ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए मनीष सिसोदिया

UB India News by UB India News
March 7, 2023
in कानून, खास खबर, दिल्ली
0
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए मनीष सिसोदिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसोदिया की आज सोमवार को CBI रिमांड खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से मनीष सिसोदिया को 20 मार्च के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। सिसोदिया को 2 दिन की रिमांड के बाद आज 6 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया था।

हिरासत में इन चीजों को रखने की मिली इजाजत

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

‘आप’ नेता सिसोदिया ने न्यायिक हिरासत के दौरान जेल में दवाइयां, डायरी, पैन और भगवत गीता रखने की इजाजत मांगी। सिसोदिया को मेडिटेशन सेल में रखा जाएगा। कोर्ट से CBI ने कहा कि हम अभी मनीष सिसोदिया की हिरासत नहीं मांग रहे हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत पड़ेगी। वहीं, मनीष सिसोदिया ने फिजिकल पेशी पर जोर दिया, जिसे कोर्ट ने मंजूर किया। बता दें कि सिसोदिया अभी तक कुल 7 दिन की CBI  रिमांड पर रह चुके हैं। ‘आप’ नेता को 26 फरवरी को 8 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था।

SC ने बेल अर्जी पर सुनवाई से किया था इनकार

27 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को 4 मार्च तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेजा था, ताकि उनसे पूछताछ हो सके। इस बीच, सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी जमानत अर्जी डाली थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया था। इसके बाद सिसोदिया को 4 मार्च को अदालत में पेश किया गया था, तब जज एमके नागपाल ने उन्हें सीबीआई की दो और दिन की हिरासत में भेज दिया था। तब CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी।

गौरतलब है कि सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले की जांच में सहयोग नहीं करने और जांचकर्ताओं के सवालों से बचने के आरोप में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
आप बीजेपी के साथ रहेंगे, तो राजा हरीश चंद्र कहलाएंगे : तेजस्वी यादव

आप बीजेपी के साथ रहेंगे, तो राजा हरीश चंद्र कहलाएंगे : तेजस्वी यादव

सब कुछ स्वाहा हो जाएगा: कुशवाहा

सब कुछ स्वाहा हो जाएगा: कुशवाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend