ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन निकले कैंसर के मरीज

UB India News by UB India News
March 4, 2023
in Lokshbha2024, स्वास्थ
0
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन निकले कैंसर के मरीज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। डॉक्टरों के अनुसार उनकी त्वचा में घावयुक्त कैंसर था। यह जो बाइडन के सीने में था, जिसे पिछले महीने डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक हटाने का दावा किया हगै। बाइडन के डॉक्टरों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ’कोनोर ने बताया कि 16 फरवरी को राष्ट्रपति की शारीरिक जांच के दौरान ‘‘सभी कैंसरयुक्त ऊतक सफलतापूर्वक हटा दिए गए। उन्होंने बाइडन (80) को व्हाइट हाउस की अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह स्वस्थ करार दिया है।

सीने से कैंसर युक्त त्वचा को काटकर निकाला

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

डॉक्टर ने बताया कि बाइडन के सीने में जिस जगह से घाव निकाला गया,  वह पूरी तरह ठीक हो गयी है और राष्ट्रपति त्वचा की नियमित जांच कराते रहेंगे। उनकी छाती से जो घाव निकाला गया वे बेसिल कोशिकाएं थीं। बेसिल कोशिकाएं कैंसर की सबसे आम और आसानी से ठीक होने वाली कोशिकाएं हैं। ओ’कोनोर ने बताया कि ये अन्य कैंसर की तरह अधिक तेजी से फैलती नहीं हैं, लेकिन इनका आकार बड़ा हो सकता है। इसलिए इन्हें हटा दिया जाता है। यह कैंसर धूप के संपर्क में आने से फैलता है। ओ’कोनोर ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपनी युवावस्था के दौरान धूप में काफी समय बिताया था। प्रथम महिला जिल बाइडन ने भी जनवरी में दो बेसिल कोशिकाओं वाले घाव हटवाए थे। गौरतलब है कि बाइडन के बेटे ब्यू की 2015 में मस्तिष्क के कैंसर की वजह से मौत हो गयी थी।

कैंसर का ऑपरेशन कराने के चौथे दिन ही यूक्रेन पहुंच गए थे बाइडन
आपको जानकर हैरानी होगी कि जो बाइडन अपने त्वचा के कैंसर का ऑपरेशन कराने के चौथे दिन ही यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए थे। डॉक्टरों के अनुसार गत 16 फरवरी को इनका ऑपरेशन किया गया। वह 20 फरवरी को यूक्रेन पहुंच गए थे। जबकि यात्रा के लिए इसके दो दिन पहले ही रवाना हो गए थे। इसका मतलब है कि कैंसर का ऑपरेशन कराने के दूसरे दिन ही जो बाइडन कीव के लिए रवाना हो चुके थे, क्योंकि यूक्रेन पहुंचने के लिए उन्होंने करीब 39 घंटे का सफर तय किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 19, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

by UB India News
July 17, 2026
0

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक एक 10 वर्षीय बच्चे...

Next Post
मेघालय में संगमा सरकार की राह मुश्किल

मेघालय में संगमा सरकार की राह मुश्किल

इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत’, PM बोले-2047 तक बनेंगे विकसित देश

इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत', PM बोले-2047 तक बनेंगे विकसित देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend