ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास को मारी गई गोली

UB India News by UB India News
January 30, 2023
in अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास को मारी गई गोली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास को गोली मार दी गई है। घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर शहर में उस समय हुई जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह कार से उतरे। उन्हें वहां मौजूद लोगों ने माला पहनाई और इसी दौरान वर्दी में खड़े एक शख्स ने उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने ताबड़तोड़ कई फायरिंग की और मौके से भाग निकला। गोली मारने वाला उनकी ही सुरक्षा में तैनात एएसआई है। पुलिस ने आरोपी सहायक पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने इंदिरा गांधी हत्याकांड की याद दिला दी है। इंदिरा गांधी को भी उनके सुरक्षाकर्मी ने ही गोली मारी थी।

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आनन-फानन में एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर लाया गया।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

एक तरफ माला और दूसरी तरफ लगी गोली

मंत्री को जहां गोली मारी गई है, वह मंत्री का गढ़ है। वह तीन बार लगातार इलाके से जीत चुके हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि वह कार से उतरे तो उन्हें माला पहनाई गई। इसी दौरान पास खड़े एएसआई ने उनके सीने पर गोली मारी। मंत्री ने अपने सीने पर हाथ लगाया और गिर पड़े। जिस जगह पर मंत्री को गोली मारी गई वहां से भुवनेश्वर 350 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग से भुवनेश्वर आने में लगभग 6 घंटे लगते इसलिए स्वास्थ्य मंत्री को एयरलिफ्ट किया गया।

सीने पर हाथ लगाकर बोले- किसने मारा?

एक चश्मदीद ने बताया कि मंत्री चीफ गेस्ट थे। जब वह आए तो उन्हें रिसीव करने भीड़ पहुंची। हम लोग उन्हें रिसीव कर रहे थे। वह गाड़ी से उतरे तो एक शख्स ने उन्हें माला पहनाई और दादा (नाबा दास किशोर) ने सीने में हाथ लगाया। उन्होंने कहा किसने मारा, लोग समझ नहीं पाए। जब उनके सीने से खून निकलते देखा तब समझ आया।

हवाई फायरिंग करते हुए भागा

चश्मदीद ने बताया कि पुलिसवाला वहां से भागा और हवाई फायरिंग करता रहा। वहां लोगों ने समझा कि पुलिसवाला मंत्री की सुरक्षा में था इसलिए वह हमलावर का पीछा करते हुए गोलियां चला रहा है, हालांकि थोड़ी देर बाद समझ आया कि उसी पुलिसवाले ने ही गोलियां चलाई हैं।

सुरक्षा टीम का हिस्सा था एएसआई

खास बात है कि जिस एएसआई ने मंत्री को गोली मारी है, वह उनकी सुरक्षा दस्ते का ही हिस्सा था। नाबा दास काफी धनी व्यक्ति हैं, उनका राजनीतिक दबदबा भी है, ऐसे में अब पुलिस जांच कर रही है कि उन्हें आखिर गोली क्यों मारी गई है। एएसआई गोपाल दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी है पता चल सकेगा कि स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को क्यों गोली मारी गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी

कराची जा रही बस बलूचिस्तान में खड्ड में गिरी फिर लगी आग, 39 की मौत

कराची जा रही बस बलूचिस्तान में खड्ड में गिरी फिर लगी आग, 39 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend