ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मेघालय-नगालैंड में 7 मार्च और त्रिपुरा में 8 को होगा शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

UB India News by UB India News
March 5, 2023
in खास खबर
0
मेघालय-नगालैंड में 7 मार्च और त्रिपुरा में 8 को होगा शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मेघालय (Meghalaya) में 7 मार्च को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण होगा. जबकि नगालैंड (Nagaland) में 7 मार्च दोपहर 1:45 बजे और त्रिपुरा (Tripura) में 8 मार्च को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) तीनों राज्य के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. तीनों ही राज्यों में गुरुवार (2 मार्च) को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे.

इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाने जा रही है. मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड के. संगमा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. त्रिपुरा में एक बार फिर से माणिक साहा सीएम पद की शपथ लेंगे और नगालैंड में एनडीपीपी सुप्रीमो नेफिउ रियो पांचवें कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने के लिए तैयार हैं.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

मेघालय में बीजेपी ने कोनराड संगमा को दिया सपोर्ट

कोनराड संगमा ने शुक्रवार को मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था और उन्हें 32 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था. संगमा ने कहा था कि उन्हें बीजेपी, एचएसपीडीपी और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है. उन्होंने कहा कि नई सरकार सात मार्च को शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिये अपनी रजामंदी दे दी है.

मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा की 59 सीट पर मतदान हुआ था. गुरुवार को चुनाव के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें एनपीपी 26 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. यूडीपी ने 11 सीट पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस और टीएमसी ने पांच-पांच और बीजेपी ने दो सीट पर जीत हासिल की.

त्रिपुरा में फिर बीजेपी सरकार

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 60 में से 32 सीट पर जीत हासिल की है जबकि इसके सहयोगी दल आईपीएफटी ने एक सीट जीती है. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था. उन्होंने कहा कि नई सरकार आठ मार्च को शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समोराह में शामिल होंगे.

नगालैंड में एनडीपीपी-बीजेपी की भारी जीत

नगालैंड में 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीपीपी-बीजेपी ने 37 सीटें जीतीं. जिनमें से एनडीपीपी ने 25 और बीजेपी ने 12 सीट हासिल की. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सात सीट, एनपीएफ ने पांच और नगा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और आरपीआई (आठवले) ने दो-दो सीट जीती. जनता दल (यूनाइटेड) ने एक सीट, जबकि चार निर्दलीय जीते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
आज 23 फरवरी सन् 2023 का इतिहास

आज 5 मार्च का इतिहास

आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 5 मार्च का पंचाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend