ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुबारकपुर में धारा 144 लागू ,अब तक दो आरोपी गिरफ्तार, जातीय एंगल के बाद माहौल बिगड़ा

UB India News by UB India News
February 7, 2023
in अपराध, खास खबर, सारण
0
मुबारकपुर में धारा 144 लागू ,अब तक दो आरोपी गिरफ्तार, जातीय एंगल के बाद माहौल बिगड़ा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव में विगत दिनों मुर्गी फार्म में तीन युवकों की पिटाई का वीडि़यो वायरल हो गया. पिटाई से एक युवक की मौत हो गई॥। वहीं दो की गंभीर स्थिति गंभीर बनी हुई है और दोनों का इलाज पटना में किया जा रहा है‚ इसी दौरान रविवार को एक बार फिर गाँव वालों का आक्रोश फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने मुखिया प्रतिनिधि के मुर्गी फार्म एवं उसके घर पर हमला करते हुए आगजनी कर दिया जिससे घर के बाहर लगे ट्रैक्टर सहित घर में भी आग लग गया । इस घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई. इसकी सूचना मिलते ही मांझी के थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों के सामने पुलिस को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। इस स्थिति को गंभीर होता देख पुलिस ने इसकी सूचना एस पी गौरव मंगला को दी। सूचना मिलते ही एसपी दल बल के साथ घटनास्थल के लिए निकल पड़े. आग को काबु करने के कई दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया। घंटों प्रयास के बाद आग को काबू में किया गया।

बिहार के सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव में बंधक बनाकर तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई के मामले में तनाव पसर गया है। इस पिटाई के दौरान एक युवक की मौत और दो अन्य के जख्मी होने पर हुए उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के मद्देनजर इलाके में तनाव को देखते हुए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। छपरा पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस मुख्यालय से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार सारण के मांझी थाना में वर्तमान स्थिति को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बयान के मुताबिक़ वीडियोग्राफर भी रखे गए हैं, जो किसी भी तरह की गड़बड़ी मे संलिप्त लोगों का लगातार वीडियो बनाएंगे। जिले के बाहर से भी अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगाया गया है। कहा जा रहा है कि इस कांड को जातीय एंगल दिए जाने के बाद मामले तनाव और बढ़ गया।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

मुबारकपुर कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

इस हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें एक प्राथमिकी अभियुक्त जतूल राय और एक अप्राथमिकी अभियुक्त भीम यादव के पुत्र अभिषेक उर्फ करण के नाम शामिल हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया है। दोनों मामलों (हत्या व उपद्रव/उन्माद फैलाना) के दोषियों के फरार रहने की स्थिति में तुरंत उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

एक युवक की पीट-पीट कर की गई थी हत्या

गांव के मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव और उसके समर्थकों पर दो फरवरी को तीन युवकों अमितेश सिंह, राहुल सिंह और आलोक सिंह को बंधक बना कर उनकी बेरहमी से पिटाई किये जाने का आरोप है, जिसमें से अमितेश की मौत हो गई है जबकि अन्य दो युवकों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में रविवार को उक्त गांव में आगजनी और तोड़फोड़ के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त होने की सूचना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
राज्य में मंत्री न अभी बनना था और न कभी

कुशवाहा के तेवर बगावती बुलाई समर्थकों की बैठक

सुप्रीम कोर्ट में पांच और जज

सुप्रीम कोर्ट में पांच और जज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend