बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ड़ॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बजट पूर्णतया निराशाजनक और फीका रहा। राज्य समेत देश की जनता की आशाओं पर पानी फेरने वाला रहा। टैक्स स्लैब में छूट तब प्रासंगिक होता जब कोरोना से बेरोजगार हुए लोगों के रोजगार के लिए यह सरकार बजट में कुछ विशेष प्रावधान करती। इस बजट को अमीरों का बजट बताते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि छोटे एवं मंझोले व्यवसायियों के लिए इस बजट में कुछ नहीं रहा‚ वहीं बिहार जैसे पिछडे राज्य के लिए इस बजट में विशेष पैकेज की भी घोषणा नहीं की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के लिए रेलवे जीवन रेखा है और बिहार में कोई नई रेल परियोजना या आमजन के लिए नई ट्रेनों की योजना का नहीं होना निराशाजनक है। देश में जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं उनके अनुसार बजट को बनाने की भाजपा की नीति बताती है कि वो चुनावी बजट बनाकर लोकलुभावन रूप में पेश कर रही है। पिछले ८ साल से मोदी सरकार जनित बेरोजगारी सहित कोरोना से उपजे ९ करोड बेरोजगारी को दूर करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान का न होना आश्चर्यजनक है।
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...







