ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज अमित शाह का झारखंड दौरा क्यों है BJP के लिए खास?

UB India News by UB India News
February 5, 2023
in झारखण्ड
0
आज अमित शाह का झारखंड दौरा क्यों है BJP के लिए खास?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक महीने के अंदर अमित शाह आज दूसरी बार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह के इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री ने 7 जनवरी को चाईबासा के दौरे पर थे. अमित शाह का ये दौरा 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी राजनीतिक जानकार देख रहे हैं. अमित शाह का झारखंड दौरा इसलिए भी और खास बन जाता है क्योंकि वो झारखंड में फिलहाल उन्हीं जगहों का दौरा कर रहे हैं जहां 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार हुई था. अमित शाह चाईबासा दौरे पर पहले आ चुके हैं. चाईबासा में भी बीजेपी की हार हुई थी और अब आज देवघर के संताल परगना में  अमित शाह दौरे पर आ रहे हैं. संताल परगना में तो बीजेपी की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसे एक भी सीट नहीं मिली थी.

वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी झारखंड की सत्ता में सत्ता से बाहर हो गई थी. बीजेपी को संताल परगना में भी खासा नुकसान उठाना पड़ा था, कोल्हान में तो बीजेपी का सुपड़ा साफ हो गया था. आगामी लोकसभा चुनाव व झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह का ये दौरा बीजेपी के लिए काफी अहम माना जा रहा है. अमित शाह बाबा बैद्यनाथ का दर्शन भी करेंगे और उनके दर्शन कर लेने के बाद आम श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी गई है.

RELATED POSTS

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

बाबा के दर्शन करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह इफको नैनो फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन करेंगे. शाह बीजेपी के विजय संकल्प रैली को भी  संबोधित करेंगे. अमित शाह 12 बजे देवघर पहुंचेंगे और सबसे पहले बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. उसके बाद इफको नैनो फर्टिलाइजर का 2 बजे उद्घाटन करेंगे. फिर बीजेपी की विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे. अमित शाह शाम 4 बजे रामकृष्ण मिशन के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे.

शताब्दी समारोह में शामिल होंगे शाह
उन्होंने बताया कि यह देश का पांचवां नैनो यूरिया कारखाना होगा. दुनिया के पहले नैनो यूरिया कारखाने का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष गुजरात में किया था. शाह रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी भाग लेंगे. शाह यहां आयोजित बीजेपी की विजय संकल्प रैली को भी शनिवार को ही संबोधित करेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर ‘विजय संकल्प’ रैली में शामिल होंगे. अमित शाह झारखंड के देवघर की अपनी यात्रा में चार अलग-अलग सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें ‘बाबा बैद्यनाथ’ मंदिर में पूजा, इफको नैनो यूरिया प्लांट की आधारशिला रखना, ‘विजय संकल्प’ रैली और रामकृष्ण मिशन स्कूल का शताब्दी समारोह शामिल है.

दोपहर में, मंत्री देवघर के इफको मैदान में इफको नैनो यूरिया प्लांट की आधारशिला रखेंगे, जहां वह ‘विजय संकल्प’ रैली में भी शामिल होंगे. अमित शाह शाम को रामकृष्ण मिशन स्कूल के शताब्दी समारोह में भी भाग लेंगे. एक महीने के भीतर गृह मंत्री का झारखंड का यह दूसरा दौरा होगा. उन्होंने 6 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची का दौरा किया था. अपने पिछले महीने के झारखंड दौरे में उन्होंने 7 जनवरी को चाईबासा में पार्टी कोर ग्रुप की बैठक और एक सार्वजनिक रैली की थी. 2024 के विधानसभा चुनाव के अलावा 2024 के संसदीय चुनाव के मद्देनजर मंत्री का झारखंड दौरा महत्वपूर्ण है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

by UB India News
June 17, 2026
0

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां अज्ञात शरारती तत्वों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

by UB India News
November 21, 2025
0

ED ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग जांच के...

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

by UB India News
August 6, 2025
0

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज, 5 अगस्त 2025...

18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

by UB India News
July 29, 2025
0

झारखंड में श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम में चल रही कांवर यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार

झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार

by UB India News
November 21, 2024
0

झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. कई एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती हुई नजर...

Next Post
भ्रष्टाचारियों पर ‘ब्रह्मास्त्र’ दागने की तैयारी कर रही सरकार? लालकिले से पीएम ने देश को दे दिया बड़ा संकेत

दुनिया में फिर बजा पीएम मोदी का डंका, इन दिग्गज नेताओं को पछाड़कर लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में नंबर-1

अडानी ग्रुप के शेयरों में हाहाकार! 28% तक टूटे, जानिए बजट का बाजार पर असर

द्योगपति कोई भी हो, अगर राजनीतिक कारणों से हम उन पर हमला करेंगे तो इसमें देश का कितना नुकसान है..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend