ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP खेल रही डबल गेम’, बंगाल विभाजन के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी TMC

UB India News by UB India News
February 10, 2023
in Lokshbha2024, पश्चिम बंगाल
0
BJP खेल रही डबल गेम’, बंगाल विभाजन के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी TMC
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल के बजट सत्र के पहले दिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है. टीएमसी ने बंगाल के विभाजन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाने की घोषणा की है.

उत्तर बंगाल के विकास मंत्री उदयन गुहा ने राज्य के बंटवारे पर अपना साफ रुख बताने को लेकर बीजेपी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने बीजेपी पर बंगाल के लोगों के साथ डबल गेम खेलने का आरोप लगाया है. टीएमसी का आरोप है कि इस मांग के पीछे बीजेपी के नेता हैं.

RELATED POSTS

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

बंगाल को तोड़ने की कोशिश का आरोप
सिलीगुड़ी में मीडिया से बातचीत में गुहा ने कहा, “भाजपा बंगाल के लोगों के साथ ‘डबल गेम’ खेल रही है. दक्षिण बंगाल में, वे कहते हैं कि वे उत्तर बंगाल को एक अलग राज्य नहीं बनाना चाहते हैं, जबकि उत्तर बंगाल में उनके सांसद और विधायक अलग राज्य की मांग कर रहे हैं. भाजपा को 48 घंटे के भीतर अपनी बात साफ करनी होगी.’

टीएमसी मंत्री ने भाजपा पर बंगाल में गड़बड़ी पैदा करने का भी आरोप लगाया क्योंकि चुनाव नजदीक है. उन्होंने आगे कहा. “बंगाल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. हम इस बजट सत्र में इसके खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे. वहीं, पश्चिम बंगाल के मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा, हम चाहते हैं कि विपक्ष सहित हर विधायक इस प्रस्ताव का समर्थन करें.

बीजेपी का पाखंड आएगा सामने- गुहा
उन्होंने आगे सवाल किया कि राज्यों के बंटवारे को लेकर बीजेपी की त्रिपुरा के लिए एक नीति है तो बंगाल के लिए दूसरी. ऐसा क्यों है? टीएमसी नेता ने इसे ओछी राजनीति बताते हुए कहा कि जल्द ही बीजेपी का पाखंड लोगों के सामने आएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

by UB India News
June 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है।...

बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

by UB India News
June 27, 2026
0

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी...

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!

by UB India News
June 24, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद लगातार राज्य में हलचल मची हुई है. पहले ममता बनर्जी चुनाव हार गईं फिर...

Next Post
LG ने CBI को दी जासूसी मामले में दिल्ली सरकार के खिलाफ जांच की अनुमति, जानें पूरा मामला

LG ने CBI को दी जासूसी मामले में दिल्ली सरकार के खिलाफ जांच की अनुमति, जानें पूरा मामला

मेडल लाने वाले सीधे बनेंगे एसड़ीएम व ड़ीएसपी

मेडल लाने वाले सीधे बनेंगे एसड़ीएम व ड़ीएसपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend