ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुरूह जिंदगी के हर पल‚ न भरने वाले जख्म को कुरेदते रहेंगे………..

UB India News by UB India News
January 28, 2023
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, स्वास्थ
0
दुरूह जिंदगी के हर पल‚ न भरने वाले जख्म को कुरेदते रहेंगे………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हफ्ते भर पहले बिहार में एक माह के अंदर दूसरी बार जहरीली शराब से हुई मौतों ने आमजन के साथ ही सरकार के माथे पर भी बल ला दिया है। शराबबंदी के बावजूद लगातार हो रही मौतें सुशासन कुमार के लिए वाकई दुखती रग है। इस घटना ने पुनः स्मारित करा दिया कि तमाम कोशिशों के बावजूद शराबबंदी का निर्णय क्या इस कदर जटिल हो गया है कि इसके सुलझने के आसार दूर तलक नहीं दिख रहे। गत दिसम्बर माह में छपरा में करीब ७५ लोगों की मौत का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सदन से सड़क तक जबरदस्त हंगामा किया। इस सप्ताह सिवान में करीब दर्जनभर लोगों की मौत और कइयों की आंखों की रोशनी चली गइ। स्वाभाविक है कि दुरूह जिंदगी के हर पल‚ न भरने वाले जख्म को कुरेदते रहेंगे।

भारत में अवैध शराब से मौत मामले में बिहार एकलौता राज्य नहीं बल्कि ये मौतें उन प्रदेशों में भी होती हैं‚ जहां शराब पर प्रतिबंध नहीं है। वर्तमान में बिहार‚ गुजरात‚ मिजोरम‚ नागालैंड एवं लक्षद्वीप के केंद्र शासित प्रदेशों में शराब निषेध है। गुजरात में शराबबंदी के बावजूद सिविल अस्पताल से हेल्थ के आधार पर या दूसरे राज्यों के प्रवासी (जिन राज्यों में शराब प्रतिबंधित न हों) लोगों को परमिट के द्वारा शराब दी जाती हैं। भारत दुनिया में तेजी से बढ़ते शराब बाजारों में से एक है। यहां प्रति व्यक्ति औसतन ५.६ लीटर शराब का वार्षिक खपत है। भारतीय शराब का बाजार ८.८ प्रतिशत के सीएजीआर (कम्पाउन्ड एनिवल ग्रोथ रेट) से बढ़ रहा है। यहां १६.८ बिलियन लीटर की खपत है‚ जबकि व्हिस्की का सबसे बड़ा तथा आईएमएफएल (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) बाजार का ६० प्रतिशत हिस्सा है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक पिछले ५ सालों में भारत में जहरीली शराब से ६१७२ लोगों की मौतें हुइ। इनमें सर्वाधिक मौत की कहर मध्य प्रदेश‚ कर्नाटक‚ पंजाब‚ उत्तर प्रदेश‚ छत्तीसगढ़ एवं हरियाणा आदि राज्यों में बरपीं। देश में वर्षवार २०१६ में १०५०‚ २०१७ में १५१०‚ २०१८ में १३६५‚ २०२० में ९४७ और २०२१ में ७८२ लोगों की जानें गइ। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी जहरीली शराब से ३ सालों में करीब २६० लोगों की जानें गई हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि जिन प्रदेशों में शराब पर प्रतिबंध नहीं है‚ वहां शराब के नशे में ड्राइविंग करते हुए मौतों के आंकड़े काफी दुखद हैं। रिपोर्ट बताती है कि चाहे शराब प्रतिबंधित प्रदेश हों या प्रतिबंध मुक्त‚ हर जगह जहरीली शराब से मौत की घटनाएं घटी हैं। बिहार में राज्य के मुखिया नीतीश कुमार २०१६ से शराबबंदी को लेकर देश स्तर पर चर्चा में बने हुए हैं। क्योंकि इस मुद्दे को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ चुके हैं। विकास के प्रति संवेदनशीलता दर्शाने के बावजूद वे उत्पाद विभाग से प्रतिवर्ष हजारों करोड़ रुपये के राजस्व से हाथ धो चुके हैं। इतनी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वे शराबबंदी की सफलता के लिए विभाग को साधन संपन्न कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। विभाग को उत्पाद कर्मी‚ वाहन‚ हथियार‚ ड्रोन‚ डॉग–स्क्वायड और सीक्रेट फंड दिल खोलकर दे रहे हैं‚ फिर भी शराब पीने‚ पिलाने‚ बेचने और बनाने पर अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा हैॽ लिहाजा‚ यह सवाल तो समीचीन है कि आखिर कमी कहां रह गई हैॽ राज्य में पिछले एक साल के दरमियान १‚५५‚८६८ लोगों को शराबबंदी कानून के तहत सजा सुनाई गई। इनमें १‚५१‚५९१ शराबियों ने दो सौ से पांच हजार रु पये तक का जुर्माना भरा जबकि ३६२२ अभियुक्तों को एक माह की सजा हुई। सवाल है कि करीब डेढ़ लाख अवैध शराब पीने‚ बनाने और बेचने वालों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी‚ घटनास्थल से हाजत और न्यायालय में पहुंचाने‚ उन्हें रखने और खिलाने तथा जमानत या जेल भेजने तक की लंबी प्रक्रिया में जो समय और साधन लगे‚ उसकी भरपाई क्या आदर्श बोल और नैतिक संतुष्टि से संभव हैॽ

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

उत्पाद विभाग के साथ पुलिस‚ न्यायालय और जेल के कीमती वक्त का भी आकलन करना होगा‚ क्योंकि अदालतों में मुकदमों की अंबार लगा है। सभी जेलों में क्षमता से कई गुना ज्यादा बंदी पड़े हैं। दाने–दाने को मोहताज गरीब परिवार के शराबी सदस्यों के लिए पांच हजार रुपये जुर्माने के साथ अदालती खर्च काफी कष्टदायी हो जाता है। ऐसे में सरकार को गरीब परिवारों के बीच रोजगार एवं प्रशिक्षण की वैकल्पिक व्यवस्था देकर उन्हें शराब बनाने और बेचने के धंधों से मोड़ना होगा। शराबखोरी के विरुद्ध सघन जागरूकता के साथ धंधेबाजों की कमर तोड़ने के लिए कड़ी निगहबानी रखनी होगी। जिस जीविका की राज्य स्तर पर तारीफ की जा रही है‚ उसे महादलित टोलों में भी अपनी पैठ बनानी होगी। बैंक लोन लेने‚ फोटो खिंचाने और सैकड़ों में एक संगठन की क्रियाकलापों को आधार बनाकर बार–बार अपनी पीठ थपथपवाने से बाज आना होगा। राज्य के हजारों महादलित टोले अभी इनकी सक्रियता से अनिभज्ञ हैं। यानी सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने से कुछ हद तक शर्मनाक वारदात पर रोक लगेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
संसद और जनप्रतिनिधि क्या भूमिका निभा रहे हैं……

संसद और जनप्रतिनिधि क्या भूमिका निभा रहे हैं......

अडानी के चक्कर में डूब जाएंगे सरकारी बैंक और LIC? सेबी करेगा हरेक डील की जांच….

अडानी के चक्कर में डूब जाएंगे सरकारी बैंक और LIC? सेबी करेगा हरेक डील की जांच....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend