ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत में नए कोविड वैरिएंट XBB1.16 के 6 और नमूने मिले

UB India News by UB India News
March 20, 2023
in Lokshbha2024, स्वास्थ
0
भारत में नए कोविड वैरिएंट XBB1.16 के 6 और नमूने मिले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

INSACOG के आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 (COVID-19) के XBB.1.16 वैरिएंट के कुल 76 नमूने पाए गए हैं, जो देश में हालिया कोरोना संक्रमण (Corona Epidemic) के मामलों में वृद्धि के पीछे बड़ा कारण हो सकते हैं. भारतीय सार्स-कॉव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) डेटा के मुताबिक यह वैरिएंट कर्नाटक (30), महाराष्ट्र (29), पुडुचेरी (7) दिल्ली (5), तेलंगाना (2), गुजरात (1), हिमाचल प्रदेश (1) और ओडिशा (1) में पाया गया है. कोविड-19 का XBB 1.16 वैरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था, जब दो सैंपल वैरिएंट के लिए पॉजिटिव पाए गए थे. फरवरी में कुल 59 सैंपल पाए गए थे. भारत में शनिवार को 126 दिनों के बाद कोविड-19 मामलों की एक दिन की संख्या 800 पार कर गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,389 हो गई.

मार्च में XBB.1.16 वैरिएंट के 15 सैंपल मिले
INSACOG के मुताबिक मार्च में अब तक कोविड-19 XBB 1.16 वैरिएंट के 15 नमूने पाए गए हैं. कुछ विशेषज्ञों ने हाल ही में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के लिए इस वैरिएंट को जिम्मेदार ठहराया है. राष्ट्रीय कोविड टास्क फ़ोर्स का नेतृत्व करने वाले एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड मामलों में वृद्धि XBB 1.16 वैरिएंट द्वारा संचालित प्रतीत होती है, जबकि इन्फ्लूएंजा के मामले H3N2 के कारण हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ इंटर्नल मेडिसिन के श्वसन और नींद चिकित्सा, मेदांता में निदेशक-चिकित्सा शिक्षा और एम्स के पूर्व निदेशक ने कहा, ‘इन दोनों के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने से संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है. चूंकि अधिकांश मामले गंभीर भी नहीं होते हैं. इसलिए अब घबराने की जरूरत नहीं है.’

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

XBB.1.16 की उपस्थिति 12 देशों में
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व संयोजक और मंगला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बिजनौर के कंसल्टेंट बाल रोग विशेषज्ञ विपिन एम वशिष्ठ ने कहा कि नया XBB.1.16 वैरिएंट कम से कम 12 देशों में पाया गया है. हालांकि भारत में इसके सबसे ज्यादा मामले हैं, इसके बाद अमेरिका ब्रुनेई, सिंगापुर और यूके का नंबर आता है. भारत में पिछले 14 दिनों में कोरोना मामलों में 281 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कोविड मौतों में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. ऐसे में सभी की निगाहें भारत पर हैं! यदि XBB.1.16 जिसे आर्खट्युरस भी कहते हैं भारतीयों की मजबूत प्रतिरक्षा को भेदकर आगे बढ़ने में सफल होता है, तो समग्र विश्व के लिए यह चिंता की बात होगी. गौरतलब है कि भारतीयों पर बीए.2.75, बीए.5, बीक्यूएस, एक्सबीबी.1.5 जैसे वैरिएंट के हमले का खासा असर नहीं पड़ा था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 19, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

by UB India News
July 17, 2026
0

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक एक 10 वर्षीय बच्चे...

Next Post
बांग्लादेश में बस के खाई में गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत

बांग्लादेश में बस के खाई में गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत

नीतीश-लालू के राज में हो रही यूरिया की कालाबाजारी, इसलिए किसानों को नहीं मिल रही: अमित शाह

दो अप्रैल को फिर बिहार दौरे पर आएंगे BJP के 'चाणक्य' अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend