ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामनगरी पहुंची द‍िव्‍य शालिग्राम की श‍िलाओं का भव्‍य पूजन

UB India News by UB India News
February 2, 2023
in अध्यात्म
0
रामनगरी पहुंची द‍िव्‍य शालिग्राम की श‍िलाओं का भव्‍य पूजन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल की काली गंडकी से अयोध्‍या धाम पहुंची श‍िलाओं का आज पूजन क‍िया जाएगा। इनका उपयोग राम और जानकी की मूर्तियों के निर्माण के लिए किए जाने की उम्मीद है। श‍िलाओं के दर्शन के ल‍िए रात से भक्‍तों का तांता लगा है। साधु संत भी दूर दूर से श‍िलाओं के दर्शन के ल‍िए आ रहे हैं।

रामनगरी में बुधवार को पुण्यसलिला सरयू के समानांतर आस्था की एक और सरयू प्रवाहित हो उठी। यदि उस सरयू का उद्गम हिमालय की तलहटी मानसरोवर से हुआ था, तो आस्था की यह सरयू भी हिमालय के ही पर्वतीय पुंजक धौलागिरि की तलहटी से लगकर प्रवाहित पुण्यसलिला काली गंडकी से उद्भूत हो रामनगरी तक परिव्याप्त थी।

RELATED POSTS

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

क्या राम मंदिर चढ़ावा को चोरी करके शेयर बाजार में खपाई गई! VIP पास को लेकर बड़ा अपडेट……………………

jagran

रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर के रूप में पांच सदी बाद रामभक्तों का जो चिर स्वप्न साकार हो रहा है, उस स्वप्न में प्राण प्रतिष्ठित करने की तैयारी नेपाल की काली गंडकी से ही प्राप्त शिला से हो रही है। यद्यपि रामलला की स्थापना इस वर्ष के अंत तक प्रस्तावित है, किंतु बुधवार को रामलला की मूर्ति के लिए आईं शिलायें श्रीराम के ही रूप में स्वीकृत-शिरोधार्य हुईं।

रामनगरी का प्रतिनिधित्व करते हुए शिला की अगवानी निवर्तमान महापौर रिषिकेश उपाध्याय एवं विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने सैकड़ों संतों-श्रद्धालुओं तथा स्थानीय नागरिकों के साथ की। शिला की अगवानी करने वालों में भव्य राम मंदिर के निर्माण में लगी संस्था रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय एवं ट्रस्टी डा. अनिल मिश्र भी रहे।

यद्यपि ट्रस्ट को रामलला की मूर्ति के लिए यह शिला गुरुवार को सुबह 10:30 बजे नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल की ओर से विधि-विधान पूर्वक अर्पित की जाएगी, किंतु ट्रस्ट के महासचिव सहयोगियों के साथ बुधवार की शाम ही नगरी की परिधि पर इस शिला की अगवानी करने से स्वयं को रोक नहीं सके।

jagran

आस्था की सरयू में डुबकी लगाने वालों में नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिमलेंद्र निधि, उनकी पत्नी अनामिका निधि, नेपाली कांग्रेस के ही शीर्ष नेता धीरेंद्रकुमार निधि, जनकपुर के मेयर मनोज शाह, जानकी मंदिर के महंत रामतपेश्वरदास एवं उनके उत्तराधिकारी रामरोशनदास जैसी विभूतियों सहित वह सैकड़ों श्रद्धालु थे, जो मकर संक्रांति से शुरू इस शिला की यात्रा के साक्षी-सहचर हैं।

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नेपाल के म्याग्दी जिला से होकर गुजरने वाली काली गंडकी से 26 टन एवं 14 टन वजन के दो विशाल शिला खंड निकाले जाने के साथ शुरू यात्रा प्राारंभिक चरण में पर्वतीय मार्गों के चलते धीमी थी, किंतु 30 जनवरी को मां जानकी एवं राजा जनक की नगरी जनकपुर से आगे बढ़ने के साथ यात्रा आस्था का शिखर छूती चली गई।

 

jagran

यात्रा में शामिल रहीं आयुषी रायनिधि एवं उनके पति डा. अविरल निधि बताते हैं कि काली गंडकी से प्राप्त शिलाओं को शालिग्राम के तौर पर स्वयं नारायण का ही रूप माना जाता है, किंतु रामलला की मूर्ति में ढलने की संभावनाओं के बीच तो यह दो शिलाएं नेपाल के म्यागडी से लेकर अयोध्या तक ऐसे गुजरीं जैसे श्रीराम मां सीता को जनकपुर से लेकर अयोध्या आ रहे हाें।

नम आंखों के साथ शिलाओं को स्पर्श करते हुए निवर्तमान पार्षद एवं बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेशदास कहते हैं कि यह शिलाएं ही नहीं, वह भावनाएं हैं, जो युगाें से श्रीराम और सीता के रूप में हमसे जुड़ी हैं और निकट भविष्य में भव्य स्वप्न के रूप में सज्जित होने वाली हैं।

jagran

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या राम मंदिर चढ़ावा को चोरी करके शेयर बाजार में खपाई गई! VIP पास को लेकर बड़ा अपडेट……………………

by UB India News
July 10, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन के लिए VIP पास को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, VIP पास जारी...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 9, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

Next Post
बिजली बिल में गड़बड़ी व खाद कालाबाजारी पर नीतीश सख्त

बिजली बिल में गड़बड़ी व खाद कालाबाजारी पर नीतीश सख्त

स्कैवेंजिंग से मिलेगी मुक्ति………..

स्कैवेंजिंग से मिलेगी मुक्ति...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend