ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

UB India News by UB India News
January 24, 2023
in कानून, खास खबर, पटना, संपादकीय
0
न्यायपालिका ने राजनीतिक दलों को आईना दिखाना शुरू किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन की खातिर बुनियादी ढांचा तैयार करने में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नाराजगी जताई। कहा कि जब तक बुनियादी ढांचा नहीं बन जाता, तब तक के लिए सभी आरोपितों को जमानत क्यों न दे दी जाए? जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि 2016 में बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम बनाया गया था। राज्य सरकार ने विशेष अदालतों के गठन के लिए अबतक जमीन का आवंटन तक नहीं किया है।

पीठ ने राज्य सरकार के वकील से पूछा कि जब तक बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं कर लिया जाता, तब तक के लिए मद्यनिषेध कानून में गिरफ्तार सभी आरोपितों को जमानत पर रिहा क्यों न कर दिया जाए? आप विशेष अदालत के गठन के लिए सरकारी भवनों को क्यों नहीं खाली करा लेते हैं?

RELATED POSTS

जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा…………….

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

लंबित मामलों से न्यायपालिका पर बढ़ता है बोझ- SC

न्यायपालिका पर बोझ डालने वाले लंबित मामलों का हवाला देते हुए पीठ ने कहा कि कानून के तहत 3.78 लाख से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन केवल 4,000 से अधिक का ही निस्तारण किया गया है। यही समस्या है। आप न्यायिक ढांचे और समाज पर इसके प्रभाव को देखे बिना ही कानून पारित कर देते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को एक हफ्ते का समय दिया

अधिनियम की एक धारा का हवाला देते हुए पीठ ने कहा कि जहां तक ​​शराब के सेवन के लिए जुर्माना लगाने का प्रावधान है, यह ठीक है, लेकिन इसका संबंध कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा अभियुक्तों को सजा देने की शक्ति से है।इस मामले में एमिकस क्यूरी एडवोकेट गौरव अग्रवाल ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय ने कार्यकारी मजिस्ट्रेटों को शक्तियां प्रदान करने के बारे में अपनी आपत्ति व्यक्त की है। इसके बाद पीठ ने राज्य सरकार के वकील को इस मुद्दे पर आवश्यक निर्देश प्राप्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया ताकि यह पता लगाया जा सके कि मामले में क्या किया जा सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैश्विक तनाव से भारत में महंगाई की आहट……………

जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

देश में थोक महंगाई (WPI) जून 2026 में बढ़कर 9.87 फीसदी पर पहुंच गई है. मई में यह 9.68 फीसदी...

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

by UB India News
July 14, 2026
0

होर्मुज में UAE के शिपिंग टैंकरों पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

Next Post
सर्जिकल स्ट्राइक पर विवादित बयान से कांग्रेस की फजीहत

सर्जिकल स्ट्राइक पर विवादित बयान से कांग्रेस की फजीहत

प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर 71 हज़ार से ज्यादा नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

सिफारिशें हों लागू.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend