ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गया में जेडीयू जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर के बाहर की वारदात

UB India News by UB India News
February 12, 2023
in Lokshbha2024, अपराध, गया
0
गया में जेडीयू जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर के बाहर की वारदात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के गया में दिग्गज जेडीयू नेता की देर रात गोली मारकर हत्या (Gaya JDU Leader Murder) कर दी गई है। मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर बहूरा बीघा का है। मृतक जेडीयू नेता का नाम सुनील कुमार सिंह है, वो गया में जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष पद पर थे। बताया जा रहा कि देर रात एक बर्थडे पार्टी से वो अपने घर लौटे थे। इसी दौरान जब वो गाड़ी से उतरकर अपने घर की ओर जा रहे थे तभी अपराधियों ने उन पर फायरिंग की। यही नहीं उन्हें गोलियों से छलनी कर बदमाश मौके से फरार हो गए।

जेडीयू नेता सुनील सिंह का मर्डर
गया में शुक्रवार देर रात हुई इस वारदात से मौके पर कोहराम मच गया। तुरंत ही जेडीयू नेता सुनील सिंह को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी। गोली लगने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा कि घर के पास ही उन्हें गोली मारी गई। वहीं इस मामले की सूचना मिलते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

RELATED POSTS

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। तुरंत ही पुलिस पदाधिकारियों को घटनास्थल पहुंचने का निर्देश दिया। खुद भी वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही जेडीयू नेता की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस बीच कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सूबे की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
गया में जेडीयू नेता सुनील सिंह की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले राजधानी पटना में पिछले दो दिनों के दौरान फायरिंग की तीन बड़ी वारदातें हुईं। जिसमें पुलिस टीम जांच कर ही रही थी। अब गया में जेडीयू नेता को निशाना बनाया गया है। लगातार हो रही घटनाओं से सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन...

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

by UB India News
July 15, 2026
0

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत रद्द...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 14, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

Next Post
क्या लिथियम का भंडार देश में नई क्रांति ला सकता है………..

क्या लिथियम का भंडार देश में नई क्रांति ला सकता है...........

फिजियोथेरेपी Symbol Of Hope……..

फिजियोथेरेपी Symbol Of Hope........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend