ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से सिल्क सिटी भागलपुर के दौरे पर

UB India News by UB India News
February 10, 2023
in बिहार, भागलपुर
0
संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से सिल्क सिटी भागलपुर के दौरे पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संघ प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को सिल्क सिटी भागलपुर के दौरे पर हैं। संघ प्रमुख शुक्रवार की सुबह नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से कुप्पाघाट महर्षि मेंही आश्रम के लिए रवाना हो गए।

मोहन भागवत को लेकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ, चरमपंथी और नक्सली संगठनों की धमकी के बाद केंद्रीय सुरक्षा अलर्ट है। उनके आगमन को लेकर नवगछिया स्टेशन से लेकर आश्रम तक सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है।

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

नवगछिया स्टेशन परिसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। संघ प्रमुख जेड प्लस सुरक्षा घेरे में भागलपुर पहुंचे। आश्रम जाने के लिए उनका काफिला रवाना हो गया। कारकेड में 14 वाहनों के अलावा संतमत महासभा से जुड़ी 40 से अधिक गाड़ियों का काफिला शामिल रहा।

jagran

उनके आगमन को लेकर बरारी मार्ग में 6-1 की फोर्स लगाई गई। इसके अलावा, बैरियर मोड़, काली स्थान, राय हरि मोहन ठाकुर बहादुर उच्च विद्यालय मोड़, जिलेबिया मोड़, हाउसिंग बोर्ड चौक, मायागंज डीवीसी मोड़ के पास जवान तैनात किए गए। आश्रम केंद्रीय सुरक्षा के घेरे में है। चारों ओर से अंदर में केंद्रीय सुरक्षा बल की जवान तैनात हैं।

बता दें कि महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुनिवास का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। आश्रम में उन्होंने आचार्य किशोर कुणाल से मुलाकात की।

jagran

बिना पास नहीं मिलेगी आश्रम में एंट्री

आश्रम के गेट पर संपूर्ण जांच के बाद ही आश्रम में प्रवेश मिलेगा। बिना पास के किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। पुलिस के अलावा स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी सुरक्षा की कमान संभाल रखी है। आश्रम में स्थानीय प्रशासन ने भी एक हजार जवानों के साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। हर आने जाने वाले पर पुलिस जवान नजर रख रहे हैं।

इसके अलावा, मोहन भागवत के लगभग चार घंटे के प्रवास के दौरान गंगा घाट पर भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बोट लेकर सुरक्षा के जवान तैनात रहेंगे। इसमें एसडीआरएफ की टीम भी शामिल रहेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
दलित और अतिपिछड़े दो नौजवानों की हत्या कर अपराधियों ने प्रशासन को लगाया जोरदार तमाचा

बिहार में जनता राज नहीं...गुंडाराज है!

टूना टेकरा,  कांडला में दीनदयाल बंदरगाह पर पीपीपी मोड के तहत मेगा कंटेनर हैंडलिंग का अनुबंध

टूना टेकरा, कांडला में दीनदयाल बंदरगाह पर पीपीपी मोड के तहत मेगा कंटेनर हैंडलिंग का अनुबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend