ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पारस के दावे में कितना दम………

UB India News by UB India News
February 15, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
पारस के दावे में कितना दम………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार के गिरने को लेकर आरएलजेपी नेता पशुपति पारस ने बड़ा दावा किया है। हालांकि, इससे पहले जनवरी में भी पारस ने बिहार सरकार के गिरने का दावा किया था। पशुपति पारस के हालिया दावे से पहले उनके 20 जनवरी को रांची में दिये गये बयान को जानिए। पशुपति पारस ने रांची में कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार गिर जाएगी। महागठबंधन सरकार अस्थाई है। 5 महीने के अंदर दो विकेट सरकार के गिर गए हैं। तीसरा विकेट थर्ड अंपायर के पास पेंडिग है, कभी भी गिर जाएगा। रन नहीं बन रहा। दो-चार महीने के अंदर एक बार फिर बिहार सरकार गिर जाएगी। पारस ने ये भी कहा था कि नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने का सपना बिखर जाएगा। वहीं, महागठबंधन में चल रहे सियासी घमासान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सियासी खींचतान के पीछे की वजह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी है।

पशुपति कुमार पारस का बड़ा दावा
अब एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि बिहार में महागठबंधन के लिए स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। जदयू और राजद के नेता हर दिन एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। पिछले पांच महीनों में तीन विकेट पहले ही गिर चुके हैं और मुझे यकीन है कि पूरी सरकार 2024 लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कार्तिकेय सिंह मास्टर, सुधाकर सिंह और अनिल सहनी को अपने पद से हाथ धोना पड़ा, जबकि मास्टर कानून मंत्री थे और सिंह कृषि मंत्री थे, साहनी राजद विधायक थे, जिन्हें एलटीए घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। पशुपति पारस ने कहा कि एनडीए लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है और बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगा। इस समय विपक्षी दलों में दो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, एक नीतीश कुमार और दूसरे राहुल गांधी। एक म्यान में दो तलवारें रखना संभव नहीं है।

RELATED POSTS

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

पारस के दावे में कितना दम
पशुपति पारस के इस दावे पर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रतिक्रिया पूछी गई, तो उन्होंने जो कहा वो सुनने लायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाओ और जश्न मनाओ। मैं इन नेताओं का ध्यान नहीं रखता। मुख्यमंत्री ने साफ पारस के बयान को इग्नोर कर दिया। पशुपति पारस इससे पहले भी बिहार सरकार के गिरने का दावा करते रहे हैं। पशुपति कुमार पारस अपने दावे का आधार महागठबंधन नेताओं में आपसी खींचतान बताते हैं। पारस ने जब रांची में बयान दिया था, तब कहा था कि नीतीश कुमार पीएम बनना चाहते हैं। तेजस्वी यादव के लिए धर्म संकट ये है कि एक ही गठबंधन में जेडीयू और कांग्रेस है। दोनों दलों के बड़े नेता प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पीएम पद के दावेदार हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि नीतीश कुमार जब एनडीए से अलग होकर बिहार में महागठबंधन की मदद से सरकार बनाई, उसी वक्त हमलोगों ने इसे बेमेल गठबंधन करार दिया था।

महागठबंधन में खींचतान
आपको बता दें कि हाल में महागठबंधन में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बयान को लेकर बवाल हुआ था। उसके बाद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर भी जेडीयू नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। सुधाकर सिंह ने बकायदा नीतीश कुमार पर हमला बोला था। उसके बाद राजद ने कार्रवाई करते हुए सुधाकर सिंह से जवाब मांगा था। वहीं दूसरी ओर चंद्रशेखर सिंह के बयान से जेडीयू ने खुद को अलग कर लिया था। इतना ही नहीं नीतीश पर सुधाकर के दिये बयान पर जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी को अल्टीमेटम तक दे दिया था। बाद के दिनों में मामला ठंडा हुआ। उधर, आरसीपी सिंह ने ये दावा करके सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है कि नीतीश कुमार टाइमपास यात्रा में लगे हुए हैं। उनके पटना रहने पर उन पर दवाब ज्यादा रहता है, इसलिए वे बिहार की राजधानी छोड़कर भागे रहते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

by UB India News
July 17, 2026
0

RJD के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को वीडियो जारी...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज मौसम का डबल अटैक……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार में आज शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे जारी

बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे जारी

स्टिंग में फंसे चेतन शर्मा की उल्टी गिनती शुरू, 4 महीने के अंदर दूसरी बार होंगे OUT’

स्टिंग में फंसे चेतन शर्मा की उल्टी गिनती शुरू, 4 महीने के अंदर दूसरी बार होंगे OUT'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend