ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू-तेजस्वी मुलाकात के बाद सबकी निगाहें टिकी भावी रणनीत पर …….

UB India News by UB India News
February 14, 2023
in खास खबर, पटना, राजद
0
लालू-तेजस्वी मुलाकात के बाद सबकी निगाहें टिकी भावी रणनीत पर …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सिंगापुर से लौटने से बाद दिल्ली में तेजस्वी और राबड़ी देवी ने लालू यादव से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाला है। बहुत दिनों बाद लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी दिख रहे हैं। तेजस्वी, लालू प्रसाद के किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के समय सिंगापुर गए थे और उस समय साथ वाली फोटो सामने आई थी।

5 दिसंबर 2022 को लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में हुआ था। जानकारी है कि तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद के साथ सोमवार को दिल्ली में बैठकर बिहार के राजनीतिक हालात, मंत्रिमंडल विस्तार पर बातचीत की है। सामने 2024 का लोकसभा चुनाव है। माले का राष्ट्रीय अधिवेशन पटना में है, पूर्णिया में महागठबंधन की रैली 25 फरवरी को होनी है।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से है। लालू प्रसाद के स्वस्थ होकर लौटने से भाजपा विरोधी ताकत कई गुणा बढ़ी है। सबसे बड़ी बात यह कि आरजेडी कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार है कि तेजस्वी कब मुख्यमंत्री बनते हैं! सुधाकर पर क्या होगी कार्रवाई? मंत्रिमंडल विस्तार में कौन शामिल होगा और बोर्ड -निगम का गठन किस तरह से किया जाएगा। दिनों से कई पद खाली पड़े हैं।

हाथ में रूल लिए हुए टहलते दिखे लालू

लालू प्रसाद की बेटी डॉ. मीसा भारती ने फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भावुक करने वाली बातें लिखी हैं। उन्होंने लिखा है- ‘जीवन का सबसे बड़ा सुख है अपनों का साथ। जब अपने पास हों तो हर समस्या छोटी हो जाती है। अपनों को सहेज कर रखें। ये किसी भी खजाने से बहुमूल्य हैं। देश वापसी के बाद पापा अपने अंदाज में।’ फोटो में डॉ. मीसा भारती नहीं हैं।

लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव की फोटो इसमें खास है। लालू प्रसाद काले रंग का गोगल्स और स्काय कलर का टीशर्ट पहने हुए हैं। तेजस्वी यादव क्रीम कलर की शर्ट में हैं। फोटो में लालू प्रसाद मास्क लगाए और हाथ में रूल हुए हुए वाक करते भी दिख रहे हैं। वे स्पोट्स शूज पहने हुए हैं। लालू प्रसाद की राजनीति और उनका अंदाज अनूठा रहा है। वे जानते हैं कि उनके फॉलोवर्स क्या चाहते हैं।

लालू प्रसाद के कहने के बाद सुधाकर ने मंत्री पद छोड़ दिया था
लालू प्रसाद के कहने के बाद सुधाकर ने मंत्री पद छोड़ दिया था

तेजस्वी पार्टी लाइन स्पष्ट करते रहे हैं

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने से पहले लालू प्रसाद ने बेटे तेजस्वी यादव के हाथ अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की बागडोर सौंपी थी। उन्होंने पार्टी का झंडा और नाम बदलने का अधिकार अपने अलावा सिर्फ तेजस्वी यादव को दिया। इस लिहाज से तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद के सबसे बड़े पॉलिटिकल वारिस हैं जिनमें पार्टी का भविष्य लालू प्रसाद देखते हैं। इसलिए विधान सभा चुनाव में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी बने।

वीरचंद पटेल पथ स्थित आरजेडी ऑफिस के बाहर वाले मुख्य पोस्टर पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को छोड़ किसी अन्य नेता की फोटो नहीं दिखती है। तेजस्वी विभिन्न के तरह के बयानों के बीच पार्टी की लाइन भी साफ करते रहे हैं। रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के बयान के बाद जब सवाल उठे तो तेजस्वी ने साफ किया कि उनकी पार्टी के लिए किसी धर्मग्रंथ से ज्यादा महत्व देश का संविधान रखता है। यही सबसे बड़ी किताब है।

इन मुद्दों पर फैसले का इंतजार

लालू प्रसाद किडनी ट्रांसप्लांट करवाकर वापस आ गए हैं और पहले से काफी फिट हैं। अब तेजस्वी यादव ने उनके साथ बैठकर कई राजनीतिक विमर्श किया है। पूर्व कृषि मंत्री और रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। उस पर क्या फैसला लेना है यह तय होना है। पार्टी की लाइन मंडी कानून और किसानों के सवाल पर क्या होगी यह इस फैसले के साथ साफ होगा।

नीतीश कुमार के दबाव में पहले ही लालू प्रसाद के कहने के बाद सुधाकर ने मंत्री पद छोड़ दिया था। महागठबंधन सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कह दिया है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला डिप्टी सीएम तेजस्वी लेंगे, दूसरी तरफ कांग्रेस का सवाल है कि नीतीश कुमार की कैबिनेट है या तेजस्वी की? तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की है।

बिहार में नई सरकार बनाने के बाद आरजेडी को दो मंत्री पद गंवाना पड़ा है। बाहुबली अनंत सिंह के करीबी कार्तिक कुमार का पहले तो विभाग बदला गया और उसके बाद इस्तीफा देना पड़ा। कृषि मंत्री पद से सुधाकार सिंह को भी इस्तीफा देना पड़ा। अब विस्तार में नया मंत्री कौन होगा इसका इंतजार है।

कांग्रेस ने दो और मंत्री पद की मांग की है। दो मंत्री कांग्रेस से पहले से ही हैं। कांग्रेस के साथ कैसा सलूक होगा यह लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का अगला कदम बताएगा। उपचुनावों मे खटास दिख चुका है। कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को भकचोन्हर कहने का नजरिया पहले से कितना बदला है यह और साफ होना बाकी है। बोर्ड और निगमों का गठन होना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
पप्पू यादव के काफिले में एक-दूसरे से टकराई गाड़ियां, बाल-बाल बचे

पप्पू यादव के काफिले में एक-दूसरे से टकराई गाड़ियां, बाल-बाल बचे

क्या करवट लेगी बिहार की राजनीति?

क्या करवट लेगी बिहार की राजनीति?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend