ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब देशभर में दौड़ेगी वंदे मेट्रो ट्रेन, रेलमंत्री ने किया ऐलान

UB India News by UB India News
February 4, 2023
in खास खबर, परिवहन
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को 2023-24 का बजट (Union Budget 2023) पेश कर दिया है। बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये अलॉट किया गया है। बजट पेश किए जाने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन ( Vande Bharat Train) की सफलता के बाद अब रेलवे 2024-25 तक वंदे मेट्रो ट्रेन ( Vande Metro Train) की शुरुआत करने जा रही है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ( Rail Minister Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि शहरों में 50-60km की दूरी तय करने को लेकर वंदे मेट्रो कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। इस साल प्रोडक्शन और डिजाइन का काम हो जायेगा। अगले साल से इसे शुरू करने की योजना है। रेल मंत्री ने बताया कि वंदे मेट्रो 125 से 130km की रफ्तार के साथ दौड़ेगी। इसका डिजाइन मुंबई सब-अर्बन की तर्ज पर होगा। हालांकि, वंदे मेट्रो में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं होगी।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

वंदे मेट्रो ट्रेन की और क्या होगी खासियत?

 

वंदे मेट्रो ट्रेन 1950 और 1960 में डिजाइन किए गए कई ट्रेनों को रिप्लेस करेगा। इसकी डिजाइन से पर्दा अभी नहीं हटा है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें सुविधाएं कमोबेश वैसी ही होगी, जैसी वंदे भारत ट्रेनों में है। इंजन पूरी तरह से हाइड्रोजन बेस्ड होगी। जिसके कारण प्रदूषण जीरो होगा।

वंदे भारत ट्रेन की तरह इस ट्रेन में भी आधुनिक ब्रेक सिस्टम, रेड सिग्नल ब्रेक करने से रोकने के लिए कवच सेफ्टी सिस्टम, ऑटोमेटिक डोर, फायर सेंसर, जीपीएस, एलईडी स्क्रीन उपलब्ध होगी, जो यात्रियों को अगले स्टेशन के बारे में पूर्व सूचित करेगा। इस ट्रेन का किराया बेहद कम होगा, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग भी सफर कर सकें।

 

टिकट में No waiting पर रेलमंत्री ने दिया ये जवाब

ट्रेन की टिकट में नो वेटिंग कब तक खत्म हो जाएगी? इस सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 10 साल पहले हर दिन 4km नए ट्रैक बनते थे। आज 12km हर दिन नए ट्रैक बिछाए जा रहे हैं। अगले साल इसे 16km तक लेकर जाएंगे। कई दशकों की कमियों को 8 साल में पूरा करने की कोशिश की है। इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत को पूरा करने से ही डिमांड और सप्लाई की खाई घटेगी। इसके बाद ही नो वेटिंग को लेकर कुछ कहा जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
भाजपा के खिलाफ मुहिम छेड़ा है तो ये होना ही था………..

नीतीश से निपटना इतना भी आसान नहीं!

नई और पुरानी टैक्स रिजीम पर माथापच्ची!

नई और पुरानी टैक्स रिजीम पर माथापच्ची!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend