कामकाज नहीं हो सका। वित्त वर्ष २०२३–२४ का ४५ लाख करोड़ रु पये का बजट बिना चर्चा के पास हो गया। काम के नाम पर संसद की विभाग संबंधी संसदीय समितियों की विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर सभापटल पर रखी रिपोर्ट को माना जा सकता है। सभी दलों के सांसदों ने मिल कर काफी श्रम से रिपोर्ट तैयार की‚ लेकिन सत्र में लगातार अवरोध के कारण चर्चा न होने से इस श्रम को महत्व नहीं मिल सका।

इसी बीच सदन में वन संरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तकरार बढती दिख रही है। २९ मार्च‚ २०२३ को लोक सभा में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन संरक्षण संशोधन विधेयक‚ २०२३ प्रस्तुत किया। विपक्ष इसे स्थायी समिति को भेजने की मांग कर रहा था‚ लेकिन इसे दरकिनार कर दोनों सदनों की संयुक्त समिति के हवाले कर दिया गया। विपक्ष का कहना था कि जब इस विषय के लिए संसद की विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी‚ पर्यावरण‚ वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी समिति मौजूद है तो केवल मनमानी के लिए संयुक्त समिति को भेजा गया है। स्थायी समिति के अध्यक्ष जयराम रमेश ने सभापति राज्य सभा से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं लोक सभा के अध्यक्ष से भी ऐसा ही आग्रह किया गया है। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि प्रस्तावित संशोधन पारंपरिक वनवासियों के अधिकारों को प्रभावित करेगा और पर्यावरण खतरे मे पड़ेगा।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान के ऐतराज का जिक्र भी जयराम रमेश ने किया है‚ जिसमें उन्होनें कहा है कि इससे आदिवासियों के हित प्रभावित होंगे। १९९३ में विभाग संबंधी स्थायी समितियों के गठन के बाद ऐसी परिपाटी बनी थी कि विधेयकों के सभा में रखने के बाद पीठासीन अधिकारी उसकी जांच के लिए उनको संबंधित विभाग संबंधी समितियों को सौंप देते रहे थे‚ लेकिन हाल के वर्षों में यह काम केवल संबंधित मंत्री की सिफारिश पर हो रहा है। मंत्री जल्दबाजी में विधेयकों को पारित कराना चाहते हैं। पिछले साल राष्ट्रीय जैव विविधता विधेयक भी स्थायी समिति की जगह संयुक्त समिति को भेज दिया गया‚ जिसका अध्यक्ष भाजपा के संजय जायसवाल को बनाया गया। वहीं २० दिसम्बर‚ २०२२ को बहुचर्चित बहुराज्य सहकारी समितियां (संशोधन) विधेयक‚ २०२२ को लोक सभा में भाजपा सांसद सीपी जोशी की अध्यक्षता में संसद की संयुक्त समिति के हवाले किया गया‚ जबकि विपक्ष इसे कृषि संबंधी समिति के हवाले करने की मांग कर रहा था। इसी तरह जनिवश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक २०२२ को भी दोनों सदनों की संयुक्त समिति के हवाले २२ दिसम्बर २०२२ को किया गया‚ लेकिन वन संरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर विरोध का दायरा बढ़ रहा है। विपक्ष का आरोप है कि इस संशोधन से वन‚ वन्य जीव और वनवासियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

अतीत में पर्यावरण और वन संरक्षण के लिए जो मजबूत कानून बने और जिस तरह कई संस्थाएं खड़ी हुइ‚ उन सब पर असर पड़ेगा। कानून लचीला बनाने के कई गंभीर खतरे हो सकते हैं। सत्तापक्ष जहां पर्यावरण के कानूनों को ईज आफ डूइंग बिजनेस के हक में नहीं मानता और तमाम परियोजनाओं में देरी का कारक बताता है‚ वहीं विपक्ष इसके विपरीत तर्क दे रहा है। तमाम उद्योगपति इन कानूनों को रोड़ा मानते रहे हैं‚ पर भावी पीढ़ी की बेहतरी के लिए ये अपरिहार्य हैं‚ लेकिन पर्यावरण से संबंधित कानूनों को लेकर विवाद पहले भी उठते रहे हैं। इसके पहले मोदी सरकार ने देश में पर्यावरण से संबंधित कानूनों की समीक्षा के लिए पूर्व कैबिनेट सचिव टी.एस.आर. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में २९ अगस्त २०१४ को उच्च स्तरीय समिति बनायी थी। इसे पर्यावरण (सुरक्षा) अधिनियम‚ १९८६‚ वन (संरक्षण) अधिनियम १९८०‚ वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम‚ १९७२‚ जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम‚१९७४‚ वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम‚ १९८१ की समीक्षा करने का जिम्मा सौंपा गया था। इस समिति ने जब १८ नवंबर २०१४ को अपनी रिपोर्ट दी तो उसे लेकर काफी विवाद हुआ। बाद में इन सिफारिशों की पड़ताल संसद की विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी‚ पर्यावरण‚ वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी समिति ने २०१५ में की और उच्च स्तरीय समिति की सारी सिफारिशों को सिरे से खारिज कर दिया था।

संसदीय समिति सुब्रमण्यम समिति की सिफारिशों से असहमत थी। उसका मत था कि १९७० और १९८० के दशक में पर्यावरण संरक्षण के जो कानून बने‚ वे संसद में व्यापक बहस और राज्यों से संवाद के बाद बने थे। कारपोरेट्स इस आधार पर इन कानूनों को उदार बनाने की लॉबिंग में लगा था कि इससे विकास की रफ्तार मंद है‚ लेकिन संसदीय समिति के विरोध के नाते एक अलग वातावरण बना और लोगों के बीच संदेश गया कि अगर कानूनों में बदलाव हुए तो पर्यावरण‚वन और वन्य जीव संरक्षण के साथ ग्राम सभाओं और आदिवासियों के हितों को भारी नुकसान होगा। तब संसदीय समिति ने इस मसले में ४३ संगठनों के प्रतिनिधियों से विचार किया। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट‚ बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी‚ वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड फॉर नेचर जैसे संगठनों के ११ विशेषज्ञों ने समिति के समिति के समक्ष तमाम अहम तथ्य और आपत्तियां रखी थीं। उनकी राय थी कि हमारी नदियों‚ चारागाहों‚ झीले‚ रेगिस्तान और जंगल से लेकर जैव सम्पदा के खजाने को बचाने के लिए बेहद सावधानी अपेक्षित है।

संसदीय प्रणाली में विभाग संबंधी समितियों इतनी अहम है कि उनको लघु संसद कहा जाता है। १९९३ में ये समितियां अस्तित्व में आई। देश में विभाग संबंधी स्थायी समितियों का प्रयोग कृषि‚ पर्यावरण और वन‚ विज्ञान और प्रौद्योगिकी संबंधी तीन समितियों के गठन के साथ १८ अगस्त‚ १९८९ में हुआ। प्रयोग की सफलता के बाद १९९३ से इनको ठोस आकार मिला। मोदी सरकार में २०१४ से अप्रैल २०१९ के दौरान इन समितियों की ६‚२६० में से ४‚३९१ सिफारिशों को सरकार ने स्वीकार किया। यह आंकड़ा समितियों का महत्व बताता है। इन समितियों ने तमाम अहम रिपोर्टें दी हैं जो नीति निर्माताओं के काफी काम आइ‚ लेकिन अब बदलती तस्वीर कुछ और इशारा कर रही है।

१९९३ में ये समितियां अस्तित्व में आई। देश में विभाग संबंधी स्थायी समितियों का प्रयोग कृषि‚ पर्यावरण और वन‚ विज्ञान और प्रौद्योगिकी संबंधी तीन समितियों के गठन के साथ १८ अगस्त‚ १९८९ में हुआ। प्रयोग की सफलता के बाद १९९३ से इनको ठोस आकार मिला। मोदी सरकार में २०१४ से अप्रैल २०१९ के दौरान इन समितियों की ६‚२६० में से ४‚३९१ सिफारिशों को स्वीकार किया। यह आंकड़ा समितियों का महत्व बताता है………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
विश्व स्वास्थ्य दिवस : बढ़ती बीमारियों पर रोक कैसे

विश्व स्वास्थ्य दिवस : बढ़ती बीमारियों पर रोक कैसे

नीतीश कुमार पर किसी को संदेह क्यों होता है ?

नीतीश कुमार पर किसी को संदेह क्यों होता है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend