बिहार का बजट 28 फरवरी को वित्त मंत्री सदन में पेश करेंगे। इस संबंध में बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा पत्र जारी किया गया है। बिहार विधानसभा में बजट सत्र २७ फरवरी से शुरू हो जाएगा जो ५ अप्रैल तक चलेगा। इससे पहले २७ फरवरी को बिहार विधानसभा और बिहार विधान की संयुक्त बैठक होगी जिसमें राज्यपाल फागू चौहान अभिभाषण करेंगे। इसी दिन बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश कर दिया जाएगा।
बजट सत्र में २२ बैठकें आयोजित की गई हैं। २२ बैठकों में पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर २ दिन बाद बहस होगी। २०२३–२४ के बजट पर सामान्य विमर्श २ दिन होंगे। इसके अलावा २०२२–२३ के तृतीय अनुपूरक बजट व्यवस्थापन के लिए एक दिन रखा गया है। इसके बाद वित्तीय वर्ष २०२३–२४ के आय–व्ययक अनुदान की मांगों पर वाद विवाद और विनियोग विधेयक १२ दिन पेश किए जाएंगे। इन १२ दिनों में अलग–अलग विभागों के बजट भी पेश किए जाएंगे। बिहार विधानसभा में राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्यों के लिए २ दिन रखा गया है।
गैर सरकारी सदस्यों के कार्य यानी कि गैर सरकारी संकल्प के लिए २ दिन का समय रखा गया है। फरवरी से लेकर अप्रैल तक चलने वाले इस बजट सत्र में १६ दिन अवकाश रहेंगे। २७ फरवरी से ५ अप्रैल तक चलेगा सत्र‚ २२ बैठकें होंगी
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...







