ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आप बीजेपी के साथ रहेंगे, तो राजा हरीश चंद्र कहलाएंगे : तेजस्वी यादव

UB India News by UB India News
March 6, 2023
in Lokshbha2024, पटना, राजद
0
आप बीजेपी के साथ रहेंगे, तो राजा हरीश चंद्र कहलाएंगे : तेजस्वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में आज सोमवार को CBI की टीम पटना में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के घर पहुंची। यहां सीबीआई की टीम ने इस केस के सिलसिले में जांच-पड़ताल की। इसे लेकर लालू यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हमारी महागठबंधन की सरकार बनी थी तब मैंने कहा था कि यह सिलसिला चलता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप बीजेपी के साथ रहेंगे, तो राजा हरीश चंद्र कहलाएंगे, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, बिहार की जनता सब देख रही है।

केजरीवाल ने बताया पमानजनक 

RELATED POSTS

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

वहीं, राबड़ी देवी के घर पर सीबीआई के पहुंचने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि राबड़ी देवी के घर पर छापे पड़ना अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों में उनके काम को ठप कराने का चलन हो गया है। वे ईडी, सीबीआई और गवर्नर का इस्तेमाल उन्हें परेशान करने के लिए करते हैं। देश तभी आगे बढ़ सकता है जब सब मिलकर काम करें।

बता दें कि लैंड फॉर जॉब स्कैम में CBI की चार्जशीट पर कोर्ट ने समन जारी किया है। CBI ने चार्जशीट में लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है। 15 मार्च को कोर्ट में राबड़ी, लालू और मीसा को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBI ने राबड़ी देवी से पूछताछ के लिए नोटिस दिया था। पहले ये पूछताछ CBI दफ्तर में होनी थी, लेकिन बाद में उन्हें राहत देते हुए उनके घर पर करने के लिए तैयार हो गई।

लैंड फॉर जॉब स्कैम क्या है?

लालू प्रसाद यादव के 2004 से 2009 के बीच रेलमंत्री रहते हुए लैंड फॉर जॉब स्कैम हुआ था। नौकरी के बदले जमीन लेने के घोटाले में लालू और उनके परिवार वालों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप है। इस मामले में CBI ने मई 2022 में लालू और उनके परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार का नया केस दर्ज किया था। CBI के मुताबिक, इससे लालू यादव के परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपये में हासिल कर ली, जबकि उस समय के सर्कल रेट के अनुसार जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपये थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में...

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को बिहार आएंगे। दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ...

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर धनरुआ प्रखंड के नदवा गांव की महादलित बस्ती में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह...

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

by UB India News
August 15, 2026
0

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना देश की राजनीति और जनआंदोलनों का नया केंद्र बनने जा रही है।...

Next Post
सब कुछ स्वाहा हो जाएगा: कुशवाहा

सब कुछ स्वाहा हो जाएगा: कुशवाहा

राबड़ी ने खुद ही पूछताछ के लिए बुलाया था’, सीबीआई के अफसरों ने दी बड़ी जानकारी

राबड़ी ने खुद ही पूछताछ के लिए बुलाया था', सीबीआई के अफसरों ने दी बड़ी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend