ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

20,000 करोड़ का FPO वापस, जानें निवेशकों के लिए क्या बोले गौतम अडानी?

UB India News by UB India News
February 4, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
20,000 करोड़ का FPO वापस, जानें निवेशकों के लिए क्या बोले गौतम अडानी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अडाणी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को अपने 20 हजार करोड़ रुपये के एफपीओ को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था। कहा जा रहा है कि अडाणी एंटरप्राइजेज ने यह कदम अमेरिका की शॉर्टसेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उठाया है। बता दें, ग्रुप के तरफ से बयान भी जारी किया गया है, जिसमें यह कहा गया है कि कंपनी का बैलेंस शीट और कैश फ्लो ठीक है। मार्केट में उतार चढ़ाव की वजह से ये फैसला किया गया है। ऐसे हालात में निवेशकों के साथ आगे बढ़ना ठीक नहीं है। मार्केट में सुधार होने पर नई रणनीति अपनाएंगे।

निवेशकों का हित सबसे ऊपर

गौतम अडानी ने कहा कि पिछले चार दशकों में बतौर कारोबारी हमारी यात्रा में सभी सहयोगियों की तरफ से गर्मजोशी और समर्थन का सौभाग्य मिला है, खास तौर पर निवेशकों की तरफ से। मेरे लिये ये ज़रूरी है कि मैं ये कबूल करूं कि मैंने ज़िंदगी में जो भी छोटी उपलब्धि हासिल की है, वो निवेशकों के भरोसे की वजह से है। मेरी सारी कामयाबी उनकी कामयाबी है। मेरे लिये मेरे निवेशकों का हित सबसे ऊपर है, और बाकी सब बाद में हैं। निवेशकों को नुकसान से बचाने के लिए हमने FPO वापस ले लिया है।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

क्या कहता है आंकड़ा?

बीएससी के आंकड़ों के अनुसार, अडाणी एंटरप्राइजेज के एफपीओ के तहत 4.55 करोड़ शेयरों की पेशकश की गई थी, जबकि इसपर 4.62 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले थे। गैर संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित 96.16 लाख शेयरों पर करीब तीन गुना बोलियां मिली थीं। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों के आंकड़ों पर नजर डाले तब मालूम होता है कि 1.28 करोड़ शेयरों पर पूर्ण खरीदार मिल गए थे। हालांकि, एफपीओ को लेकर खुदरा निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों की प्रतिक्रिया ठंडी रही थी। बता दें ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की पिछले हफ्ते आई रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। गिरावट का यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में समूहों की कंपनियों का सामूहिक बाजार पूंजीकरण सात लाख करोड़ रुपये घट गया है। साथ ही अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी की लिस्ट से खिसककर सातवें पर चले गए हैं।

पहले दिन आई थी इतने करोड़ की बोली

शेयर बाजार बीएसई पर उपलब्ध सूचना के अनुसार अडाणी एंटरप्राइजेज लि.के एफपीओ के पहले दिन 4.55 करोड़ शेयर के बदले केवल 4.7 लाख शेयरों के लिए ही बोली आई। कंपनी ने एफपीओ के लिये कीमत दायरा 3,112 से 3,276 रुपये प्रति शेयर रखा हुआ है। हालांकि शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई में 2,762.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। खुदरा निवेशकों ने चार लाख शेयरों के लिये आवेदन किये जबकि उनके लिये 2.29 करोड़ शेयर आरक्षित हैं। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 1.28 करोड़ शेयर के मुकाबले केवल 2,656 शेयर के लिये बोली आई। गैर-संस्थागत निवेशकों ने 60,456 शेयर के लिये बोली लगायी जबकि पेशकश 96.16 लाख शेयर की है। बता दें, 24 जनवरी को कंपनी ने FPO लाने का ऐलान किया था।

कंपनी के ऐलान का शेयर बाजार पर दिखा असर

अडानी ग्रुप के एफपीओ वापस लेने के निर्णय का असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। आज सुबह मार्केट की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई है। इस समय सेंसेक्स 60,000 से नीचे पर कारोबार कर रहा है। यही हाल निफ्टी का भी है। बता दें, कल देश का आम बजट निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया था। कल भी शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिली थी। सुबह जब बजट पेश हुआ तब एक समय सेंसेक्स 1,200 अंको की बढ़त तक जा पहुंचा था। हालांकि बाजार बंद होते-होते वह नीचे आ गिरा था। एक्सपर्ट का अनुमान है कि अडानी ग्रुप जल्द ही बाउंस बैक करेगा और अपने निवेशकों को फिर से मालामाल करेगा।v

अडाणी इंटरप्राइजेज ने बुधवार प्रेस रिलीस जारी की। हम यहां उसका मजमून दे रहे हैं…

अडाणी ग्रुप ने कहा, भविष्य में होने वाले किसी फाइनेंशियल लॉस से इन्वेस्टर्स को बचाने के लिए बोर्ड ने तय किया है कि इस FPO के साथ आगे नहीं बढ़ेंगे। हम अपने लोगों को रिफंड देने के लिए अपने बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLM) के साथ काम कर रहे हैं। हमारी बैलेंस शीट इस समय बहुत मजबूत है। हमारा कैश फ्लो और एसेट सिक्योर है। साथ ही कर्ज चुकाने का हमारा रिकॉर्ड सही रहा है।

FPO क्या होता है
FPO यानी फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर। यह कंपनी के लिए पैसे जुटाने का एक तरीका है। जो कंपनी पहले से शेयर मार्केट में लिस्टेड होती है वो निवेशकों के लिए नए शेयर ऑफर करती है। ये शेयर बाजार में मौजूद शेयरों से अलग होते हैं। ज्यादातर ये शेयर प्रमोटर्स जारी करते हैं। FPO का इस्तेमाल कंपनी के इक्विटी बेस में बदलाव करने के लिए होता है।

IPO और FPO में अंतर क्या है?
कंपनियां अपने विस्तार के लिए IPO या FPO का इस्तेमाल करती हैं। इनीशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के जरिए कंपनी पहली बार बाजार में अपने शेयर्स उतारती है। जबकि FPO में अतिरिक्त शेयर्स को बाजार में लाया जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

Next Post

वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब देशभर में दौड़ेगी वंदे मेट्रो ट्रेन, रेलमंत्री ने किया ऐलान

भाजपा के खिलाफ मुहिम छेड़ा है तो ये होना ही था………..

नीतीश से निपटना इतना भी आसान नहीं!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend