ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Union Budget 2023 : अमृतकाल का पहला बजट, दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक चमकता सितारा

UB India News by UB India News
February 2, 2023
in कारोबार
0
Union Budget 2023 : अमृतकाल का पहला बजट, दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक चमकता सितारा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक चमकता सितारा माना है।  भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। भारत आज दुनिया में आज चमक रहा है। इसके पीछे भारत की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की अहम भूमिका है। हम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से हम देशभर के गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया करा रहे हैं।

प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हुई

निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है।  भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है।

RELATED POSTS

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

गरीबों के लिए मुफ्त अनाज की योजना एक साल के लिए बढ़ाई गई

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। हमारा आर्थिक एजेंडा नागरिकों के लिए अवसरों को सुविधाजनक बनाने, विकास और रोज़गार सृजन को तेज़ गति प्रदान करने और व्यापक आर्थिक स्थिरता को मज़बूत करने पर केंद्रित है।

कोरोना की चपेट में आ चुकी रियल एस्टेट इंडस्ट्री को बजट में मिला बूस्टर डोज, खोले जाएंगे 50 नए हवाई अड्डे

रियल सेक्टर ग्रोथ किसी देश की अर्थव्यवस्था में डायरेक्ट ग्रोथ करने में एक बड़ा योगदान देता है। निर्मला सीतारमण ने गरीब लोगों को घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 79,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सरकार ने इस योजना के लिए 66% फंड की बढ़ोतरी की है। शहरी और संरचना के विकास के लिए सरकार प्रोत्साहन योजना चलाएगी। शहर में साफ-सफाई को पहले से बेहतर बनाने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। हवाई यात्रा को आसान बनाने के लिए 50 नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। अब नगर निगम बॉन्ड ला सकते हैं। बता दें,  यह सेक्टर वर्तमान में 50 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देते हुए और 200 से अधिक सहायक क्षेत्रों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में लगभग 7% का योगदान देता है।

पिछले साल भी सरकार ने इस सेक्टर में डाली थी जान

बजट 2022 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 48,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, और 80 लाख घरों के निर्माण से किफायती आवास की सुविधा मुहैया कराने की बात कही गई थी। हालांकि, निम्न और मध्यम आय वर्ग के घर खरीदारों के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2022 को यह भी कहा था कि शहरी क्षेत्रों में मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सभी भूमि और निर्माण संबंधी स्वीकृतियों के लिए आवश्यक समय को कम करने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम करेगी।

नए लॉन्चिंग में 101% की वृद्धि

‘रियल इनसाइट रेजिडेंशियल -एनुअल राउंड-अप 2022’ शीर्षक वाली एक हालिया प्रॉपटाइगर रिपोर्ट में बताया गया था कि 2021 में 2,05,940 की तुलना में 2022 में 3,08,940 घरों की बिक्री हुई थी। इसके अतिरिक्त, नए लॉन्चिंग में 101% की वृद्धि हुई। पिछले वर्ष में लॉन्च की गई 2,14,400 नई इकाइयों की तुलना में 2022 में 4,31,510 नई इकाइयाँ लॉन्च की गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

by UB India News
July 8, 2026
0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों की बढ़ती मांग ने क्रिटिकल मिनरल्स को दुनिया...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

Next Post
Budget 2023: रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ के बजट का एलान, 2014 की तुलना में 9 गुना ज्यादा

Budget 2023: रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ के बजट का एलान, 2014 की तुलना में 9 गुना ज्यादा

बजट में क्या हुआ है मुझे मालूम नहीं, शाम को बता पाऊंगा :नीतीश कुमार

बजट में क्या हुआ है मुझे मालूम नहीं, शाम को बता पाऊंगा :नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend