ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्यम वर्ग और आम बजट…..

UB India News by UB India News
February 1, 2023
in कारोबार
0
घटी कमाई और बढ़े खर्च से परेशान आम आदमी को बजट से चाहिए राहत….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इन दिनों एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले वित्त वर्ष २०२३–२४ के बजट की ओर छोटे करदाताओं और मध्यम वर्ग की नजरें लगी हैं। उम्मीद है कि वित्त मंत्री इस वर्ग की क्रयशक्ति बढ़ाकर मांग में वृद्धि कर अर्थव्यवस्था को गतिशील करने की रणनीति पर बढ़ती दिखेंगी।

बीते दिनों एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा था‚ ‘मैं भी मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखती हूं‚ इसलिए इस वर्ग के दबाव को समझ सकती हूं।’ चूंकि २०२२–२३ के बजट में इस वर्ग को बडी राहत नहीं मिली थी और महामारी के कारण दो साल की मंदी के बाद अब अर्थव्यवस्था रिकवरी के रास्ते पर बढ़ चली है‚ पिछली कुछ तिमाहियों में कर संग्रह में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है‚ और यह बजट आम चुनाव २०२४ के पहले का आखिरी पूर्ण बजट है‚ इसलिए सरकार बजट में टैक्स का बोझ कम करने के लिए प्रोत्साहन सुनिश्चित करना चाहेगी। निस्संदेह बजट में छोटे करदाताओं और मध्यम वर्ग की मुश्किलों के बीच आयकर के नये प्रारूप वाले टैक्स स्लैब के पुनः निर्धारण की आवश्यकता अनुभव की जा रही है। वित्त मंत्रालय २.५ से ५ लाख रुपये तक की कुल आय पर ५ फीसदी टैक्स लागू करता है जबकि ५ से ७.५ लाख रुपये तक की आय पर १० फीसदी और ७.५ से १० लाख रुपये तक की आय पर १५ फीसदी टैक्स लागू होता है। १० लाख से १२.५ लाख रुपये की आय पर २० फीसदी‚ १२.५ लाख से १५ लाख पर २५ फीसदी और १५ लाख रु पये से ऊपर की कुल आय पर ३० फीसदी की टैक्स दर लागू होती है। जो आयकरदाता पुराना स्लैब अपनाए हुए हैं‚ उनके लिए विभिन्न टैक्स छूटों में वृद्धि किया जाना जरूरी है। अभी धारा ८० सी के तहत १.५० लाख की छूट मिलती है। इसमें ईपीएफ‚ पीपीएफ‚ एनएससी‚ जीवन बीमा‚ ट्यूशन फीस और गृह ऋण का मूलधन भुगतान भी शामिल हैं। मकानों की बढ़ती कीमत के मद्देनजर धारा ८० सी के तहत १.५० लाख की छूट अपर्याप्त है। कोई व्यक्ति १.५० लाख की छूट होम लोन के मूलधन पर ले लेता है‚ तो उसके पास अन्य जरूरी निवेश पर छूट लेने का विकल्प नहीं बचता। अतएव धारा ८० सी के तहत कर छूट की सीमा बढ़ाकर तीन लाख किया जाना उपयुक्त होगा। धारा ८० सी की सीमा बढ़ाने से सबसे ज्यादा फायदा छोटी बचत योजनाओं‚ बीमा पॉलिसी खरीदारों‚ म्यूचुअल फंड़ निवेशकों‚ लोनधारकों के निवेशकों और वरिष्ठ नागरिकों को होगा। वित्त वर्ष २०१४–१५ में यह सीमा १ लाख से बढ़ाकर १.५ लाख की गई थी। तब से यह कटौती सीमा बदली नहीं गई है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा ८० डी के तहत कर कटौती की सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए।

RELATED POSTS

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

चूंकि स्वास्थ्य संबंधी बढ़ती चुनौतियों के बीच देश में स्वास्थ्य बीमा अधिक चलन में नहीं है‚ और अधिकतर लोगों के स्वास्थ्य बीमा कवर अस्पताल के खर्चों से निपटने के लिए भी पर्याप्त नहीं है। ऐसे में सरकार को ८० डी के तहत हेल्थ बीमा प्रीमियम पर टैक्स छूट को बढ़ाना चाहिए ताकि करदाता हेल्थ इंश्योरेंस लेने को प्रेरित हों। ८० डी में कर छूट सीमा बढ़ाने के साथ–साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सीमा बढ़ाई जाने से लोगों को स्वास्थ्य बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा। स्वास्थ्य बीमा पर १८ फीसदी जीएसटी है‚ जिसे कम करना जरूरी है।

सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) में योगदान की वार्षिक सीमा मौजूदा १.५ से बढ़ाकर ३ लाख रुपये की जानी चाहिए। पीपीएफ के तहत अधिकतम अंशदान सीमा बढ़ाने की मांग के पीछे तर्क है कि उद्यमी और पेशेवर पीपीएफ का उपयोग बचत के रूप में करते हैं। वरिष्ठ नागरिक‚ जिनकी आयु ६० वर्ष से अधिक है‚ के लिए मूल कर–छूट की सीमा ३ लाख रुपये है। अति वरिष्ठ नागरिक‚ जिनकी ८० वर्ष से अधिक आयु है‚ के लिए मूल कर–छूट की सीमा ५ लाख रुपये है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयकर छूट सीमा को संशोधित करना जरूरी है। सामान्यतया वे छोटी बचत पर अर्जित ब्याज पर निर्भर रहते हैं। इसलिए आम बजट में ६० वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मूल आयकर छूट सीमा ३ से बढ़ाकर ५ लाख रु पये तथा ८० वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को छूट मुक्त राशि ७.५ लाख रुपये की जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बजट में वित्त मंत्री नये टैक्स स्लैब के प्रारूप में बदलाव करके छोटे करदाताओं को राहत दे सकती हैं। इस प्रारूप की घोषणा २०२०–२१ के बजट में की गई थी‚ लेकिन अब तक इसके प्रति आयकरदाताओं का रुझान नहीं बढ़ पाया है। आयकर मूल्यांकन वर्ष २०२२–२३ में करीब ७.५३ करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल हुए। इनमें से ५० लाख से कम इनकम टैक्स रिटर्न नये टैक्स प्रारूप के तहत दाखिल हुए। ऐसे में आगामी बजट में नये टैक्स प्रारूप को आकर्षक और लाभप्रद बनाए जाने की संभावनाएं हैं। उम्मीद करें कि वित्त मंत्री बजट में छोटे करदाताओं और मध्यम वर्ग की आर्थिक मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ग को राहत देंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

by UB India News
July 8, 2026
0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों की बढ़ती मांग ने क्रिटिकल मिनरल्स को दुनिया...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

by UB India News
July 5, 2026
0

एक ऐसा देश जो दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादकों में गिना जाता है, आज वह अपने ही पेट्रोल पंपों...

Next Post
मकर संक्रांति बीतने का बस इंतजार कीजिए……

बिहार की राजनीति में फिर आने वाला है तूफान? कल पटना में उपेंद्र कुशवाहा करेंगे बड़ा ऐलान

U19 W World Cup: किसी के पिता चपरासी तो किसी के मजदूर, जानें चैंपियन बेटियों की कहानी

U19 W World Cup: किसी के पिता चपरासी तो किसी के मजदूर, जानें चैंपियन बेटियों की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend