ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बयानों की राजनीति से किसका विकास करना चाहते हैं नीतीश कुमार……

UB India News by UB India News
January 24, 2023
in जदयू, पटना
0
भाजपा के खिलाफ मुहिम छेड़ा है तो ये होना ही था………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति में यह वो खास समय है जब लगभग प्रबुद्ध नेता दिशाहीन हो गए है। आश्चर्य तो यह है कि जिस समाज को आगे ले जाने का संकल्प लेते हैं उस संकल्प को वे खुद अतीत की साए में ढक कर निज स्वार्थ की राजनीति करने लगे हैं। पिछले दिनों राज्य में बयानवीरों ने जो विभेद की सीमा रेखा खींची है वह आज के समय में प्रासंगिक भी नही थी। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी दिलों को बांटने वाली वर्तमान राजनीति के नायक की प्रतीति करती है। सवाल तो राज्य के विभिन्न वर्गों के आम लोगों ने भी उठाया है कि बयानों की राजनीति से किसका विकास करना चाहते हैं नीतीश कुमार।

क्या क्या न कहा गया!

बिहार की राजनीति को बेलगाम कहा जा रहा है तो इसके कुछ कारण भी हैं। यह कारण सरकार में शामिल वरीय मंत्रियों ने समाज को दिया है। हालिया बयान राज्य के राजस्व मंत्री आलोक मेहता था जो चौंकानेवाला था। राजद कोटे से आने वाले मंत्री आलोक मेहता बहुत ही साफ शब्दों में देश को 90 और 10 प्रतिशत वाली जनसंख्या में विभाजित करते हैं। वो यहां तक कह जाते है कि इन्हीं 10 प्रतिशत वालों को अंग्रेज अपनी जी हजूरी करने के लिए जाते-जाते हजारों एकड़ जमीन दी। वर्तमान राजनीत में जहां राजद के नेतृत्वकर्ता ए टू जेड की राजनीति की बात करते हैं उसके वरक्स मेहता की ये नीति वर्तमान राजनीति को कहां ले जाना चाहती है? हद तो यह है कि विरोध के स्वर भी महागठबंधन में शामिल नेता ही उठाते हैं, और वह भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने। पुराने और विचारवान नेता और विधान पार्षद महेश्वर हजारी ने आलोक मेहता के बयान का विरोध किया। उन्होंने मंत्री आलोक मेहता के उस बयान का विरोध किया जिसमें उन्होंने कहा कि ये 10 प्रतिशत (सवर्ण) अंग्रजों के दलाल थे और मंदिरों में घंटियां बजाया करते थे। विधान पार्षद ये कहते हैं कि ‘महाराणा प्रताप ,मंगल पांडे भी इसी दस प्रतिशत का हिस्सा थे। जब युद्ध का मैदान होता था तो मोहम्मद गौरी के हमलों को इन्ही 10 प्रतिशत ने झेला, तब माताएं 12 वर्ष के बच्चों को तिलक लगाकर भेज देती थीं और खुद जौहर कर लेती थी। वो यही 10 प्रतिशत वाली माताएं थी। हमारी संख्या इसलिए भी कम है। संख्या के बल पर हमको मत आंकिए।’

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

समाज तोड़ने वाला बयान कोई पहली बार नहीं

राज्य के राजस्व मंत्री कोई अकेले मंत्री नहीं है जिन्होंने अपने बयान से समाज की व्याप्त व्यवस्था को तोड़ने का काम किया, बल्कि गंगा जमुनी संस्कृति को भी खंडित करने का काम किया। शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने रामचरिमानस पर टिका टिप्पणी वह भी अधूरी समझ के साथ। उस प्रसंग की जरूरत आज की राजनीति कह लें या नीतीश कुमार के सेक्युलर राजनीति के फलसफे पर थी क्या ? फिर ऐसे बयानों पर नीतीश कुमार का कानूनी डंडा तो चलना चाहिए था। राजद के मंत्री सुरेंद्र यादव के बयान को ही देखें तो वह अपने देश के सैनिक पर हमला नहीं है क्या?

तो मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं?

लोकतंत्र के फलसफे पर यह जरूरी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन विरोधी बयानों पर संज्ञान लेना चाहिए था। इसका स्वरूप उन्हें ही तय करना था। ऐसे बयानों पर रोक की करवाई का विशेष स्वरूप भी दिखना चाहिए था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिपरिषद के सदस्य अगर इस तरह के समाज तोड़ने वाले बयान देते हैं, तो उन पर कार्रवाई करने के लिए वो स्वतंत्र हैं। पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा है तो कहीं न कहीं महागठबंधन की राजनीति की मजबूरी दिखती है।

क्या कहते हैं भाजपा नेता?

भाजपा के प्रदेश प्रवकता डॉक्टर रामसागर सिंह कहते हैं कि ‘मेरा आरोप तो यह है कि नीतीश जी ऐसे बयानवीरों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने अब तक बयानवीरों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। रामचरिमानस की समाज तोड़ने वाला बताया, सवर्ण को अंग्रेजों का दलाल बताया फिर भी नीतीश कुमार कार्रवाई नहीं करते हैं तो ऐसे बयानों पर उनकी सहमति मानी जाएगी। ऐसा लगता है कि एक बार फिर मंडल को पुनर्जीवित कर समाज को तोड़ने का प्लान किया जा रहा है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत, ब्रह्मोस से लेकर नाग-आकाश तक

कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत, ब्रह्मोस से लेकर नाग-आकाश तक

राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अब दीपोत्सव…

राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अब दीपोत्सव...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend