ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में दिवाली जैसा माहौल, 21 लाख दीपों से जगमगाएगी महाकाल की नगरी

UB India News by UB India News
February 13, 2023
in Lokshbha2024, अध्यात्म
0
महाशिवरात्रि पर उज्जैन में दिवाली जैसा माहौल, 21 लाख दीपों से जगमगाएगी महाकाल की नगरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की मुख्य ज्योतिलिंर्गों में से एक महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के मौके पर दीपावली जैसा नजारा रहेगा। इस दिन 21 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि उज्जैन में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह मनाया जाएगा। श्री महाकाल महालोक का स्वरूप देश सहित सम्पूर्ण विश्व में चर्चा का विषय है। महाशिवरात्रि पर अवंतिकावासी 21 लाख दीप प्रज्‍जवलित कर महाकाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करेंगे।

21 लाख दीप जलाकर बनाया जाएगा विश्व रिकॉर्ड

RELATED POSTS

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

महाशिवरात्रि दीपोत्सव को शिव ज्योति अपर्णम 2023 का नाम दिया गया है। पर्व पर 21 लाख दीप प्रज्‍जवलित कर गिनीज वल्र्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इससे पहले उज्जैन में वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11 लाख 71 हजार 78 दीये प्रज्‍जवलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था। इसके बाद अयोध्या में वर्ष 2022 में ही दीपावली पर 15 लाख 76 हजार दीये प्रज्‍जवलित कर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया था।

इन जगहों पर जलाये जाएंगे दीपक

समारोह के तहत क्षिप्रा नदी के घाटों सहित शहर के मंदिरों, समस्त व्यावसायिक स्थलों और घर-घर में दीप प्रज्‍जवलित किए जाएंगे। विद्युत साज-सज्जा के साथ प्रमुख स्थानों पर रंगोली भी सजाई जाएगी। क्षिप्रा नदी के तट पर केदारेश्वर घाट पर तीन लाख 10 हजार, सुनहरी घाट पर एक लाख 75 हजार, दत्त अखाड़ा पर चार लाख 50 हजार, राम घाट से बंबई धर्मशाला पर दो लाख 50 हजार, बंबई धर्मशाला से नरसिंह मंदिर तक तीन लाख 75 हजार और भूखी माता मंदिर की ओर माली घाट पर चार लाख 75 हजार दीप प्रज्‍जवलित करने की योजना है। इस कार्य में लगभग 20 हजार स्वयं-सेवकों की भागीदारी होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 11, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

Next Post
‘हंटर वाली’ IPS पर लगा ‘गालीबाज’ मैडम का तमगा!

कई नेता विकास वैभव के पक्ष में खड़े

रंगमंच और लोकतंत्र के मंच का अंतर रखिए जया बच्चन जी

रंगमंच और लोकतंत्र के मंच का अंतर रखिए जया बच्चन जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend