ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब उन्हें फिर बीजेपी के साथ की राजनीति रास आने लगी है………….

UB India News by UB India News
January 29, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, पटना, ब्लॉग, भाजपा
0
अब उन्हें फिर बीजेपी के साथ की राजनीति रास आने लगी है………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अब तक के अनुभव यही बताते हैं कि फिलवक्त जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के लिए बीजेपी का साथ ही शुभ साबित हुआ है। उसके पहले उन्होंने कई दलों से रिश्ता तो बनाया, लेकिन हर बार उन्हें झुनझुना ही हाथ लगा। बदकिस्मती ऐसी कि बीजेपी का साथ छोड़ने के बाद सामने दिख रही मंत्री की कुर्सी भी उनसे दूर छिटकती रही है। एक अदद मंत्री की कुर्सी के लिए उनकी खीर पालिटिक्स भी कल्पना से आगे आकार नहीं ले सकी थी। लवकुश का जज्बाती नुस्खा भी उनके किसी काम नहीं आया। अब उन्हें फिर बीजेपी के साथ की राजनीति रास आने लगी है।

फैसले से चौंकाते हैं उपेंद्र !

बीजेपी से 2018 में अलग होने के बाद राजद के साथ नजदीकियां बढ़ाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी ‘खीर’ पालिटिक्स के कंस्पेट से सबको चौंकाया था। उन्होंने कहा था कि कुशवाहा का चावल और यादवों का दूध मिल जाए तो सुस्वादु ‘खीर’ बन सकता है। बाद में आरजेडी के साथ खीर पकाने की उनकी अवधारणा पर पानी फिर गया तो उन्होंने अपनी पार्टी आरएलएसपी का जेडीयू में विलय दिया था। बदकिस्मती के शिकार कुशवाहा को जेडीयू से भी अब घिन्न आने लगी है। महागठबंधन के साथ जेडीयू के जाने से वे असहज हैं। अब फिर उनके एनडीए में आने के संकेत मिल रहे हैं। बिहार में खीर बनाने का सपना उनका अधूरा रह गया। वे अब नई सियासी खिचड़ी पकाने के काम में जुटे दिख रहे हैं।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

कुशवाहा के लिए शुभ एनडीए

एनडीए सरकार में मंत्री रहते जब 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरने का वक्त करीब था तो उपेंद्र कुशवाहा की सीटों की संख्या को लेकर बीजेपी से अनबन हो गयी थी। बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए मंत्री रहते ही उन्होंने खीर वाला बयान दिया था। उपेंद्र कुशवाहा ने कहगा था कि यदुवंशियों का दूध, कुशवंशियों का चावल, दलित-पिछड़ों का पंचमेवा और सवर्णों का तुलसी दल मिल जाये तो बड़ी अच्छी और स्वादिष्ट खीर बन सकती है। कुशवाहा के इस बयान को अपने ट्वीट से आगे बढ़ाया था बिहार विधानसभा में तत्कालीन प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने। उन्होंने कहा कि इस खीर में पौष्टिकता भी होगी। बिहार में दो ध्रुवीय चुनाव की दिशा में इसे शुरुआती कदम के रूप में देखा गया था।

कुशवाहा ने जब किया ट्वीट

उपेंद्र कुशवाहा के बयान और तेजस्वी के ट्वीट को नयी तरह की खीर पकाने की राजनीति बतौर देखा गया था। इसका सीधा मतलब था राजद, रालोसपा और हम का एक मंच पर जुटान। अलग वजहों से, पर कुशवाहा की कल्पना को इस बार आयाम मिल तो गया, लेकिन उनके मंत्री पद की महत्वाकांक्षा अधूरी ही रह गयी। इसलिए अभी वे जिस जेडीयू में हैं, उसके साथ वे सभी दल हैं, जिनको लेकर कुशवाहा ने कभी सुस्वादु खीर पकाने की योजना बनायी थी। यानी आरजेडी, हम और जेडीयू अब एक कुशवाहा अपनी खीर पालिटिक्स की बात भूल गये हैं।

आने-जाने में माहिर कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में रहते हुए भी समय-समय पर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा करते रहे। कभी शिक्षा के सवाल पर तो कभी दूसरी नीतियों को लेकर वे अक्सर एनडीए की सरकार पर सवाल उठाते रहे। इसलिए अभी वे नीतीश कुमार की अगुआई वाली महागठबंधन की सरकार के खिलाफ कुछ बोलें तो किसी को अचरज नहीं होना चाहिए। जेडीयू के साथ आने से पहले नीतीश कुमार से उनकी अदावत भी जगजाहिर है। एनडीए में रहते जब उपेंद्र कुशवाहा ने खीर वाला बयान दिया था, अगले ही दिन उन्होंने पलटी मार दी और सफाई दी कि हमने किसी दल विशेष के बारे में कोई बात नहीं कही। उनके बयान का आशय सामाजिक समरसता से था, जिसमें यादव, कुशवाहा, दलित-पिछड़े और अगड़ों को साथ लाने की बात थी। उनकी पार्टी रालोसपा (अब जेडीयू में विलीन) की यह पूरी कवायद एनडीए को मजबूती प्रदान करने के लिए है। एनडीए मजबूत होगा, तभी नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन उनके बयान पर तब राजद ने जितनी आत्मीयता दिखाई थी, उससे ही साफ हो गया था कि खीर बनाने से पहले बिहार में सियासत की खिचड़ी पक रही है।

अकेले चलने की नीति में फेल

कुशवाहा की यह कवायद आखिरकार कामयाब नहीं हुई थी और अलग होकर उन्हें चुनाव लड़ना पड़ा था। चुनाव में अकेले चल कर उनकी जो दुर्गति हुई, उससे एक बात तो साफ ही हो गयी थी कि नरेंद्र मोदी के नाम पर ही उन्हें कामयाबी मिल सकती है और मंत्री बनने की उनकी महत्वाकांक्षा भी पूरी हो सकती है। कुशवाहा मंत्री बनने की बेचैनी से ही जेडीयू के शरणागत हुए थे। लेकिन उनके इंतजार की घड़िया अनंत होती जा रही थीं। अंत में नीतीश कुमार ने यह कह कर इस पर विराम ही लगा दिया कि जेडीयू से उनके मंत्रिमंडल में अब और कोई मंत्री नहीं बनेगा। यही वजह है कि उपेंद्र कुशवाहा के तेवर अब बदल गये हैं और वे अपनी ही पार्टी में बगावती तेवर अपनाये हुए हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री : भारत को बदनाम करने की कोशिश करने वालों की असली मंशा क्या है?

BBC की India: The Modi Question ही नहीं, इन डॉक्यूमेंट्रीज ने भी मचाई भारी हलचल...

खेलों में पैसे की बरसात ने खेलों की पहली वाली पवित्रता को खत्म कर दिया ,………..

खेलों में पैसे की बरसात ने खेलों की पहली वाली पवित्रता को खत्म कर दिया ,...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend