ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

25 फरवरी को बिहार में भाषणों का दिन

UB India News by UB India News
February 10, 2023
in जदयू, पटना, भाजपा
0
25 फरवरी को बिहार में भाषणों का दिन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आनेवाला 25 फरवरी का दिन बिहार में राजनीतिक रूप से काफी हंगामेदार रहने वाला है। इस दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह 2-2 रैली बिहार में करने वाले हैं। वहीं, महागठबंधन की तरफ से पूरे सीमांचल को साधने की तैयारी चल रही है।

अमित शाह जहां वाल्मीकि नगर और पटना में रैली करेंगे, तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव सहित सात दलों के महागठबंधन की रैली पूर्णिया में होने वाली है।

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में पहुंचेंगे शाह

25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचेंगे। यहां पहुंचने का उनका समय दोपहर के बाद का होगा। इससे पहले वो वाल्मीकिनगर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने सभी बड़े नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी जनसभाएं करने का टास्क दिया हुआ है। अमित शाह ने पूरी तरह से बिहार को फोकस किया है। यही वजह है कि वो लगातार बिहार में अपनी जनसभाएं कर रहे हैं।

4 महीने के बाद अमित शाह फिर बिहार आ रहे हैं।
4 महीने के बाद अमित शाह फिर बिहार आ रहे हैं।

पिछली बार सीमांचल पहुंचे थे शाह

पिछली दफा अमित शाह ने बिहार के सीमांचल में 2 दिन का प्रवास भी किया था और वहां बड़ी रैली करने के साथ-साथ कई बैठकें की थी। इसके 20 दिन के बाद अमित शाह ने छपरा के सिताब दियारा में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली पर एक बड़ा समारोह किया था।

अब फिर 4 महीने के बाद अमित शाह वाल्मीकिनगर, बगहा, बेतिया, मोतिहारी सहित कई इलाकों को अपनी जनसभा से साधेंगे। उसके बाद अमित शाह पटना पहुंचेंगे।

राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर की ओर से है आयोजन

पटना के बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह का आयोजन राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने किया है। माना जा रहा है कि अभी बिहार की राजनीति पिछड़ों पर केंद्रित की है तो अगड़ों को साधने के लिए विवेक ठाकुर को आगे लाया गया है। यही वजह है कि विवेक ठाकुर इसे बड़े आयोजन का रूप देना चाह रहे हैं, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

अल्पसंख्यकों को साधने की कोशिश

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सात दलों के साथ महागठबंधन की महारैली पूर्णिया में करने जा रहे हैं। इस महारैली का महत्व ऐसे समझा जा सकता है कि 4 महीना पहले अमित शाह ने सीमांचल आकर ध्रुवीकरण की बड़ी पहल की थी, उसको अपने पक्ष में करने के लिए अल्पसंख्यक इलाकों में यह बड़ी रैली होगी।

नीतीश कुमार सहित तेजस्वी यादव एकसाथ एक मंच पर पहुंचकर अपनी एकता प्रदर्शित करेंगे।
नीतीश कुमार सहित तेजस्वी यादव एकसाथ एक मंच पर पहुंचकर अपनी एकता प्रदर्शित करेंगे।

पिछली बार AIMIM ने मारी थी बाजी

इस महारैली का दूसरा फैक्टर है, AIMIM सुप्रीमो ओवैसी। उन्होंने लगातार सीमांचल पर फोकस किया हुआ है। लगातार उन इलाकों में अपनी गतिविधि बढ़ा रहे हैं। ओवैसी को कमजोर किया जाएगा, तभी महागठबंधन की दाल गलेगी। पिछली दफा ओवैसी ने सीमांचल के इलाकों से 5 सीट जीतकर महागठबंधन को ही झटका दिया था। अब ओवेसी फैक्टर कहीं मजबूत ना हो जाए, इसको लेकर यह महारैली काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

तीसरा फैक्टर यह है कि उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन पर सवाल उठाया है। नीतीश कुमार सहित तेजस्वी यादव के क्रियाकलापों पर सवाल उठाया है। महागठबंधन के सभी दल अब पूर्णिया में एकसाथ एक मंच पर पहुंचकर अपनी एकता प्रदर्शित करेंगे। वहां से यह संदेश देंगे कि सभी दल एकजुट हैं और कहीं कोई मतभेद नहीं है।

यह खबरें भी पढ़ें…

अब नीतीश-तेजस्वी सीमांचल में करेंगे रैली: 5 माह पहले पूर्णिया के जिस मैदान में आए थे अमित शाह, वहीं एकता दिखाएगा महागठबंधन

सीमांचल के वोट बैंक पर महागठबंधन की भी नजर है। 2024 का लोकसभा चुनाव अब दूर नहीं है। अब महागठबंधन की ओर से 25 फरवरी को पूर्णिया में बड़ी रैली की तैयारी की जा रही है।महागठबंधन की यह रैली गृह मंत्री अमित शाह की पूर्णिया में जनसभा के करीब 5 माह बाद हो रही है और उसी रंगभूमि मैदान में हो रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से सिल्क सिटी भागलपुर के दौरे पर

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से सिल्क सिटी भागलपुर के दौरे पर

दलित और अतिपिछड़े दो नौजवानों की हत्या कर अपराधियों ने प्रशासन को लगाया जोरदार तमाचा

बिहार में जनता राज नहीं...गुंडाराज है!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend